jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: खोड़ा में पानी माफिया बेखौफ, नगर पालिका से 500 मीटर दूर सड़क खोदकर बिछा रहे अवैध पाइपलाइन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » खोड़ा में पानी माफिया बेखौफ, नगर पालिका से 500 मीटर दूर सड़क खोदकर बिछा रहे अवैध पाइपलाइन
उत्तर प्रदेशराज्य

खोड़ा में पानी माफिया बेखौफ, नगर पालिका से 500 मीटर दूर सड़क खोदकर बिछा रहे अवैध पाइपलाइन

News Desk
Last updated: August 12, 2026 11:14 am
News Desk
Share
SHARE

साहिबाबाद। खोड़ा में नगर पालिका की नाक के नीचे पानी माफिया खोदाई कर अवैध पाइपलाइन डाल रहे हैं। पालिका दफ्तर से 500 मीटर की दूरी पर खुलेआम सड़क की खोदाई कर पाइपलाइन डाली जा रही है। इसकी भनक लगने पर पालिका कर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन मजदूरों से काम कराने वालों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी।

Contents
About The AuthorNews Desk

काम कुछ दिन बंद हो गया और पालिका के अधिकारियों ने पुलिस को इसकी लिखित में शिकायत भी दी लेकिन शिकायत देने के 15 दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। दो दिन पहले काम फिर से चलता मिला है।

खोड़ा में पानी माफिया के सामने नगर पालिका परिषद का सिस्टम फेल हो गया है। करीब 15 दिन पहले वंदना एन्क्लेव में पानी माफिया द्वारा सड़क की खोदाई कर पाइपलाइन बिछाई जा रही थी। सूचना पर अधिशासी अधिकारी ने काम रुकवाया और पुलिस को सूचना दी लेकिन सीनाजाेरी देखिए, कुछ दिन बाद काम फिर से शुरू हो गया।

खोड़ा में पेयजल सबसे बड़ी समस्या है। माफियाओं के लिए यह चांदी काटने जैसा समय है, इस वजह से पानी का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है। वंदना एन्क्लेव के अलावा खोड़ा की कई अन्य कालोनियों में पानी का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है। नगर पालिका कई वार्ड में टैंकरों से पानी की आपूर्ति करती है, जो इतनी बड़ी आबादी के लिए पर्याप्त नहीं है। इसका फायदा उठाकर काम कराया जा रहा है।

माफिया बेच रहे कनेक्शन, लोगों की मजबूरी

स्थानीय निवासियों का कहना है कि लगातार भूजल स्तर गिरने के कारण अब बोरिंग में करीब 500 फुट तक हो रही है। इसमें ज्यादा खर्च आता है। इस कारण लोग बोरिंग नहीं करा पाते हैं। इसी का फायदा उठाकर पानी माफिया बोरिंग कराकर लोगों को पानी के लिए कनेक्शन बेचते हैं।

एक कनेक्शन के करीब 10 से 15 हजार वसूले जा रहे हैं। इसके बाद प्रति माह एक हजार से 1500 रुपये पानी के नाम पर वसूल रहे हैं। इससे लोगों की जेब पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वंदना एन्क्लेव के अलावा पवन विहार, हिमालय एन्क्लेव, नवचेतना सोसायटी, लोकप्रिय विहार व अन्य कालोनियों में ये धंधा धड़ल्ले से चल रहा है।

नोएडा सेक्टर-62 और मयूर विहार फेज तीन में बेचा जा रहा पानी

स्थानीय निवासियों का कहना है कि माफिया खोड़ा का पानी नोएडा सेक्टर-62 और मयूर विहार फेज तीन को बेचा जा रहा है। खोड़ा में पानी माफिया का कारोबार फैल रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदार इन पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं।

खड़ंजा खोदकर पाइप लाइन डालने की शिकायत नगर पालिका की तरफ से मिली है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी।

–

सूर्यबली मौर्य, एसीपी, इंदिरापुरम

वंदना एन्क्लेव में खोदाई कर बिछाई जा रही पाइपलाइन की कर्मियों ने जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस से मामला दर्ज करने की शिकायत की गई है, लेकिन अभी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। पाइपलाइन डालने वालों की जानकारी भी स्थानीय लोग नहीं दे रहे हैं। सड़क खोदाने पर भी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन को इसकी जानकारी दी जाएगी।

–

अवनीश कुमार शुक्ल, अधिशासी अधिकारी

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article बिजली बोर्ड में प्रमोशन का इंतजार खत्म होने की उम्मीद, पुरानी रिक्तियों पर लागू होंगे पुराने नियम
    Next Article गाजियाबाद में करोड़ों की धोखाधड़ी के खिलाफ 36वें दिन भी निवेशकों का धरना, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    टौंस नदी पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर एक्शन, तीन PWD अभियंता निलंबित

    देहरादून। नंदा की चौकी स्थित टौंस नदी पर नव निर्मित पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने के मामले में तकनीकी खामियां…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    हरेला पर एनएसएस और एनसीसी कैडेट्स ने लगाए 100 से अधिक पौधे

    ऋषिकेश। हरेला पर्व के अवसर पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, आईडीपीएल वीरभद्र में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवियों और…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या; जिम से बाहर निकलते ही मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय मौत

    उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार को हरियाणवी सिंगर और अभिनेता अंकित बालियान को गोलियों से भूनकर मौत के घाट…

    4 Min Read
    बर्फबारी
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बर्फबारी-बारिश से जनजीवन बेहाल, सड़कें और बिजली आपूर्ति ठप

    हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को हुई बर्फबारी और बारिश के बाद जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया है। पहाड़ी…

    6 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: खोड़ा में पानी माफिया बेखौफ, नगर पालिका से 500 मीटर दूर सड़क खोदकर बिछा रहे अवैध पाइपलाइन
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password