jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: Delhi Anti-Liquor Drive: सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान— अवैध शराब पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति, नई आबकारी नीति पर काम जारी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Delhi Anti-Liquor Drive: सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान— अवैध शराब पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति, नई आबकारी नीति पर काम जारी
दिल्लीराज्य

Delhi Anti-Liquor Drive: सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान— अवैध शराब पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति, नई आबकारी नीति पर काम जारी

News Desk
Last updated: September 14, 2026 8:26 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने वित्त वर्ष 2026-27 के शुरुआती पांच महीनों (अप्रैल से अगस्त) के दौरान एंटी-लिकर ड्राइव के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 725 एफआईआर दर्ज की हैं और 730 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए 197 वाहनों को भी जब्त किया गया है.

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि दिल्ली सरकार अवैध शराब के अवैध कारोबार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर चल रही है. सरकार जनता की सुरक्षा, गुणवत्ता और राजस्व बढ़ाने के लिए एक नई और प्रभावी आबकारी नीति लाने पर भी तेजी से काम कर रही है.

पिछले साल के मुकाबले दोगुना से ज्यादा कार्रवाई

आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अप्रैल से अगस्त के बीच की अवधि में पिछले साल के मुकाबले कई गुना ज्यादा सख्ती बरती गई है.

  • इस साल (अप्रैल-अगस्त 2026): 725 एफआईआर, 730 गिरफ्तारियां, 197 वाहन जब्त और करीब 2.20 लाख अवैध शराब की बोतलें बरामद.
  • पिछले साल (अप्रैल-अगस्त 2025): 315 एफआईआर, 312 गिरफ्तारियां, 112 वाहन जब्त और करीब 1 लाख शराब की बोतलें बरामद.

गैरकानूनी गतिविधियों पर पैनी नजर

इसके अलावा, नियमों का उल्लंघन करने वाले लाइसेंसशुदा परिसरों (बार आदि) पर भी हंटर चलाया गया है. ऐसे मामलों में 7 एफआईआर दर्ज कर बार को सील करने और जुर्माना लगाने जैसी सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है. अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली की सीमाएं पड़ोसी राज्यों से सटी हुई हैं और यहां लगभग 70 छोटे-बड़े एंट्री पॉइंट्स हैं, जहां से तस्करी की आशंका बनी रहती है. इसी को ध्यान में रखते हुए आबकारी विभाग की एन्फोर्समेंट विंग ने सीमावर्ती इलाकों में सर्विलांस बढ़ा दी है और गैरकानूनी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है.

आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए विभाग ने अपनी गतिविधियों को और तेज करने का फैसला किया है. सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि त्योहारों के दौरान दिल्ली के लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो और वैध माध्यमों से ही शराब की आपूर्ति सुचारू रूप से बनी रहे. सरकारी निगमों की खुदरा दुकानों और होटलों, क्लबों व रेस्तरां जैसे अधिकृत संस्थानों के जरिए ब्रांडेड शराब की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है. सीएम रेखा गुप्ता ने दो टूक कहा है कि त्योहारों की आड़ में अवैध धंधा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article खोड़ा थाने का सिपाही निलंबित: महिला को ब्लैकमेल कर 1.15 लाख रुपये और गहने ऐंठने के आरोप में केस दर्ज
    Next Article MCD सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट 2026: दिल्ली को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए जागरूकता बुकलेट लॉन्च, हर घर तक पहुंचेगी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

    पति गया बाहर तो ससुर की नीयत हुई खराब, जबरदस्ती करने पर बहू ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में उस समय सनसनी फैल गई जब शुक्रवार को एक महिला ने अपने 67 वर्षीय…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    Samajwadi Party Plan In 2027 Election: 2027 के लिए यूपी के दो लड़को की तैयारी तेज…

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव साल 2027 में होना है. इससे पहले समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अपनी रणनीतियों…

    4 Min Read
    पोस्ट-मैट्रिक वजीफा
    पंजाबराज्य

    जालंधर में 2.7 लाख से अधिक एस.सी. विद्यार्थियों को पोस्ट-मैट्रिक वजीफा; लाभार्थियों में 35% वृद्धि

    चंडीगढ़। जलंधर के पी.ए.पी. ग्राउंड में जहां अनुसूचित जाति (एस.सी.) वर्ग के 2.7 लाख से अधिक विद्यार्थियों को वजीफा वितरण की…

    14 Min Read
    पंजाब

    पंजाब में ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ अभियान: मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में जन आंदोलन

    चंडीगढ़। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में फरवरी 2025 से शुरू हुआ “युद्ध नशियां विरुद्ध” अभियान अब सिर्फ…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: Delhi Anti-Liquor Drive: सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान— अवैध शराब पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति, नई आबकारी नीति पर काम जारी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password