jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: अग्निवीर योजना बंद करने की मांग, CM सुक्खू बोले- हिमाचल को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अग्निवीर योजना बंद करने की मांग, CM सुक्खू बोले- हिमाचल को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान
राज्यहिमाचल प्रदेश

अग्निवीर योजना बंद करने की मांग, CM सुक्खू बोले- हिमाचल को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

News Desk
Last updated: August 26, 2026 8:37 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में अग्निवीर भर्ती योजना को बंद करने का मुद्दा जोर-शोर से उठा। पूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों को आश्वासन दिया कि वह अग्निवीर योजना को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे और प्रदेश के पूर्व सैनिकों की भावनाओं से केंद्र सरकार को अवगत करवाएंगे। यह बैठक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई।

Contents
About The AuthorNews Desk

युवाओं के भविष्य को सुरक्षित नहीं करती योजना

कुल्लू के पूर्व सैनिक शिवदयाल सिंह ने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य को सुरक्षित नहीं करती। चार वर्ष की सेवा के बाद युवाओं को सेना से बाहर कर दिया जाता है। इसके बाद न पेंशन की सुविधा मिलती है और न ही नियमित सैनिकों को मिलने वाली अन्य सुविधाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस योजना को बंद करवाने के लिए केंद्र के समक्ष मजबूती से मामला उठाने का आग्रह किया।

हिमाचल को हुआ ज्यादा नुकसान : सुक्खू

मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निवीर योजना से सबसे ज्यादा नुकसान हिमाचल को हुआ है। इसका असर कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना और हमीरपुर जैसे सैनिक बहुल जिलों की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है। उन्होंने कहा कि वह सेना में नियमित भर्ती के पक्षधर हैं। सेना में भर्ती का कोटा कम किए जाने से भी हिमाचल के युवाओं को निराशा हाथ लगी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चार परमवीर चक्र विजेताओं की धरती हिमाचल और देश के वीर जवानों के साथ अग्निवीर योजना अन्याय है।

पुलिस कॉन्स्टेबल के 1000 और पद भरेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1300 पदों पर भर्ती की है। आने वाले समय में एक हजार और पद भरे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है।

पूर्व सैनिक प्रदेश की धरोहर : कर्नल शांडिल

सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि हिमाचल सैनिक बहुल राज्य है और पूर्व सैनिक प्रदेश की धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए हमेशा चिंतित रहते हैं और इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। सरकार की प्राथमिकता पूर्व सैनिकों को योजनाओं का लाभ सरल और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है।

बैठक में भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम के चेयरमैन कर्नल मनीष कुमार, मुख्य सचिव केके पंत, सचिव आशीष सिंहमार, प्रशासनिक सचिव, विभागाध्यक्ष और बोर्ड के सदस्य उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमकेयर में घोटाले के आरोपों पर CM सुक्खू का बड़ा बयान, कहा- जांच में जल्द खुलेगी पोल
    Next Article पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती को लेकर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, मार्च-जून तक सभी पद भरने का लक्ष्य
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    अब दूर से पहचानी जाएगी विधायकों की गाड़ी, हिमाचल में मिलेगी नीली विशिष्ट झंडी

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के विधायकों की पहचान दूर से हो जाएगी। उन्हें वाहन पर लगाने के लिए जल्द ही अलग पहचान…

    3 Min Read
    हरियाणा

    हरियाणा में ‘स्मार्ट बुक्स’ की एंट्री, नए सत्र से बदलेगा पढ़ाई का तरीका

    स्कूल एजुकेशन बोर्ड का बड़ा फैसला, डिजिटल और इंटरैक्टिव कंटेंट से पढ़ेंगे छात्र चंडीगढ़: Haryana Board of School Education ने…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में विहिप-बजरंग दल का वृक्षारोपण अभियान, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

    देहरादून। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल दक्षिण जिला की ओर से सेवा सप्ताह के अंतर्गत रविवार को रेसकोर्स स्थित…

    2 Min Read
    WINGS INDIA 2026
    उत्तराखंडराज्य

    WINGS INDIA 2026: उत्तराखंड को मिला “Best State for Promotion of Aviation & Ecosystem” राष्ट्रीय सम्मान

    देहरादून। हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट में 29 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित देश के प्रतिष्ठित एविएशन इवेंट “WINGS INDIA 2026” में उत्तराखंड…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: अग्निवीर योजना बंद करने की मांग, CM सुक्खू बोले- हिमाचल को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password