jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: अब दूर से पहचानी जाएगी विधायकों की गाड़ी, हिमाचल में मिलेगी नीली विशिष्ट झंडी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अब दूर से पहचानी जाएगी विधायकों की गाड़ी, हिमाचल में मिलेगी नीली विशिष्ट झंडी
राज्यहिमाचल प्रदेश

अब दूर से पहचानी जाएगी विधायकों की गाड़ी, हिमाचल में मिलेगी नीली विशिष्ट झंडी

News Desk
Last updated: September 4, 2026 10:21 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश के विधायकों की पहचान दूर से हो जाएगी। उन्हें वाहन पर लगाने के लिए जल्द ही अलग पहचान वाली नीले रंग की विशिष्ट झंडी मिल जाएगी। विधायक इसका इस्तेमाल राज्य से बाहर भी कर सकेंगे।

Contents
About The AuthorNews Desk

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वीरवार को मानसून सत्र के समापन से पूर्व सदन को बताया कि सभी विधायकों के लिए विधानसभा की विशिष्ट झंडी तैयार कर दी है। यह एक सप्ताह में सभी सदस्यों को उपलब्ध करवा दी जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सदस्य सुविधा समिति की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया है। विधायकों के लिए अलग झंडी की मांग विधानसभा में कई बार उठती रही है। विधायकों का तर्क था कि आम लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच उनके वाहनों की अलग से पहचान नहीं हो पाती है। विधानसभा क्षेत्र में दौरे के दौरान और प्रदेश से बाहर जाने पर भी विधायक की गाड़ी को पहचानने में परेशानी होती है।

इस कारण कई विधायकों ने निजी अथवा सरकारी गाड़ियों के आगे और पीछे के शीशों पर एमएलए लिखवा रखा है। अब विधानसभा की ओर से आधिकारिक नीली झंडी मिलने के बाद विधायकों को वाहनों पर अलग से एमएलए लिखवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। झंडी वाहन पर विधायक की संवैधानिक एवं जनप्रतिनिधि के तौर पर पहचान को स्पष्ट करेगी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बदली वाहनों की पहचान

विधायकों की गाड़ियों पर झंडी और पहचान लंबे समय से चली आ रही व्यवस्था का हिस्सा रही थी। वाहनों पर लाल बत्ती और फ्लैशर के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के 10 दिसंबर 2013 के फैसले के बाद व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया।

इसके बाद वाहनों पर लाल बत्ती के इस्तेमाल को सीमित कर दिया गया। केंद्र सरकार ने एक मई 2017 से सभी रंगों की बीकन लाइट पर रोक लागू कर दी। आपातकालीन और कुछ अन्य सेवाओं को इससे बाहर रखा गया। इन बदलावों के बाद निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के वाहनों की पहचान भी खत्म हो गई। विधायकों की गाड़ियों से झंडी और फ्लैशर की व्यवस्था भी समाप्त हो गई।

विधायकों की झंडी के लिए कब-कब क्या हुआ

  • मई 2021: जयराम सरकार ने विधायकों की निजी गाड़ियों पर विशेष झंडी लगाने का प्रस्ताव स्वीकार किया।
  • जून 2021: सरकार ने मोटर वाहन नियमों में संशोधन किया। प्रविधान किया कि बिना प्राधिकार के कोई भी वाहन झंडी या फ्लैग राड का उपयोग नहीं कर सकता।
  • मार्च 2023: बजट सत्र में विधायकों की गाड़ियों के चालान पर हंगामा हुआ। विधायकों ने झंडी व पहचान की अनुमति न मिलने पर आपत्ति जताई।
  • दिसंबर 2023: शीतकालीन सत्र में विधायकों ने फिर मुद्दा उठाया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने आश्वासन दिया कि कानूनी पहलुओं पर चर्चा के बाद निर्णय लेंगे।
  • जुलाई 2026: हिमाचल मंत्रिमंडल ने विधायकों को वाहन पर झंडी देने से जुड़ा प्रस्ताव पारित किया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल विधानसभा में चार अहम विधेयक पास, स्टांप शुल्क बढ़ोतरी पर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने
    Next Article हिमाचल में लंबित APAR पर सरकार सख्त, क्लास-1 अधिकारियों को तत्काल टिप्पणियां दर्ज करने के निर्देश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    बिहार

    बिहार में पोस्टर पॉलिटिक्स गरमाई: RJD का तीखा हमला — “नीतीश के चेहरे पर चुनाव नहीं जीत सकते, इसलिए पीएम मोदी को आगे किया गया”

    बिहार में पोस्टर पॉलिटिक्स गरमाई: RJD का तीखा हमला — “नीतीश के चेहरे पर चुनाव नहीं जीत सकते, इसलिए पीएम…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    SIR पर सीएम मान का संदेश, नई वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए करें आवेदन

    पूरे पंजाब में 25 जून से मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. वोटरों का हाउस…

    2 Min Read
    उत्तराखंड
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड:पुष्कर सिंह धामी ने पूरे किए लगातार 4 साल, बने भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

    उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने पूरे किए लगातार 4 साल, बने भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री देहरादून: उत्तराखंड…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सपा मुखिया अखिलेश यादव की बड़ी घोषणा, आउटसोर्स व्यवस्था खत्म कर देंगे पक्की नौकरी

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव से पहले महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि सरकार बनने…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: अब दूर से पहचानी जाएगी विधायकों की गाड़ी, हिमाचल में मिलेगी नीली विशिष्ट झंडी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password