jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: बदरीनाथ धाम में सजा ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल’, CM धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बदरीनाथ धाम में सजा ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल’, CM धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंडराज्य

बदरीनाथ धाम में सजा ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल’, CM धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 21, 2026 7:58 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चमोली: बदरीनाथ धाम के टूरिस्ट अराइवल प्लाजा में भारतीय सेना एवं जिला प्रशासन चमोली के संयुक्त तत्वावधान में ऑपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित दो दिवसीय ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026’ का रविवार को समापन हुआ. ‘हमारी विरासत, हमारा भविष्य’ थीम पर आयोजित महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुख्यमंत्री ने इससे पहले बामणी गांव पहुंचकर नंदा अष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित उत्सव में ग्रामीणों के साथ प्रतिभाग किया.उन्होंने ग्रामीणों को नंदा अष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए देवभूमि की समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन पर जोर दिया.

मुख्यमंत्री ने महोत्सव परिसर में लगाए गए स्थानीय उत्पादों, महिला स्वयं सहायता समूहों, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजनों एवं अन्य प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया. उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों एवं पहाड़ी व्यंजनों की जानकारी ली. स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को पर्यटन से जोड़ने से सीमांत क्षेत्रों में आजीविका और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.

इसके बाद मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना द्वारा लगाई गई सैन्य प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया. साथ ही शूटिंग में भी हाथ आजमाए. इसके बाद सीएम ने अत्याधुनिक हथियारों एवं सैन्य उपकरणों के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी युवाओं को भारतीय सेना की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के साथ ही उनमें राष्ट्र सेवा और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का माध्यम है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समारोह को संबोधित करते हुए भगवान बदरीविशाल की पावन धरा पर आयोजित इस सांस्कृतिक महोत्सव में सेना के वीर जवानों, अधिकारियों, स्थानीय नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, कलाकारों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की आत्मा उसकी लोक संस्कृति में बसती है. हमारे लोक नृत्य, लोक गीत, परंपराएं एवं रीति-रिवाज हमारी विशिष्ट पहचान हैं. ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी भाषा, संस्कृति और जड़ों से जोड़ने के साथ ही सीमांत क्षेत्रों के युवाओं को भारतीय सेना में सेवा के लिए प्रेरित करते हैं.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article लंबे समय बाद उत्तराखंड लौटे हरीश रावत, BJP को दी जांच की खुली चुनौती
    Next Article बदरीनाथ पहुंचे CM धामी, भगवान बदरी विशाल के किए दर्शन; चाचणी नृत्य में भी लिया हिस्सा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मथुरा-वृंदावन दौरा आज से, तीन दिन रहेंगी प्रवास पर

    मथुरा | 19 मार्च 2026 भारत की राष्ट्रपति Droupadi Murmu 19 मार्च से मथुरा-वृंदावन के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंच…

    1 Min Read
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़: खाना नहीं परोसने पर पति ने कर दी पत्नी की हत्या, बालोद में आरोपी गिरफ्तार

    बालोद में सामने आया दिल दहला देने वाला मामला छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हांसी में विरोध-प्रदर्शन के बीच CM सैनी ने फहराया तिरंगा, पुलिस-ग्रामीणों में झड़प

     हिसार। हांसी में ग्रामीणों के भारी विरोध-प्रदर्शन और तनावपूर्ण माहौल के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ध्वजारोहण कर…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    गाजियाबाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर 86 हजार लोगों का फीडबैक, 34 शिकायतों ने खोली लापरवाही की पोल

    गाजियाबाद। पुलिस की कार्यप्रणाली और नागरिकों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता परखने के लिए कमिश्नरेट की फीडबैक सेल ने…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: बदरीनाथ धाम में सजा ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल’, CM धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password