किरंदुल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ तथा यूनिसेफ के संयुक्त निर्देशानुसार शुक्रवार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़ेंनार क्रमांक 02 में “तारुण्य वार्ता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मासिक धर्म स्व-स्वच्छता प्रबंधन और पीरियड से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा की गई।इस दौरान शासकीय हाई स्कूल कोडनार क्रमांक 01 के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए स्कूली बच्चों द्वारा नुक्कड नाटक एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया किशोरियों में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कोड़ेनार में ‘तारुण्य वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने मासिक धर्म से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार तथा स्वच्छ सैनिटरी नैपकिन के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी।

इस दौरान उपस्थित किशोरियों को बताया गया कि मासिक धर्म एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है और इससे जुड़े किसी भी प्रकार के भ्रम या संकोच को दूर करना आवश्यक है। वक्ताओं ने स्वच्छता अपनाने, समय-समय पर सैनिटरी पैड बदलने तथा स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने खुलकर अपनी जिज्ञासाएं रखीं और विशेषज्ञों ने उनका समाधान किया। अंत में सभी को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी इस संबंध में सकारात्मक संदेश फैलाने का आह्वान किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्या आभा सिंह चौहान,गाइड कैप्टन अंजू साहू,स्काउट मास्टर सुन्नम गंगाराजू,पुष्पा सिंह,पूजा साहू सहित दन्तेवाड़ा के समस्त स्टाफ एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा l

