महान स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया जी की जयंती नोएडा महानगर कार्यालय ए स्क्वायर मॉल सेक्टर 72 में महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाई गई।
महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने डॉ. लोहिया को भारतीय राजनीति का प्रमुख समाजवादी नेता, विचारक और स्वतंत्रता सेनानी बताया। उन्होंने कहा कि लोहिया अपने निर्भीक विचारों, ईमानदार राजनीति और समाजवादी दृष्टिकोण के लिए विख्यात रहे। उन्होंने बनारस और कोलकाता से शिक्षा प्राप्त करने के बाद जर्मनी के हम्बर्ग विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की थी।
प्रदेश सचिव सुनील चौधरी व जय करण चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांतों से प्रेरित होकर डॉ. लोहिया ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की और “अंग्रेजों भारत छोड़ो” तथा “हरिजनों को अधिकार दो, पिछड़ों को 100 में 60” जैसे नारों के माध्यम से सामाजिक समानता की अलख जगाई।निडर होकर असमानता के विरुद्ध आवाज उठाई।
महासचिव विकास यादव विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने डॉ. लोहिया के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 23 मार्च 1910 को अकबरपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने बताया कि लोहिया जी का जीवन दरिद्रों, पिछड़ों और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाजवाद को देशप्रेम और जनकल्याण से जोड़ा तथा निडर होकर असमानता के विरुद्ध आवाज उठाई।
रामवीर यादव व मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने लोहिया के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका मानना था कि भारत में आर्थिक विषमता का मूल कारण जाति व्यवस्था है। उन्होंने जोर दिया कि इससे मुक्ति पाए बिना सच्चे समाजवाद की स्थापना संभव नहीं है। साथी ही साथ सभी लोगों ने भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की शहादत को भी याद करते हुए उनको नमन करने का काम किया कार्यक्रम के उपरांत सेक्टर 51 नोएडा निवासी संजय यादव को नोएडा विधानसभा में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में
महासचिव विकास यादव, सुनील चौधरी, जयकरण चौधरी ,बबलू चौहान, मोहम्मद नौशाद, गौरव कुमार यादव ,टीटू यादव ,रामवीर यादव, फूल सिंह यादव ,शालिनी खारी,देवेंद्र, गुलजार अल्वी ,नकुल चौहान ,अमित यादव, लोकपाल यादव ,बिल्लू सैफी ,लोकेश यादव, विमला देवी, कृपा शंकर यादव ,राम सहेली, शेखर यादव
मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

