jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: जनता दर्शन सीएम योगी ने महिला को गाय देने और दिव्यांग की भूमि से अवैध कब्जा हटाने का दिया निर्देश
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » जनता दर्शन सीएम योगी ने महिला को गाय देने और दिव्यांग की भूमि से अवैध कब्जा हटाने का दिया निर्देश
उत्तर प्रदेशराज्य

जनता दर्शन सीएम योगी ने महिला को गाय देने और दिव्यांग की भूमि से अवैध कब्जा हटाने का दिया निर्देश

News Desk
Last updated: August 25, 2026 6:36 am
News Desk
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन के दौरान एक महिला को गाय दिलाई और एक दिव्यांग व्यक्ति की जमीन से अवैध कब्जा भी हटवाया। सीएम योगी के जनता दर्शन में सीतापुर के हरगांव स्थित गुरुदेव नगर की रहने वाली पूनम देवी सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में मुख्यमंत्री से मिलीं और गोपालन के जरिए आत्मनिर्भर बनने की इच्छा जताते हुए और गाय उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री ने उनकी मांग पर तत्काल अपर मुख्य सचिव (पशुधन) को निराश्रित गाय उपलब्ध कराने और नियमानुसार सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। एक सरकारी बयान के मुताबिक, पूनम देवी ने मुख्यमंत्री को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पास अभी पांच गाय हैं और अन्य गोवंश को रखने के लिए पर्याप्त जगह भी उपलब्ध है। सीएम योगी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर जनता दर्शन की कई तस्वीरें शेयर की गईं। इसके साथ ही लिखा गया, “लोक-कल्याण की संकल्पना को साकार करते हुए सुशासन के पथ पर अविराम गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जन-समस्याओं के त्वरित, प्रभावी तथा गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु निर्देशित किया।”

गाय की देखरेख के लिए आर्थिक मदद भी देगी सरकार

महिला ने कहा कि अतिरिक्त गाय मिलने से वह दूध आदि की बिक्री कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर कर सकेंगी। मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव (पशुधन) को निर्देश दिया कि पूनम को निराश्रित गाय उपलब्ध कराने के साथ ही मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत गोवंश की देखभाल के लिए आर्थिक सहायता भी दिलाई जाए। मुख्यमंत्री ने पूनम की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि सरकार उन्हें नियमानुसार योजनाओं का लाभ दिलाएगी। उन्होंने गोसेवा के प्रति उनकी इच्छा की सराहना भी की।

दिव्यांग व्यक्ति की जमीन मुक्त कराई

‘जनता दर्शन’ के दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई और पीड़ित को यथासंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूपी: ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व बसपा एमएलसी शहनवाज राणा के घर और सुधा स्टील से दो करोड़ नकद बरामद
    Next Article राहुल गांधी लड़कियों को भड़काते हैं… रायबरेली में सीएम योगी, बोले- जो राम का, वह हमारे काम का
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    “बेरोज़गार”, “दंगाई”, “आतंकी” जैसे ताने और ‘भोले के चोर’ — कांवड़ियों के सामने सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियाँ

    "बेरोज़गार", "दंगाई", "आतंकी" जैसे ताने और 'भोले के चोर' — कांवड़ियों के सामने सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियाँ 🗓️ प्रकाशन तिथि:…

    4 Min Read
    बिहार

    IRCTC घोटाला मामला: लालू यादव परिवार पर केस की सुनवाई 5 अगस्त तक टली

    IRCTC घोटाला मामला: लालू यादव परिवार पर केस की सुनवाई 5 अगस्त तक टली, दिल्ली कोर्ट ने मांगा CBI से…

    3 Min Read
    हिमाचल प्रदेश

    AAP ने हिमाचल में संगठन मजबूत करने की दिशा में उठाया कदम, 48 विधानसभा अध्यक्ष और 43 महामंत्री नियुक्त

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए Aam Aadmi Party (AAP) ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    वन्यजीव पर्यटन से बढ़ेगी स्थानीय आजीविका, सीएम धामी ने तय किया रोडमैप

    देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और वन्यजीव-आधारित पर्यटन के जरिए…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: जनता दर्शन सीएम योगी ने महिला को गाय देने और दिव्यांग की भूमि से अवैध कब्जा हटाने का दिया निर्देश
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password