jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी: ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व बसपा एमएलसी शहनवाज राणा के घर और सुधा स्टील से दो करोड़ नकद बरामद
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी: ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व बसपा एमएलसी शहनवाज राणा के घर और सुधा स्टील से दो करोड़ नकद बरामद
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी: ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व बसपा एमएलसी शहनवाज राणा के घर और सुधा स्टील से दो करोड़ नकद बरामद

News Desk
Last updated: August 25, 2026 6:14 am
News Desk
Share
SHARE

लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की लखनऊ इकाई ने संगठित तरीके से फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लेकर सरकार को करोड़ों का वित्तीय नुकसान करने के मामले मुजफ्फरनगर गाजियाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद के नौ परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया।

Contents
About The AuthorNews Desk

इसमें पूर्व सांसद और सपा नेता कादिर राना और पूर्व विधायक व आजाद समाज पार्टी के नेता शहनवाज राना के ठिकानों से दो करोड़ रुपए नकद, बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज और गलत तरीके से 9.63 करोड़ का आईटीसी दावा लेकर उसे ट्रांसफर करने के साक्ष्य मिले हैं। देर शाम तक ईडी अधिकारियों की जांच पड़ताल जारी थी।

प्रवर्तन निदेशालय के लखनऊ जोन के अधिकारियों ने सोमवार की सुबह यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत संगठित तरीके से फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के मामले में की गई।

बताया गया है कि जंबूद्वीप एक्सपोर्ट एंड इंपोर्ट लिमिटेड, मेसर्स सुधा स्टील और उसके शेल कंपनियों से जुड़ी संस्थाओं ने फर्जी इनवायस व ई-वे बिल तैयार कर बिना माल बिक्री के करोड़ों रुपये का आईटीसी दावा किया। माल की आवाजाही दिखाने वाले फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए।

ईडी के अधिकारियों के मुताबिक जीएसटी विभाग की जांच में राजफाश हुआ था कि इस नेटवर्क ने 9.63 करोड़ का आईटीसी गलत तरीके से हासिल किया और 10.28 करोड़ का आईटीसी आगे ट्रांसफर कर दिया।

यही रकम पीएमएलए के तहत ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ मानी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कई फर्जी (शेल) कंपनियों के जरिए पैसों को इधर से उधर किया गया। अवैध धन को कानूनी रूप देने की कोशिश की गई।

ईडी की टीमों ने छापों के दौरान दस्तावेजी और डिजिटल सबूत जुटाने पर फोकस किया है। एजेंसी अब पूरे नेटवर्क में शामिल कंपनियों, व्यक्तियों और असली लाभार्थियों का पता लगाने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि फर्जी आईटीसी का फायदा किन-किन इकाइयों और व्यक्तियों तक पहुंचा।

2024 में सीजीएसटी ने मारा था छापा

केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर (सीजीएसटी) और माल एवं सेवाकर खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआइ) की देहरादून इकाई ने वर्ष 2024 को सपा नेता एवं पूर्व सांसद कादिर राना की राना की मेरठ स्थित स्टील फैक्ट्री में छापेमारी की थी। जिसका भारी विरोध हुआ था।

उस समय कादिर राना की दो बेटियों, बेटे और भतीजे पूर्व विधायक शाहनवाज राना के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने पूर्व विधायक को गिरफ्तार किया था। बाद में गैंग्सटर एक्ट, कूटरचित दस्तावेजों से जीएसटी चोरी करने का भी मुकदमा दर्ज हुआ था। ईडी की जांच में ये बिंदु भी शामिल किये गये हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हेडस्कार्फ पहनने की जिद अधिकार नहीं
    Next Article जनता दर्शन सीएम योगी ने महिला को गाय देने और दिव्यांग की भूमि से अवैध कब्जा हटाने का दिया निर्देश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    हिलजात्रा महोत्सव में CM धामी की बड़ी घोषणा, बाबा गंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण का ऐलान

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से पिथौरागढ़ में आयोजित ऐतिहासिक हिलजात्रा महोत्सव को वर्चुअल माध्यम से…

    5 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सुक्खू कैबिनेट के बड़े फैसले: 7500 पदों पर भर्ती को मंजूरी, आशा वर्करों और कर्मचारियों को राहत

    शिमला। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की 6 घंटे से ज्यादा समय तक चली बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। सीएम…

    7 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 118.95 करोड़ के उपकर पर सवाल, ऑडिट रिपोर्ट में सामने आई वित्तीय चूक

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में दूध उत्पादन, प्राकृतिक खेती और पर्यावरण संरक्षण के नाम पर जनता से वसूले गए उपकर के सरकारी…

    2 Min Read
    बिहार

    तेजस्वी यादव दूसरी बार बने पिता, लालू-राबड़ी के घर फिर गूंजी किलकारी

    तेजस्वी यादव दूसरी बार बने पिता, लालू-राबड़ी के घर फिर गूंजी किलकारी पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी: ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व बसपा एमएलसी शहनवाज राणा के घर और सुधा स्टील से दो करोड़ नकद बरामद
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password