jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में चुनावी तैयारी तेज, कांग्रेस का दावा—हजारों नए कार्यकर्ता जुड़ेंगे
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में चुनावी तैयारी तेज, कांग्रेस का दावा—हजारों नए कार्यकर्ता जुड़ेंगे
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में चुनावी तैयारी तेज, कांग्रेस का दावा—हजारों नए कार्यकर्ता जुड़ेंगे

News Desk
Last updated: July 6, 2026 8:48 am
News Desk
Share
SHARE

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी मोड में है। इसी कड़ी में आगामी तीन माह में प्रदेश में लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैलियों के आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को राजीव भवन शिमला में आयोजित प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आम सभा में यह जानकारी दी।

Contents
About The AuthorNews Desk

उन्होंने दावा किया कि आगामी विस चुनाव में भाजपा की सीटें और कम होंगी। कई भाजपा विधायक और नेता कांग्रेस में शामिल होने को तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपनी सभी गारंटियों को पूरा किया है। प्रदेश अब चुनावी मोड पर आ रहा है। सुक्खू ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कई गुटों में बंटी है। भाजपा का प्रदेश हित से कोई सरोकार नहीं है। सुक्खू ने 2027 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की पुनः सत्ता में आने का विश्वास जताया। इस बैठक में कई मंत्री, विधायक, पूर्व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी उपस्थित हुए।

इसी माह दस हजार लोग कांग्रेस से जुड़ेंगे : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने दावा किया कि शिमला में पहले ही दिन भाजपा के 300 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा है। इसी महीने आठ से दस हजार लोग कांग्रेस से जुड़ेंगे। उन्होंने जिला और ब्लॉक अध्यक्षों से एक तारीख से दस तारीख के मध्य नियमित बैठकें करने को कहा। एक मंत्री को एक जिले का प्रभारी बनाया जाएगा।

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस: अयोध्या में श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा हर वक्ता की जुबान पर  रहा। रजनी पाटिल ने कहा कि लोगों को इस आस्था की लूट व युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि श्रीराम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा अयोध्या में हजारों करोड़ रुपये की लूट पर पूरी तरह खामोश है। उन्होंने कहा कि यह देश ही नहीं, अपितु विश्व के सब लोगों की आस्था पर डाका है। सीएम सुक्खू ने कहा कि राम मंदिर में चंदा चोरी बहुत गंभीर मामला है। राम हमारे आराध्य हैं। इसमें जो भी संलिप्त हो, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। वहीं, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राम मंदिर मामले में सबसे ज्यादा राजनीति भाजपा ने की है।

नेगी व भंडारी को समझाएंगे : पाटिल ने कहा कि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और निगम भंडारी को समझाएंगे। सीएम सुक्खू ने कहा कि दोनों में कोई मनमुटाव नहीं है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में नई नवाचार नीति को मंजूरी, 2 करोड़ का स्टार्टअप फंड घोषित
    Next Article मोती रेजीडेंसी विवाद गहराया, निवासियों ने रेरा और प्राधिकरण तक जाने की चेतावनी दी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    मेयर चुनाव
    पंजाबराज्य

    चंडीगढ़ मेयर चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला: कांग्रेस, आप और भाजपा अलग उम्मीदवारों के साथ मैदान में

    चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है तथा अब की बार कांग्रेस…

    2 Min Read
    अमित शाह
    उत्तर प्रदेशराज्य

    अमित शाह 21 जनवरी को उत्तराखंड आगमन पर, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता

    देहरादून । केन्द्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह 21 जनवरी 2026 को उत्तराखंड आ रहे है। केन्द्रीय गृह एवं…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    भक्ति और एकता का संगम बना नोएडा मीडिया क्लब: श्रद्धाभाव से हुआ सुंदरकांड पाठ

    भक्ति और एकता का संगम बना नोएडा मीडिया क्लब: श्रद्धाभाव से हुआ सुंदरकांड पाठ नोएडा, अगस्त 2025 – नोएडा मीडिया…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    रामपुर ने फिर मारी बाजी, सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में शाहजहांपुर और बरेली ने भी लगाई छलांग

    लखनऊ। सीएम डैशबोर्ड की जुलाई माह की रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में चुनावी तैयारी तेज, कांग्रेस का दावा—हजारों नए कार्यकर्ता जुड़ेंगे
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password