jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मोती रेजीडेंसी विवाद गहराया, निवासियों ने रेरा और प्राधिकरण तक जाने की चेतावनी दी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मोती रेजीडेंसी विवाद गहराया, निवासियों ने रेरा और प्राधिकरण तक जाने की चेतावनी दी
राज्य

मोती रेजीडेंसी विवाद गहराया, निवासियों ने रेरा और प्राधिकरण तक जाने की चेतावनी दी

News Desk
Last updated: July 6, 2026 9:21 am
News Desk
Share
SHARE

गाजियाबाद। हमतुम रोड स्थित मोती रेजीडेंसी के निवासी रविवार को लगातार तीसरी बार बिल्डर के खिलाफ शांतिपूर्ण धरना दिया। बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

Contents
About The AuthorNews Desk

धरने के बाद निवासियों ने बिल्डर प्रतिनिधि को विस्तृत शिकायत पत्र और अंतिम चेतावनी नोटिस सौंपते हुए लंबित समस्याओं के समाधान के लिए समयबद्ध कार्ययोजना मांगी। चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर मामला रेरा, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और उपभोक्ता आयोग तक ले जाया जाएगा।

निवासियों का आरोप है कि सोसायटी में 13 वर्ष बाद भी कंप्लीशन सर्टिफिकेट (सीसी) प्राप्त नहीं किया गया है। इसके बावजूद लगातार मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाया जा रहा है और मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि कंप्लीशन सर्टिफिकेट न मिलने से सोसायटी का वैधानिक हैंडओवर भी अटका हुआ है।

इसके अलावा बेसमेंट में लगातार जलभराव और रिसाव, पानी के पंपों के रखरखाव में लापरवाही, कामन बिजली कनेक्शन के दुरुपयोग, पार्किंग व्यवस्था में अव्यवस्था तथा डीजल जनरेटर को प्रदूषण मानकों के अनुरूप पीएनजी में परिवर्तित नहीं किए जाने जैसे आरोप लगाए गए हैं।

इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे न होने, बेसमेंट में सुरक्षा कर्मियों की कमी, लिफ्टों की खराब स्थिति और आपातकालीन सुरक्षा प्रबंधन के अभाव का मुद्दा उठाया गया। निवासियों ने परिसर में कूड़ा निस्तारण की अव्यवस्था, सीवेज के अनुचित निस्तारण, आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या तथा बच्चों के लिए प्रस्तावित पार्क विकसित नहीं किए जाने का भी विरोध जताया।

उनका कहना है कि इन समस्याओं की शिकायत पहले भी कई बार की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। धरने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने बिल्डर प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपते हुए सभी बिंदुओं पर लिखित जवाब और समयबद्ध समाधान की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान मोहित सैनी, अमित सिंह, शोभित मिश्रा, कुलदीप और तरुण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस संबंध में बिल्डर प्रतिनिधि नीरज मिश्रा ने बताया कि सोसायटी में करीब 250 निवासियों ने पिछले छह महीने से मेंटेनेंस जमा नहीं किया है। सोसायटी में निवासियों को मेंटेनेंस देना नहीं है और सुविधाएं सभी को चाहिए। उन्होंने कहा कि सोसायटी के गेट पर टावर वाइज मेंटेनेंस नहीं जमा करने वाले निवासियों की सूची लगाई जाएगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में चुनावी तैयारी तेज, कांग्रेस का दावा—हजारों नए कार्यकर्ता जुड़ेंगे
    Next Article दिल्ली के साउथ जोन में पानी की सप्लाई ठप रहने की आशंका, पहले से स्टोर करने की अपील
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    ताजमहल में तेजो महालय मंदिर है? इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और ASI से मांगा जवाब

    ताजमहल में तेजो महालय मंदिर होने के दावे को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने…

    6 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    पर्यटकों को डरने की जरूरत नहीं, हिमाचल के पर्यटन स्थल सुरक्षित: सीएम सुक्खू

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पर्यटकों को राज्य में आने से डरने की जरूरत नहीं है। शिमला में…

    1 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब उद्योग को मिलेगी रफ्तार, सरकार लीज पर लेगी मालगाड़ियां

    पंजाब में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और उद्यमियों का माल समय पर अपने गंतव्यों तक पहुंचाने के मद्देनजर सरकार…

    3 Min Read
    बिहार

    बिहार में 57 लाख पक्के मकान: पीएम मोदी ने सीवान रैली में बताया गरीबों को मिला बड़ा फायदा

    बिहार में 57 लाख पक्के मकान: पीएम मोदी ने सीवान रैली में बताया गरीबों को मिला बड़ा फायदा सीवान, बिहार…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मोती रेजीडेंसी विवाद गहराया, निवासियों ने रेरा और प्राधिकरण तक जाने की चेतावनी दी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password