jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में तबादलों के इंतजार में बैठे कर्मचारियों को झटका: रोक हटने में लग सकता है और समय, नई व्यवस्था बनाने में जुटी सरकार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में तबादलों के इंतजार में बैठे कर्मचारियों को झटका: रोक हटने में लग सकता है और समय, नई व्यवस्था बनाने में जुटी सरकार
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में तबादलों के इंतजार में बैठे कर्मचारियों को झटका: रोक हटने में लग सकता है और समय, नई व्यवस्था बनाने में जुटी सरकार

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 16, 2026 9:04 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सामान्य तबादलों पर प्रतिबंध हटने की उम्मीद लगाए बैठे कर्मचारियों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। सरकार तबादलों पर लगी रोक हटाने से पहले नई व्यवस्था बनाने की तैयारी में है। गृह जिले में तैनाती और एक ही जिले के भीतर तबादलों को लेकर व्यापक दिशा-निर्देश तैयार किए जाएंगे। ऐसे में अक्टूबर-नवंबर में प्रतिबंध हटने की उम्मीद लगाए बैठे कर्मचारियों की प्रतीक्षा लंबी खिंच सकती है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

हालांकि, प्रतिबंध हटाने को लेकर सरकार की ओर से अभी कोई नई समय सीमा तय नहीं की गई है। तबादलों की व्यवस्था में बदलाव के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उपसमिति गठित की गई है। इसमें कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी शामिल हैं।

कैबिनेट में हुई चर्चा

शनिवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में भी तबादलों की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई थी। सरकार चाहती है कि स्थानांतरण निर्धारित नियमों के तहत हों और गृह जिले में तैनाती सहित विभिन्न मामलों में स्पष्ट व्यवस्था बने।

चार जून से लगा है प्रतिबंध

प्रदेश में सामान्य तबादलों पर प्रतिबंध हटाने के बाद 14 जनवरी को सामान्य तबादलों की अनुमति दी गई थी। छह अप्रैल को दोबारा प्रतिबंध लगा और चार जून को मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश में इसे जारी रखने के निर्देश दिए गए। इसके बाद से कर्मचारी प्रतिबंध खुलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कई कर्मचारी अपने गृह जिले या पसंदीदा स्टेशन पर तैनाती की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

अभी लग सकता है एक महीना

राज्य सरकार तबादलों को लेकर नई व्यवस्था तैयार करेगी। इस में करीब एक से डेढ़ महीने का समय लग सकता है। हिमाचल में कर्मचारियों के तबादलों के लिए पहले से नियम तय है। सरकार इसमें गृह जिला में तैनाती व एक ही जिलों के भी तबादलों के लिए नियम बनाने जा रही है। इसमें कई तरह की कानूनी पेचिदगियां भी होगी। इसमें पहले ये देखा जाएगा कि क्या बदलाव सरकार के स्तर पर ही हो जाएगा या फिर संशोधन के लिए विधेयक लाना जरूरी है। इन सभी मामलों पर समिति मंथन करेगी।

प्रदेश में तबादलों के कितने आवेदन लंबित हैं?

हिमाचल में तबादलों के लिए करीब 5200 से अधिक आवेदन लंबित है। इसमें विधायकों व मंत्रियों की ओर से भी डीओ नोट आए हुए हैं। सरकार ने भले ही सामान्य तबादलों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है लेकिन विशेष परिस्थितियों या फिर खाली पद के अनुरूप तबादले किए जा रहे हैं।

कौन से विभाग में तबादलों के सबसे अधिक आवेदन हैं?

यबये ज्यादा तबादलों के आवेदन शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर आए हुए हैं। ये दोनों सबसे बड़े विभाग हैं और इनमें कर्मचारियों की संख्या भी सबसे ज्यादा है। शिक्षा विभाग में तो शैक्षणिक सत्र में तबादला प्रतिबंध ही रहता है। सीबीएसई संबंध स्कूलों में स्कीम बेस्ड टीचर नियुक्त होने व स्कूलों के बंद व विलय होने के बाद भी आवेदनों की संख्या बढ़ी है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में नए जिलों के गठन की सुगबुगाहट: नूरपुर को पूर्ण प्रशासनिक जिला बनाने की मांग ने पकड़ी जोर
    Next Article हिमाचल के कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है DA की सौगात: वित्त विभाग पहुंची फाइल, वित्तीय बोझ का आकलन शुरू
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव, शीशे तोड़े: संतकबीर नगर में गणेश विसर्जन के दौरान बवाल; डीजे थाने ले जाने पर भड़के लोग

    यूपी के संतकबीर नगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद लक्ष्मीकांत…

    4 Min Read
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हरियाली और परंपरा का त्योहार

    छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हरियाली और परंपरा का त्योहार, दुल्हन की तरह सजा मुख्यमंत्री निवास रायपुर, 24 जुलाई…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में आतंकी हमले का अलर्ट, CM आवास से कांवड़ रूट तक बढ़ी सुरक्षा, योगी ने की हाई लेवल मीटिंग

    लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों द्वारा एक ईंट-भट्ठे में घुसकर श्रमिक की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद…

    2 Min Read
    दिल्ली

    प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में सांसदों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में सांसदों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का किया उद्घाटन नई दिल्ली, 11 अगस्त 2025:प्रधानमंत्री श्री…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में तबादलों के इंतजार में बैठे कर्मचारियों को झटका: रोक हटने में लग सकता है और समय, नई व्यवस्था बनाने में जुटी सरकार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password