jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव, शीशे तोड़े: संतकबीर नगर में गणेश विसर्जन के दौरान बवाल; डीजे थाने ले जाने पर भड़के लोग
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव, शीशे तोड़े: संतकबीर नगर में गणेश विसर्जन के दौरान बवाल; डीजे थाने ले जाने पर भड़के लोग
उत्तर प्रदेशराज्य

सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव, शीशे तोड़े: संतकबीर नगर में गणेश विसर्जन के दौरान बवाल; डीजे थाने ले जाने पर भड़के लोग

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 19, 2026 7:35 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

यूपी के संतकबीर नगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद की गाड़ी पर पथराव और तोड़फोड़ किया गया। जिससे तनाव बढ़ गया। बताया जा रहा है कि रास्ते से गुजर रही सांसद की फॉर्च्यूनर को भीड़ ने रोक लिया। इसी दौरान वाहन पर पथराव कर शीशा तोड़ दिया गया। सांसद के अनुसार, वह घटना में बाल-बाल बचे। इस खबर से पुलिस-प्रशासन में हलचल मच गई। वहीं, विवाद की शुरुआत डीजे को लेकर पुलिस कार्रवाई से बताई जा रही है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

ये मामला अमरडोभा गांव के पास लेडुआ महुआ चौराहे का है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 10 बजे प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे लोगों के डीजे की आवाज अधिक होने की वजह से पुलिस द्वारा फोटो खींचे जाने से कार्रवाई और चालान की आशंका से डीजे संचालक कथित तौर पर डीजे लेकर मौके से चले गए। इससे नाराज प्रतिमा आयोजकों ने विसर्जन रोक दिया। प्रतिमा रास्ते में खड़ी कर नारेबाजी शुरू कर दी। आयोजकों का कहना था कि डीजे वापस किए जाने तक प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया जाएगा। विसर्जन रुकने से अमरडोभा और लेडुआ महुआ चौराहे के आसपास जुलूसों की आवाजाही प्रभावित हो गई।

कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में बैठे सपा सांसद

सपा सांसद लक्ष्मी कांत उर्फ पप्पू निषाद का आरोप है कि इस दौरान वह धनघटा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करके काफिले के साथ अपने कैंप कार्यालय पर वापस लौट रहे थे। रास्ते में अमरडोभा के पास पहुंचे ही थे कि उनकी गाड़ी पर पथराव कर तोड़फोड़ की गई। मौके से निकलकर उन्होंने खुद को बचाया। एएसपी, सीओ समेत कई थानों की फोर्स ने पहुंचकर स्थिति संभाली। सांसद कार्रवाई की मांग को लेकर समर्थकों के साथ बखिरा थाने पर बैठ गए। वहीं एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि सांसद की तरफ से शिकायत मिली है। अराजक तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बखिरा कस्बे में निकाली गई 24 प्रतिमाएं

उधर, बखिरा कस्बे में शुक्रवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन की शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। पांच दिनों तक चले गणेश उत्सव के कार्यक्रम में कस्बे व आस पास की 24 प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। यात्रा में शामिल भक्त ढोल नगाड़ों पर जमकर थिरके। प्रतिमा का विसर्जन देर शाम ढोंढ़या स्थिति बखिरा झील पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से अगले साल आने के आमंत्रण के साथ विदाई दी। कस्बे के मंगल बाजार से गणेश प्रतिमाएं विसर्जन के लिए शोभा यात्रा निकाली गई। आकर्षक झाकियां व गाजे-बाजे के साथ निकले जुलूस से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

गणेश भगवान व अन्य देवी देवताओ के जयकारों के बीच कस्बे से विसर्जन के लिए प्रतिमाएं निकाली गईं। यात्रा मंगलबाजार से होते आजाद नगर, सहजनवां तिराहा, इंटर कालेज होते हुए चौकी बखिरा, लेड्डुआ महुआ होते हुए हुए ढोढ़या स्थित मोती झील पहुंची।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article UP चुनाव से पहले बीजेपी की नई सोशल मीडिया टीम का ऐलान, देखें लिस्ट
    Next Article UP में आज 818 युवाओं को नौकरी की सौगात, सीएम योगी लखनऊ में देंगे नियुक्ति पत्र, किन पदों पर मिलेगी जॉब?
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    दिल्ली पहुंचे CM सुक्खू, मंगलवार को तीन केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात; हिमाचल के मुद्दों पर होगी चर्चा

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को दिल्ली पहुंच गए। मुख्यमंत्री का मंगलवार को तीन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम…

    2 Min Read
    सुक्खू
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    CM सुक्खू ने 800 पुलिस भर्ती और 58 साल की नौकरी की घोषणा, युवाओं को मिलेगा रोजगार

    सुलह (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि सुलह विधानसभा क्षेत्र में दो लाख से कम…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक पर कथित हमले का आरोप, प्रदर्शन स्थल की सुरक्षा पर उठे सवाल

    नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर जारी भूख हड़ताल के दौरान शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर कथित हमले का मामला सामने…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सुक्खू की दो टूक- ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी, धमकाना बंद करे विपक्ष’

    शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मेरे लिए कइयों ने गड्ढे-खाई खोदी लेकिन फिर भी भगवान और जनता के…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव, शीशे तोड़े: संतकबीर नगर में गणेश विसर्जन के दौरान बवाल; डीजे थाने ले जाने पर भड़के लोग
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password