jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मथुरा में मामूली बहस पर इंजीनियर पर चढ़ाई कार, कई मीटर तक घसीटा, वीडियो हुआ वायरल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मथुरा में मामूली बहस पर इंजीनियर पर चढ़ाई कार, कई मीटर तक घसीटा, वीडियो हुआ वायरल
उत्तर प्रदेशराज्य

मथुरा में मामूली बहस पर इंजीनियर पर चढ़ाई कार, कई मीटर तक घसीटा, वीडियो हुआ वायरल

News Desk
Last updated: September 6, 2026 6:39 am
News Desk
Share
SHARE

मथुरा जिले में मसानी चौराहे पर 31 अगस्त को कार में टक्कर लगने पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई द्वारा आपत्ति करना भारी पड़ गया। आक्रोशित आगरा नंबर की कार चालक ने जान से मारने की नीयत से जेई के ऊपर कार चढ़ाकर उसे काफी दूर तक घसीटता ले गया। जेई कार के पहिए से दब गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जेई को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता की तहरीर पर शनिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Contents
About The AuthorNews Desk

मामूली कहासुनी पर कार से रौंदा

शनिवार को छाता में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में तैनात जेई विक्रांत भारती के पिता जीवन लाल निवासी अम्बेडकर नगर कालोनी, रघुपुरा देहात, गौतमबुद्ध नगर की तहरीर पर गोविंदनगर पुलिस ने आगरा नम्बर के कार चालक के खिलाफ जान से मारने की नीयत से कार चढ़ाने का मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे विक्रांत भारती राजीव भवन स्थित ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में जेई के पद पर तैनात हैं। 31 अगस्त को वृंदावन से अपनी कार से राजीव भवन जा रहे थे। मसानी तिराहे के समीप जाम लगने पर कार रोकी थी, तभी पीछे से आगरा नम्बर की कार चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इस पर वह कार से उतरकर टक्कर मारने वाले चालक के पास पहुंचे और आपत्ति की।

जेई को रौंदने का वीडियो वायरल

आरोप है कि इसी बात को लेकर कहासुनी होने पर एक पार्टी के झंडा लगी कार के चालक ने आक्रोशित हो जेई विक्रांत भारती को जान से मारने की नीयत से टक्कर मार दी। इससे वह कार के नीचे आ गये। इसे देख लोगों ने शोर मचाया तो भी कार चालक उन्हें काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया और आखिर में कार का पहिया उनके ऊपर चढ़ाते हुए गाड़ी लेकर भाग गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर जेई को उपचार के लिए हाइवे स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। आरोप है कि टक्कर से जेई की कूल्हे और कमर की हड्डी टूट गयी है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। बाद में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ

पिता का आरोप है कि उन्होंने थाना गोविंद नगर में शिकायती पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। बाद में एसएसपी को प्रार्थना-पत्र और घटना की वीडियो सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर गोविंदनगर पुलिस ने शनिवार शाम पीड़ित की तहरीर पर आगरा नम्बर की कार के चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जानकारी कर चालक की तलाश कर रही है।

लोग मचाते रहे शोर, नहीं रुका कार चालक

जेई विक्रांत भारती के कार के नीचे आने और कार चालक द्वारा उसे घसीटता देख लोगों ने शोर मचाते हुए कार चालक से रोको-रोको करते हुए शोर मचाया लेकिन कार चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय और तेज कर दी, इसके चलते काफी दूर घिसटने के बाद गाड़ी का पहिया उनकी कमर के ऊपर होकर निकल गया। एसपी सिटी, राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जेई की कमर और कूल्हे में चोट आयी है। गोविंदनगर पुलिस हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश कर रही है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गोबर डालने से रोका, फिर खूनी हो गया जमीन का विवाद; कुल्हाड़ी-हसिया से हमला, महिला की मौत
    Next Article पौड़ी के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    पंजाब में 7.5 लाख कर्मचारियों का DA विवाद: 18% बकाया, सरकार और कर्मचारियों में बढ़ा टकराव

    चंडीगढ़। पंजाब के करीब 3.5 लाख स्थायी कर्मचारी और करीबन 4 लाख पेंशनर्स पिछले तीन वर्ष से महंगाई भत्ते के इंतजार…

    5 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामी

    खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को दो दिवसीय भ्रमण पर खटीमा पहुंचे। लोहियाहेड हेलीपैड खटीमा पहुंचने पर जिलाधिकारी नितिन…

    1 Min Read
    कैंचीधाम
    उत्तराखंडराज्य

    नैनीताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंचीधाम और भवाली बाईपास परियोजनाओं का निरीक्षण किया

    नैनीताल। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल भ्रमण के दौरान कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में बिजली चोरी का बड़ा खेल, जुलाई में 59 करोड़ की बिजली गायब

    साहिबाबाद (गाजियाबाद)। विद्युत निगम बिजली चोरी रोकने के तमाम दावे करे, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। बिजली चोरी पर रोक…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मथुरा में मामूली बहस पर इंजीनियर पर चढ़ाई कार, कई मीटर तक घसीटा, वीडियो हुआ वायरल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password