jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पौड़ी के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पौड़ी के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
उत्तराखंडराज्य

पौड़ी के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 6, 2026 7:41 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून: राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पौड़ी जिले और पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व व प्रेरणा का खास अवसर बन गया. सीमित संसाधनों और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच बच्चों के भविष्य को संवारने वाले एक शिक्षक की मेहनत को आखिरकार देश के सर्वोच्च मंच पर सम्मान मिला है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

दरअसल, शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पौड़ी जिले के नैनीडांडा विकासखंड स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुस्याखांद के प्रधानाध्यापक गबर सिंह बिष्ट को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया.

2003 से इस स्कूल में सेवाएं दे रहे गबर सिंह बिष्ट: सबसे खास बात यह है कि विद्यालयी शिक्षा के क्षेत्र में इस वर्ष पूरे उत्तराखंड से गबर सिंह बिष्ट एकमात्र शिक्षक हैं, जिन्हें यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है. वर्ष 2003 से राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुस्याखांद में सेवाएं दे रहे गबर सिंह बिष्ट ने कभी दूरस्थ क्षेत्र की चुनौतियों को अपनी राह का रोड़ा नहीं बनने दिया.

उन्होंने सीमित संसाधनों के बीच भी शिक्षा को आधुनिक, रोचक और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया. गणित और विज्ञान जैसे कठिन माने जाने वाले विषयों को सरल तरीके से बच्चों तक पहुंचाने के साथ-साथ उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए भी तैयार किया. उनके मार्गदर्शन में विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं.

गांव के स्कूल में डिजिटल शिक्षा की नई शुरुआत: गबर सिंह बिष्ट ने यह साबित किया कि अगर शिक्षक में कुछ नया करने का जज्बा हो तो संसाधनों की कमी भी सफलता को नहीं रोक सकती. उन्होंने शिक्षण कार्य में डिजिटल प्लेटफॉर्म और आईसीटी का प्रभावी उपयोग किया. ई-कंटेंट और पीपीटी तैयार करने से लेकर प्रोजेक्टर, डिजिटल बोर्ड और गूगल मीट जैसे आधुनिक माध्यमों के जरिए उन्होंने गांव के बच्चों को बदलती दुनिया की शिक्षा से जोड़ा.

कोरोना काल में भी नहीं मानी हार: कोरोना काल में जब स्कूलों के दरवाजे बंद हो गए थे और बच्चों की पढ़ाई पर संकट खड़ा हो गया था, तब भी गबर सिंह बिष्ट ने हार नहीं मानी. ऑनलाइन माध्यमों से विद्यार्थियों तक लगातार शिक्षा पहुंचाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

पहले भी मिल चुके हैं कई सम्मान: शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और नवाचारों को इससे पहले भी राज्यपाल पुरस्कार और प्रतिष्ठित शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. अब राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार ने उनके वर्षों के संघर्ष, समर्पण और नवाचारों को देशभर में नई पहचान दी है.

मुख्य शिक्षाधिकारी अत्रेश सयाना ने गबर सिंह बिष्ट को बधाई देते हुए कहा कि

दूरस्थ क्षेत्र में रहते हुए शिक्षा के प्रति उनका समर्पण अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणादायी और अनुकरणीय है. कोरोना काल जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी विद्यार्थियों तक शिक्षा पहुंचाने का उनका प्रयास सराहनीय रहा है. गबर सिंह बिष्ट की यह उपलब्धि सिर्फ एक पुरस्कार नहीं, बल्कि उन सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणा है जो कठिन परिस्थितियों में भी बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने का सपना देखते हैं.
-अत्रेश सयाना, मुख्य शिक्षाधिकारी, पौड़ी-

नैनीडांडा के एक दूरस्थ विद्यालय से शुरू हुआ गबर सिंह बिष्ट का सफर आज देश के सर्वोच्च सम्मान तक पहुंच गया है. उनकी कहानी यह संदेश देती है कि सच्ची लगन, निरंतर मेहनत और कुछ नया करने की सोच हो तो पहाड़ की दूरियां भी सफलता की राह नहीं रोक सकतीं. गबर सिंह बिष्ट ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त कर न केवल पौड़ी जिले बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम देशभर में रोशन किया है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मथुरा में मामूली बहस पर इंजीनियर पर चढ़ाई कार, कई मीटर तक घसीटा, वीडियो हुआ वायरल
    Next Article उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार: CM धामी ने 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियां दीं
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    दिल्ली में जल्द तैयार होगा हिमाचल निकेतन, CM सुक्खू ने निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने  गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका स्थित हिमाचल निकेतन का दौरा कर भवन के निर्माण…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    योगी सरकार ने यूपी के 11 शहरों के लिए जारी किया ये आदेश, 20 मार्च की डेडलाइन तय

    उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बढ़ते लू-प्रकोप और उससे होने वाले दुष्प्रभावों को देखते हुए योगी सरकार ने…

    3 Min Read
    बिहार

    बिहार की सियासत में तकरार: क्यों नहीं बन पा रहे तेजस्वी यादव महागठबंधन के सीएम फेस?

    बिहार की सियासत में तकरार: क्यों नहीं बन पा रहे तेजस्वी यादव महागठबंधन के सीएम फेस? पटना | वेब डेस्क:लोकसभा…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू ने किया ‘जाखू मंदिर-संजीवनी बूटी का रहस्य’ पुस्तक का विमोचन

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को भाषा एवं संस्कृति विभाग के पूर्व सहायक निदेशक और हिमाचल प्रदेश किसान…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पौड़ी के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password