jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: 200 करोड़ खर्च करने के बाद भी रोज 2 करोड़ की बिजली चोरी! साहिबाबाद और जिलेभर में विद्युत निगम बेबस
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 200 करोड़ खर्च करने के बाद भी रोज 2 करोड़ की बिजली चोरी! साहिबाबाद और जिलेभर में विद्युत निगम बेबस
उत्तर प्रदेशराज्य

200 करोड़ खर्च करने के बाद भी रोज 2 करोड़ की बिजली चोरी! साहिबाबाद और जिलेभर में विद्युत निगम बेबस

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 18, 2026 8:49 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन समेत जिलेभर में बिजली चोरी रोकने के लिए बीते पांच वर्ष में 200 करोड़ खर्च किए गए। इससे एबी केवल डालने, ट्रांसफार्मर को मिलने वाली बिजली और खपत के अंतर को जानने के लिए डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर (डीटी) मीटर लगाने और फीडर का लोड जानने के लिए रियल टाइम डाटा एक्विजिशन सिस्टम लगाए गए।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

इसके बाद भी रोजाना करीब दो करोड़ की बिजली चोरी हो रही है। यानी हर माह 60 से 70 करोड़ की बिजली चोरी हो रही है।

विद्युत निगम ने जिले में वर्ष 2021 से लेकर अगस्त 2026 तक 14376 बिजली चोर पकड़े गए हैं। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिजली चोर पकड़े गए हैं। लोनी में सबसे अधिक बिजली चोरी हो रही है। कुल आपूर्ति की गई बिजली में से बीते वर्ष 28 प्रतिशत बिजली का कोई हिसाब नहीं है।

निगम ने बिजली चोरों पर विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज करने के साथ जुर्माना भी लगाया, लेकिन अभी तक 70 फीसदी से जुर्माना तक नहीं वसूल सका। विद्युत निगम इन्हें समय-समय पर नोटिस भी जारी करता है। नोटिसों का इन पर कोई असर नहीं होता है।

विद्युत निगम ने जो डीटी मीटर और रियल टाइम डाटा एक्विजिशन सिस्टम लगवाए हैं उनमें से बड़ी संख्या में खराब पड़े हुए हैं। इससे बिजली चोरी की निगरानी नहीं कर पा रहा हैं।

बिजली चोरों पर 162 करोड़ से अधिक बकाया

विद्युत निगम बिजली चोरों पर जुर्माना तो लगाता है, लेकिन उसे वसूल नहीं पाता। वर्तमान में तीनों जोन में करीब 25 हजार 302 बिजली चोरों पर 162 करोड़ जुर्माने का बकाया है। इन्हें समय-समय पर तमाम नोटिस भेजे गए हैं।

बीते छह में बिजली चोरी

माहबिजली चोरी
अगस्त63
जुलाई51
जून62
मई59
अप्रैल61
मार्च67.5

(नोट राशि करोड़ में है।)

अगस्त में बिजली चोरी की स्थिति

क्षेत्रबिजली चोरी
लोनी28 प्रतिशत
मुरादनगर15 प्रतिशत
मोदीनगर11 प्रतिशत
डासना13 फीसदी
केला भट्टा08 प्रतिशत
अन्य शहरी क्षेत्र13 प्रतिशत

चोरी रोकने के लिए बीते वर्षों में ये कार्य किए

  • ट्रांसफार्मरों पर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर (डीटी) मीटर लगाए गए।
  • ट्रांसफार्मर को मिलने वाली बिजली और खपत के अंतर पता किया जाता है।
  • फीडर का लोड जानने के लिए रियल टाइम डाटा एक्विजिशन सिस्टम लगाए गए।
  • नंगे तारों के स्थान पर एबी केबल डाले गए।

बिजली चोरी रोकने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किए जा रहे हैं। निगरानी के लिए लगे जो उपकरण खराब हो गए हैं उन्हें ठीक कराया जा हा है। साथ ही अभियान चलाकर छापेमारी भी की जा रही है। – नरेश भारती, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम जोन-दो

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ‘सेवा से संकल्प’ योजना: केंद्रीय विद्यालय ग्राउंड में 400 लोगों ने ली स्वच्छता की शपथ
    Next Article दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला मामला: तीस हजारी कोर्ट ने दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 1 अक्टूबर तक बढ़ाई
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार में फंसा पेच: जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के चक्कर में टला फैसला, जानिए सुंदर ठाकुर के रास्ते का रोड़ा

    हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार क्षेत्रीय और जातीय संतुलन की रस्साकशी में अटक गया है। मंत्रिमंडल में राजपूत चेहरे अधिक…

    4 Min Read
    राज्यहरियाणा

    भू-जल बचाने के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, वैकल्पिक फसलों पर बढ़ी प्रोत्साहन राशि

    चंडीगढ़। लगातार गिरते भू-जलस्तर से जूझ रहे हरियाणा में अब प्रदेश सरकार ने किसानों को धान की सीधी बिजाई या फिर…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    27 साल बाद हिमाचल में लॉटरी की तैयारी, नीरज भारती ने CM सुक्खू को लिखी चिट्ठी

    शिमला। कृषि मंत्री चंद्र कुमार के पुत्र पूर्व मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती ने सरकार द्वारा शुरू की जा रही लाटरी…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    टौंस नदी पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर एक्शन, तीन PWD अभियंता निलंबित

    देहरादून। नंदा की चौकी स्थित टौंस नदी पर नव निर्मित पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने के मामले में तकनीकी खामियां…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: 200 करोड़ खर्च करने के बाद भी रोज 2 करोड़ की बिजली चोरी! साहिबाबाद और जिलेभर में विद्युत निगम बेबस
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password