jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला मामला: तीस हजारी कोर्ट ने दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 1 अक्टूबर तक बढ़ाई
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला मामला: तीस हजारी कोर्ट ने दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 1 अक्टूबर तक बढ़ाई
दिल्लीराज्य

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला मामला: तीस हजारी कोर्ट ने दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 1 अक्टूबर तक बढ़ाई

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 18, 2026 9:06 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

नई दिल्ली: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने के दो आरोपियों की न्यायिक हिरासत 1 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया है. एडिशनल सेशंस जज निशांत गर्ग ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया. कोर्ट ने 9 सितंबर को इस मामले के आरोपी तहसीन राजा की जमानत याचिका वापस लेने के आधार पर खारिज कर दिया था. कोर्ट ने कहा था कि आरोपी के खिलाफ लगे आरोपों की गंभीरता और उसके भागने की संभावना को देखते हुए जमानत नहीं दी जा सकती है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

इस मामले में कोर्ट ने 26 दिसंबर 2025 को आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था. कोर्ट ने आरोपी तहसीन सैयद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 221, 132, 109(1) और आरोपी राजेश खिमजी के खिलाफ 109(1), 115(2), 221 और 132 के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया था. दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में कहा गया है कि रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी राजेश खिमजी ने एक सपने के बाद ऐसा किया था.

चार्जशीट में कहा गया है कि राजेश खिमजी ने सपने में देखा कि एक शिवलिंग के बगल में बैठे कुत्ते ने उससे कहा कि दिल्ली में कुत्ते कष्ट में हैं. चार्जशीट में कहा गया है कि राजेश खिमजी ने फेसबुक पर वीडियो देखे जिसमें कुत्तों की समस्याओं के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जिम्मेदार ठहराते हुए लोग प्रदर्शन कर रहे थे. चार्जशीट में इस बात का खुलासा हुआ है कि राजेश खिमजी ने मई में अयोध्या में बंदरों के सवाल पर भूख हड़ताल किया था.

क्या है पूरा मामला

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 18 अक्टूबर को चार सौ पेजों का चार्जशीट दाखिल किया था. दिल्ली पुलिस ने आरोपियों राजेश खिमजी और तहसीन सैयद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत हत्या की कोशिश, लोकसेवक के काम में बाधा डालने और आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया गया है. दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक राजेश खिमजी आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के रुख से नाराज था. सुप्रीम कोर्ट ने 11 अगस्त को अपने फैसले में कहा था कि आवारा कुत्तों को शेल्टर होम में शिफ्ट किया जाए. इस फैसले का रेखा गुप्ता ने पुरजोर समर्थन किया था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक इससे नाराज राजेश खिमजी ने रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त को उस समय हमला किया जब वो जन सुनवाई कर रही थी.

उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के मामले

दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के मामले के सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत 1 अक्टूबर तक बढ़ाने का आदेश दिया. एडिशनल सेशंस जज सुशांत चंगोट्रा ने ये आदेश दिया. आज सुनवाई के दौरान इस मामले के सभी आरोपी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश हुए. सुनवाई के दौरान इस मामले के आरोपियों रफीक और सुहैल ने दस्तावेजों के परीक्षण के लिए समय देने की मांग की. कोर्ट ने इस मांग को मंजूर करते हुए 24 सितंबर तक दोनों आरोपियों की ओर से दस्तावेजों का परीक्षण कर लेने का आदेश दिया.

कोर्ट ने आरोपियों रफीक और सुहैल को 24 सितंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश होने का आदेश दिया. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और शिकायतकर्ता की ओर से 10 अक्टूबर को आरोप तय करने के लिए दलीलें रखने का आदेश दिया. कोर्ट ने सभी आरोपियों को 1 अक्टूबर को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होने का आदेश दिया.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article 200 करोड़ खर्च करने के बाद भी रोज 2 करोड़ की बिजली चोरी! साहिबाबाद और जिलेभर में विद्युत निगम बेबस
    Next Article छावला पुलिस का बड़ा एक्शन: फरीदाबाद के सिक्योरिटी गार्ड को मेट्रो स्टेशन बुलाकर बनाया बंधक, फर्जी SHO समेत 3 महिलाएं गिरफ्तार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह, हरक सिंह रावत ने फहराया तिरंगा

    देहरादून: आज 15 अगस्त 2026 को देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. देशभर में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली को आज मिलेंगी 300 नई इलेक्ट्रिक बसें, मजबूत होगी सार्वजनिक परिवहन सेवा

    नई दिल्ली। दिल्ली सरकार मंगलवार को शहर भर में अपनी बस सेवा को मज़बूत करने के लिए लगभग 300 नई इलेक्ट्रिक…

    1 Min Read
    जनता दर्शन
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘मेरा एडमिशन करा दीजिए…’, जनता दर्शन में मासूम की फरमाइश पर मुस्कराए योगी; तुरंत दिया निर्देश

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ''जनता दर्शन'' कार्यक्रम में एक-एक कर फरियादियों से…

    2 Min Read
    मनरेगा
    उत्तर प्रदेशराज्य

    मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत नोएडा में कांग्रेस का सांकेतिक भूख हड़ताल

    महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा द्वारा आज मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एक दिन का सांकेतिक भूख हड़ताल आज सैक्टर 137…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला मामला: तीस हजारी कोर्ट ने दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 1 अक्टूबर तक बढ़ाई
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password