jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: दिल्ली-यूपी में नकली दवा रैकेट का भंडाफोड़: भागीरथ पैलेस से रेबीज वैक्सीन की 481 नकली यूनिट जब्त, कानपुर से जुड़े तार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली-यूपी में नकली दवा रैकेट का भंडाफोड़: भागीरथ पैलेस से रेबीज वैक्सीन की 481 नकली यूनिट जब्त, कानपुर से जुड़े तार
दिल्लीराज्य

दिल्ली-यूपी में नकली दवा रैकेट का भंडाफोड़: भागीरथ पैलेस से रेबीज वैक्सीन की 481 नकली यूनिट जब्त, कानपुर से जुड़े तार

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 23, 2026 8:39 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले एक बड़े नकली दवा रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. दिल्ली ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट ने भागीरथ पैलेस स्थित एक फर्म पर छापेमारी कर करीब 2 लाख रुपये कीमत की नकली रेबीज वैक्सीन की 481 यूनिट जब्त की हैं. इस मामले के तार उत्तर प्रदेश के कानपुर से जुड़े होने की बात सामने आई है, जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

स्वास्थ्य मंत्री मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नकली और मिलावटी दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ सरकार की नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “रेबीज एक बेहद गंभीर और कई मामलों में जानलेवा बीमारी है. ऐसे में रेबीज वैक्सीन की गुणवत्ता या सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस गैर-कानूनी धंधे में शामिल दोषियों के खिलाफ ‘ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940’ के प्रावधानों के तहत बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.”

भागीरथ पैलेस के तीन परिसरों पर छापेमारी

दिल्ली ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट को मिली गुप्त सूचना और निर्देशों के आधार पर विभाग की एक विशेष टीम ने राजधानी के प्रमुख दवा बाजार भागीरथ पैलेस में तीन अलग-अलग परिसरों पर गहन तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान टीम ने बिक्री परिसर और गोदाम से ‘Rabies Vaccine, Human I.P. (Purified Vero Cell Rabies Vaccine) – (Abhayrab)’ की 481 नकली यूनिट बरामद कीं. जब इस मामले की पुष्टि मूल निर्माता कंपनी ‘एम/एस ह्यूमन बायोलॉजिकल इंस्टीट्यूट, तेलंगाना’ से की गई, तो उन्होंने साफ किया कि बरामद वैक्सीन का यह बैच उनकी कंपनी द्वारा जारी ही नहीं किया गया था यानी पूरी तरह नकली था.

कानपुर तक फैला है अवैध नेटवर्क

ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 120 वायल के नमूने जांच के लिए सुरक्षित कस्टडी में लिए हैं. इसके अलावा, बाकी बची 361 यूनिट वैक्सीन और सात खरीद चालानों (Purchase Invoices) को ‘ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940’ की धारा 22(1)(C) और 22(1)(CC) के तहत जब्त कर लिया गया है. सभी नमूनों को क्वालिटी टेस्टिंग और एनालिसिस के लिए कसौली स्थित सीआरआई (CRI) सेंटर भेज दिया गया है.

जांच के दौरान भागीरथ पैलेस की उस फर्म ने खुलासा किया कि उसने यह नकली वैक्सीन कानपुर की एक एजेंसी से खरीदी थी. इस अहम सुराग के मिलते ही दिल्ली ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने तुरंत उत्तर प्रदेश ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट के साथ सूचना साझा की. इसके आधार पर यूपी टीम ने कानपुर में दो ठिकानों पर छापेमारी की, जहां एजेंसी ने दिल्ली में नकली वैक्सीन की सप्लाई करने की बात कबूल कर ली है.

पूरे नेटवर्क की तलाश जारी स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि विभाग इस पूरे सिंडिकेट की तह तक जाने में जुटा है. नकली दवाओं के इस अवैध नेटवर्क के मुख्य सरगना, दवाओं के असली स्रोत और उनकी डिस्ट्रीब्यूशन चेन का पता लगाया जा रहा है. दिल्ली ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के दायरे में रहकर सबसे कड़ी सजा सुनिश्चित की जाएगी.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद बैंक फर्जीवाड़ा: सिर्फ सोना ही नहीं, ग्राहक भी निकले फर्जी! 1.46 करोड़ के गोल्ड लोन घोटाले में बड़ा खुलासा
    Next Article दिल्ली में महिला सुरक्षा के लिए बनेगी विशेष ‘पिंक फोर्स’: LG तरनजीत सिंह संधू ने दिए निर्देश, मेट्रो स्टेशन और कॉलेजों में होगी तैनाती
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    शाहजहांपुर: होली से पहले ‘लाट साहब जुलूस’ की तैयारियाँ तेज, धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के इंतज़ाम

    शाहजहांपुर: बजती होली की राहत के साथ शहर में लाट साहब का प्रसिद्ध जुलूस के आयोजन को लेकर प्रशासन द्वारा…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    खटीमा गोलीकांड के शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों की स्मृति में…

    6 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    मुरादनगर में गरजे योगी, बोले- आस्था के मार्ग को अब कोई नहीं रोक सकता

    गाजियाबाद। कांग्रेस और सपा आज आस्था की बात कर रही हैं, यह हास्यास्पद है। ये वही लोग हैं जो कि कांवड़…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    सिरसा में CM नायब सैनी का कड़ा एक्शन: कष्ट निवारण समिति की बैठक में वीटा प्लांट के पूर्व CEO सस्पेंड

    सिरसा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को सिरसा में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में वीटा प्लांट…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: दिल्ली-यूपी में नकली दवा रैकेट का भंडाफोड़: भागीरथ पैलेस से रेबीज वैक्सीन की 481 नकली यूनिट जब्त, कानपुर से जुड़े तार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password