jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गाजियाबाद में OTS योजना की वेबसाइट फेल, टैक्स बकायेदारों को राहत के बजाय बढ़ी परेशानी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गाजियाबाद में OTS योजना की वेबसाइट फेल, टैक्स बकायेदारों को राहत के बजाय बढ़ी परेशानी
उत्तर प्रदेशराज्य

गाजियाबाद में OTS योजना की वेबसाइट फेल, टैक्स बकायेदारों को राहत के बजाय बढ़ी परेशानी

News Desk
Last updated: August 19, 2026 9:06 am
News Desk
Share
SHARE

गाजियाबाद। टैक्स के बकायेदारों को राहत देने के लिए शासन की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) 15 अगस्त से लागू हो गई है, लेकिन योजना लागू होने के तीन दिन बाद भी इसकी वेबसाइट अपडेट नहीं हो सकी है।

Contents
About The AuthorNews Desk

ऐसे में नगर निगम ने योजना का लाभ देने के लिए ऑफलाइन कागज पर फार्म भरवाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, ऑफलाइन आवेदन करने के बाद भी योजना का लाभ वेबसाइट अपडेट होने के बाद ही मिल सकेगा।

संपत्ति करदाताओं पर 1100 करोड़ से ज्यादा बकाया

शहर में 60 हजार से अधिक संपत्ति करदाताओं पर 1100 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। बकायेदारों को सरचार्ज और ब्याज में 100 प्रतिशत छूट देने के लिए 15 अगस्त से 15 सितंबर तक ओटीएस योजना शुरू की गई है। इसके लिए लोगों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। लोग आवेदन करने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट खोल रहे हैं, लेकिन वेबसाइट नहीं खुल रही है।

कभी-कभी वेबसाइट खुल भी जाती है तो आवेदन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाती। इस वजह से लोग योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। वेबसाइट अपडेट नहीं होने के कारण नगर निगम ने योजना के लिए ऑफलाइन फार्म भरने शुरू कर दिए हैं।

यदि किसी व्यक्ति को योजना का लाभ लेना है तो वह नगर निगम के जोनल कार्यालय में जाकर ऑफलाइन फार्म भर सकता है। फार्म भरने के बाद नगर निगम वेबसाइट अपडेट होने पर ऑफलाइन आवेदन को खुद ही ऑनलाइन करेगा। इसके बाद आवेदक को योजना का लाभ मिल सकेगा।

शासन की वेबसाइट से निगम की वेबसाइट होगी सिंक

गाजियाबाद नगर निगम की वेबसाइट पर सभी संपत्ति करदाताओं का डाटा उपलब्ध है। यह योजना शासन स्तर से शुरू की गई है। ऐसे में गाजियाबाद नगर निगम की टैक्स वेबसाइट को शासन की ओटीएस वेबसाइट से सिंक करना होगा।

अभी तक दोनों वेबसाइट सिंक नहीं हो सकी हैं। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि शासन स्तर से ओटीएस की वेबसाइट को अपडेट किया जा रहा है। जब तक वेबसाइट अपडेट होती है, तब तक लोग नगर निगम के जोनल कार्यालय में जाकर आफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

क्या है ओटीएस योजना?

हाउस टैक्स के बकायेदारों के लिए शासन की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) राहत देने वाली योजना है। इसका उद्देश्य पुराने संपत्ति कर के बकाये की वसूली करना और करदाताओं को ब्याज व सरचार्ज के बोझ से राहत देना है। बकाया मूल हाउस टैक्स जमा करने पर ब्याज और सरचार्ज में पूरी छूट का प्रावधान है।

योजना में गृहकर के साथ जलकर और सीवर कर के बकायेदार भी शामिल हैं। उदाहरण के तौर पर किसी संपत्ति पर 50 हजार रुपये का मूल हाउस टैक्स बकाया है और देरी के कारण 20 हजार रुपये ब्याज व सरचार्ज जुड़ गया है। ओटीएस के तहत पात्र होने पर करदाता को मूल 50 हजार रुपये जमा करके बकाया निपटाने का अवसर मिलेगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर 86 हजार लोगों का फीडबैक, 34 शिकायतों ने खोली लापरवाही की पोल
    Next Article दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 गिरफ्तार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पांच IAS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त कार्यभार

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए पांच वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों और…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून: प्री-एसआईआर में 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान, काम 66.62% पूरा

    देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से पहले चल रहे प्री-एसआईआर अभियान के तहत राजधानी देहरादून में मतदाता…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सदर बाजार में अतिक्रमण पर चला MCD का बुलडोजर, 20 दुकानों के आगे से अवैध निर्माण हटाए

    नई दिल्ली। व्यापारिक हब सदर बाजार में लगातार पैर पसारते अतिक्रमण और रेहड़ी-पटरी वालों की दबंगई के खिलाफ एमसीडी ने अंततः…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, भाजपा के बाद कांग्रेस भी बनाएगी चुनावी रणनीति

    देहरादून: उत्तराखंड में आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारियों को धार देने में जुटी…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गाजियाबाद में OTS योजना की वेबसाइट फेल, टैक्स बकायेदारों को राहत के बजाय बढ़ी परेशानी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password