jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से बनेगा उत्तराखंड सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से बनेगा उत्तराखंड सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त
उत्तराखंडराज्य

सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से बनेगा उत्तराखंड सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त

News Desk
Last updated: July 30, 2026 7:08 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध का प्रभावी क्रियान्वयन केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए जनभागीदारी और जन-जागरूकता जरूरी है। उन्होंने आह्वान किया कि इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देकर उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त राज्य बनाया जाए।

Contents
About The AuthorNews Desk

विश्व बाघ दिवस के अवसर पर जाखन स्थित एक होटल में आयोजित राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने बाघ संरक्षण पर आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन किया। साथ ही मानव-वन्यजीव संघर्ष में साहसिक कार्य करने तथा वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाघ हमारी जैव विविधता और संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र का प्रतीक हैं। जंगल सुरक्षित रहेंगे तो बाघ और पर्यावरण दोनों सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि सिंगल-यूज़ प्लास्टिक नदियों, मिट्टी, जल स्रोतों और वन्यजीवों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है, इसलिए इसके विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’, नमामि गंगे और स्वच्छ ऊर्जा जैसी पहलें पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बना रही हैं। राज्य सरकार भी चारधाम यात्रा मार्गों और प्रमुख पर्यटन स्थलों को प्लास्टिक मुक्त बनाने, जन-जागरूकता बढ़ाने तथा प्लास्टिक कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन और रीसाइक्लिंग को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से कपड़े और जूट के थैलों सहित पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों को अपनाने की अपील की। उन्होंने श्रद्धालुओं, पर्यटकों, उद्योग जगत और युवाओं से भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मेयर सौरभ थपलियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक कपिल लाल, प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) नीना ग्रेवाल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते सहित अनेक अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ‘नकल मुक्त भारत’ को मिलेगी नई ताकत, परीक्षा कानून संशोधन पर बोले सीएम धामी
    Next Article देहरादून में ‘थाती बाई हँसुली’ का पहला आउटलेट, महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा देशभर में बाजार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशताजा खबर

    UPSC Success Story 2025: दृष्टिहीन मनु ने पास की UPSC परीक्षा, माँ बनीं उसकी आँखें – जानिए इस प्रेरणादायक सफर की पूरी कहानी

    UPSC Success Story 2025: दृष्टिहीन मनु ने पास की UPSC परीक्षा, माँ बनीं उसकी आँखें – जानिए इस प्रेरणादायक सफर…

    5 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ साहित्यकारों से किया संवाद, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ…

    2 Min Read
    जन-जन की सरकार
    उत्तराखंडराज्य

    जसपुर में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर का आयोजन, 1036 लोगों ने किया सहभाग

    जसपुर। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर न्यायपंचायत-पूरनपुर विकासखण्ड-जसपुर, के पंचायतघर पूरनपुर में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता…

    3 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली में तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप – पुलिस और बम स्क्वाड अलर्ट पर

    दिल्ली में तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप – पुलिस और बम स्क्वाड अलर्ट पर नई…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से बनेगा उत्तराखंड सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password