jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब में शान से लहराया तिरंगा, अमृतसर में ध्वजारोहण के दौरान कुछ देर बनी असहज स्थिति
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब में शान से लहराया तिरंगा, अमृतसर में ध्वजारोहण के दौरान कुछ देर बनी असहज स्थिति
पंजाबराज्य

पंजाब में शान से लहराया तिरंगा, अमृतसर में ध्वजारोहण के दौरान कुछ देर बनी असहज स्थिति

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 16, 2026 10:12 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

पंजाब में 80वां स्वतंत्रता दिवस का जश्न बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। राज्य स्तरीय समारोह फिरोजपुर में आयोजित किया गया। वहीं, जिला स्तर पर विभिन्न मंत्रियों और अधिकारियों ने ध्वजारोहण किया। अमृतसर में मंत्री अमन अरोड़ा ने ध्वजारोहण किया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

अमृतसर में मंत्री अमन अरोड़ा ने किया ध्वजारोहण 

अमृतसर के गुरु नानक स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह के दौरान उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई, जब मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा झंडा फहराने की रस्म अदा करने पहुंचे। जैसे ही उन्होंने तिरंगा फहराने के लिए रस्सी खींची, झंडा ऊपर पहुंचकर डंडे में ही अटक गया। झंडा ऊपर पहुंचने के बाद खुल नहीं सका, जिसके चलते तिरंगा फहराने की रस्म बीच में ही रुक गई। कुछ समय तक झंडे को खोलने का प्रयास किया गया।

इस दौरान समारोह में मौजूद अधिकारी और अन्य लोग स्थिति को संभालने में जुटे रहे। झंडा न खुलने के कारण मौके पर कुछ देर के लिए असहज स्थिति बनी रही। जिसके बाद ऐसे ही कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।  वहीं, समारोह में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्रों की ओर से सांस्कृतिक और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

लुधियाना में वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने लहराया तिरंगा

लुधियाना के पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) एथलेटिक ग्राउंड में मुख्य समारोह का आयोजन हुआ। वित्त एवं आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सुबह करीब 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान की धुन गूंजी और मंत्री महोदय ने परेड का निरीक्षण किया।

अन्य जगहों पर भी हुआ ध्वजारोहण  

बठिंडा में राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने शहीद भगत सिंह बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम में तिरंगा फहराया। मोगा में जिला उपायुक्त ने ध्वजारोहण की रस्म पूरी की।

सीएम भगवंत मान ने शहीदों को नमन किया

फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर स्थित राष्ट्रीय शहीदी स्मारक पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की समाधि पर फूल-मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने फिरोजपुर के कैंटोनमेंट ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान तिरंगा फहराया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हुसैनीवाला बॉर्डर पर देशभक्ति का सैलाब, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ से गूंजा सरहद
    Next Article हरियाणा श्रम बोर्ड में 1500 करोड़ की कथित गड़बड़ी की जांच तेज, ए.के. सिंह कमेटी करेगी पुराने रिकॉर्ड की पड़ताल
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    इलेक्ट्रिक बसों के लिए UPSRTC का बड़ा फैसला, इन 5 रूट्स पर चलेंगी 50 बसें, देखें लिस्ट

    UPSRTC News: उत्तर प्रदेश के यात्रियों को अब और बेहतर, सुरक्षित तथा पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा मिलने जा रही है. बुधवार…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से की मुलाकात, दिलाया ये भरोसा

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के दौरान अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने सीबीआइ जांच की इच्छा जताई…

    2 Min Read
    बिहार

    वैभव सूर्यवंशी ने प्रधानमंत्री मोदी के पैर छुए, पीएम ने मुस्कुराकर थामा हाथ और दिया आशीर्वाद

    पटना (बिहार): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर बिहार के उभरते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की।…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    हर्ष एनकाउंटर विवाद: रोड़ समाज की चेतावनी के बीच सरकार ने स्थगित की तरावड़ी रैली

    करनाल। हर्ष एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष जांच का मामला गरमाता जा रहा है। इधर, सरकार ने विधानसभा सत्र का हवाला देते…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पंजाब में शान से लहराया तिरंगा, अमृतसर में ध्वजारोहण के दौरान कुछ देर बनी असहज स्थिति
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password