jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: लोक निवास में स्वतंत्रता दिवस समारोह, LG तरणजीत सिंह संधू ने ‘विकसित दिल्ली’ का विजन रखा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लोक निवास में स्वतंत्रता दिवस समारोह, LG तरणजीत सिंह संधू ने ‘विकसित दिल्ली’ का विजन रखा
दिल्लीराज्य

लोक निवास में स्वतंत्रता दिवस समारोह, LG तरणजीत सिंह संधू ने ‘विकसित दिल्ली’ का विजन रखा

News Desk
Last updated: August 16, 2026 9:13 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली: आज देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इसी क्रम में राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. इस अवसर पर उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने सिविल लाइंस स्थित लोक निवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस गरिमामयी समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों के साथ-साथ रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के प्रतिनिधि, युवा प्रतीक, छात्र और शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. इस दौरान एक औपचारिक पुलिस टुकड़ी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी.

Contents
About The AuthorNews Desk

‘शक्ति की सप्तधारा’ को आगे बढ़ाने का आह्वान

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए उपराज्यपाल ने आधुनिक भारत की नींव रखने वाले दूरदर्शी राष्ट्र-निर्माताओं को भी याद किया. लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए स्वतंत्रता दिवस के संबोधन का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘शक्ति की सप्तधारा’ के दृष्टिकोण को रेखांकित किया.

एलजी ने बताया कि मैन्युफैक्चरिंग, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, टैक्नोलॉजी एंड इनोवेशन, गति शक्ति, रक्षा शक्ति, ग्रीन एंड ब्लू इकोनॉमी तथा भारत की सॉफ्ट पावर ये सात प्रमुख धाराएं आने वाले वर्षों में देश की विकास यात्रा को गति देंगी. उन्होंने कहा कि ये सभी धाराएं दिल्ली के विकास के लिए भी उतनी ही प्रासंगिक हैं. इस दौरान उन्होंने राजधानी के नागरिकों से वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाने की अपील की.

‘विकसित दिल्ली’ और जनसेवा को बताया पवित्र दायित्व

अपने संबोधन में उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली के सामने मुख्य लक्ष्य ‘विकसित दिल्ली’ का निर्माण करना है, जो उत्कृष्टता, सुरक्षा और नागरिक गौरव का राष्ट्रीय मॉडल बने. पिछले 50 वर्षों से इस शहर से जुड़े रहने और इसे अपनी कर्मभूमि बताते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली की सेवा उनके लिए केवल प्रशासनिक कर्तव्य नहीं बल्कि एक पवित्र जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की हर गली और हर मोहल्ला अपनी एक अनूठी कहानी कहता है, और प्रशासन का सामूहिक दायित्व है कि राजधानी की इस असीम क्षमता को हर नागरिक की सुविधा, गरिमा और कल्याण में बदला जाए.

सार्वजनिक शासन और समन्वय पर जोर

उपराज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली में सार्वजनिक शासन की व्यवस्था प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र पर आधारित होनी चाहिए. उन्होंने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, स्थानीय निकायों, पड़ोसी राज्यों और नागरिकों के बीच बेहतरीन तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि जटिल चुनौतियों को स्थायी अवसरों में बदला जा सके.

राजधानी की प्राथमिकताओं को गिनाते हुए एलजी ने यमुना की सफाई, वायु प्रदूषण से मुकाबला, सभी के लिए आवास, किफायती स्वास्थ्य सेवाएं, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन तथा दिल्ली की ऐतिहासिक विरासत के पुनरुद्धार को मुख्य एजेंडा बताया.

युवाओं से की अपील, नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों पर दिया बल

युवाओं को दिल्ली के भविष्य का असली चालक बताते हुए एलजी ने कहा कि उनकी ऊर्जा और रचनात्मक सोच ही आधुनिक दिल्ली की वास्तविक ताकत है. उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास के इलाकों को साफ रखने, सार्वजनिक स्थानों की रक्षा करने और अपने मौलिक कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि सरकार सुंदर सार्वजनिक स्थान तो बना सकती है, लेकिन केवल नागरिक ही उन्हें संरक्षित रख सकते हैं. अंत में उन्होंने सभी से एक ऐसी राजधानी के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया जो विरासत और आधुनिकता का अनूठा संगम हो और जहां हर नागरिक खुद को सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त महसूस करे.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article स्वतंत्रता दिवस पर CM रेखा गुप्ता के बड़े ऐलान, स्वास्थ्य से EV सिटी तक बताया दिल्ली का विकास मॉडल
    Next Article हुसैनीवाला बॉर्डर पर देशभक्ति का सैलाब, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ से गूंजा सरहद
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्ली
    दिल्ली

    दिल्ली में बम धमकी से दहशत: 3 दिन में 10 स्कूलों को उड़ाने की धमकी

    दिल्ली में बम धमकी से दहशत: 3 दिन में 10 स्कूलों को उड़ाने की धमकी, केजरीवाल का बीजेपी पर तीखा…

    3 Min Read
    स्मार्ट खेती
    पंजाबराज्य

    मुख्यमंत्री मान ने दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधिमंडल के साथ स्मार्ट खेती और बायोटेक्नोलॉजी पर चर्चा की

    चंडीगढ़। पंजाब के छोटे और सीमांत किसानों के लिए खेती को फिर से व्यवहारिक और लाभदायक पेशा बनाने के प्रयासों के…

    5 Min Read
    राज्यहरियाणा

    वार्डबंदी के बाद 9 वार्ड आरक्षित, 11 अनारक्षित, समर्थन जुटाने की भागदौड़ शुरू

    पंचकूला। नगर निगम चुनाव में वार्डबंदी फाइनल होने के बाद प्रशासन की तरफ से ड्रा ऑफ लाट के जरिए महिलाओं समेत…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के किसानों को बड़ी राहत, आधुनिक कृषि उपकरणों पर मिलेगी 50% तक सब्सिडी

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण 50 प्रतिशत तक की सबसिडी पर मिलेंगे। पहाड़ी क्षेत्रों में आधुनिक खेती…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: लोक निवास में स्वतंत्रता दिवस समारोह, LG तरणजीत सिंह संधू ने ‘विकसित दिल्ली’ का विजन रखा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password