jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: राम मंदिर के पहले CEO के लिए 2 हजार से अधिक ऐप्लिकेशन, आवेदकों में पूर्व IPS और व्यंग्यकार भी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राम मंदिर के पहले CEO के लिए 2 हजार से अधिक ऐप्लिकेशन, आवेदकों में पूर्व IPS और व्यंग्यकार भी
उत्तर प्रदेशराज्य

राम मंदिर के पहले CEO के लिए 2 हजार से अधिक ऐप्लिकेशन, आवेदकों में पूर्व IPS और व्यंग्यकार भी

News Desk
Last updated: July 19, 2026 6:47 am
News Desk
Share
SHARE

अयोध्या। राम मंदिर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनने के लिए सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों व निजी क्षेत्रों में कार्यरत रामभक्तों के साथ सरकारी सेवा के अंंतिम वर्ष में चल रहे अधिकारियों में होड़ मची है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से सीईओ की नियुक्ति के लिए मांगे गए आवेदन की समय सीमा भी शनिवार को समाप्त हो गई।

Contents
About The AuthorNews Desk

अब प्राप्त हुए आवेदन पत्रों की जांच के पश्चात सीईओ के चयन के लिए 22 जुलाई को प्रस्तावित ट्रस्ट की बैठक में विचार-विमर्श होने की संभावना है। बताया जा रहा कि ट्रस्टियों के बीच तीन नामों को रखा जाएगा।

इसके बाद सर्वसम्मति से किसी व्यक्ति के नाम पर मुहर लगेगी। सीईओ की नियुक्ति को अब लगभग तय माना जा रहा है। यह ट्रस्ट के महासचिव के प्रति उत्तरदायी होंगे और अपने स्तर से अन्य कार्मिकों की नियुक्ति कर सकेंगे।

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी उजागर होने के बाद से मंदिर की विभिन्न व्यवस्थाओं के संचालन के लिए देश के अन्य मंदिरों के समान सीईओ की नियुक्ति की चर्चा शुरू हुई थी। इस पर छह जुलाई को ट्रस्ट की बैठक में विचार भी हुआ और आवेदन मांगे जाने का निर्णय लिया गया।

इसके बाद 13 जुलाई को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने वेबसाइट पर इस पद के लिए अर्हता सहित अन्य विवरण भी अपलोड किए। सूत्रों ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई तक एक हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

इनमें रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर, अयोध्या में नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक रहे रामकिशोर यादव, सीतापुर के व्यंग्यकार अरुणेश मिश्र सहित बड़ी संख्या में सेवा से मुक्त हो चुके प्रशासनिक अधिकारियों व निजी क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों ने आवेदन किया है।

सूत्रों की मानें तो कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि के निर्देशन में सीईओ की नियुक्ति के लिए बनी तीन सदस्यीय समिति आवेदन पत्रों की जांच कर रही है।

इस समिति में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी और एनआईटी रायपुर के पूर्व चेयरमैन सुरेश हावरे शामिल हैं। इसमें उन्हीं को वरीयता दी जा रही है, जिनका रिकॉर्ड साफ-सुथरा रहा है और उन्हें बड़े धार्मिक संस्थानों, लोक प्रशासन या व्यावसायिक प्रशासन को संभालने का अनुभव रहा है।

सीईओ की नियुक्ति को लेकर अंतिम निर्णय ट्रस्ट की आगामी बैठक में ही संभावित है। इसी बैठक में ट्रस्ट के रिक्त पदों पर भी नए सदस्यों का चयन होगा। ट्रस्ट में अभी दोनों पदाधिकारियों के त्यागपत्र के बाद तीन पद खाली चल रहे हैं। एक पद पिछले वर्ष से ही अयोध्या राजपरिवार के मुखिया रहे बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन से रिक्त है।

सीईओ का मुख्य कार्य राम मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधाएं, वित्तीय निगरानी व प्रशासनिक कामकाज रहेगा। एक ट्रस्टी का कहना था कि बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। कुछ आवेदकों ने अपने बायोडाटा सीधे हमें भी भेजा है। सीधे आए आवेदनों पर विचार नहीं किया गया। उन्हें विशेषज्ञों को ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत भेजने को कहा गया है।

बता दें कि ट्रस्ट ने सीईओ पद के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 50 से 70 साल निर्धारित की है और आवेदक को हिंदू और न्यूनतम स्नातक होना अनिवार्य किया गया था।

इसके साथ किसी बड़े सार्वजनिक संगठन, संस्थान, सरकारी विभाग या कंपनी में कम से कम 20 साल का प्रबंधन का अनुभव होना चाहिए। वैष्णव परंपरा से जुड़े भगवान राम के भक्तों को प्राथमिकता देने की बात कही गई थी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article जहांगीरपुरी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन नाबालिग आरोपी पकड़े गए
    Next Article यूपी में ब्लॉक प्रमुख ही संभालेंगे ‘प्रशासक’ की कुर्सी, आज जारी हो सकता है आदेश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    किच्छा में सरकार आपके द्वार! 550 लोगों ने लिया सरकारी योजनाओं का लाभ, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

    किच्छा। दर्जा मंत्री कै0 गम्भीर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” कार्यक्रम के अंतर्गत…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सरकार का बड़ा एजेंडा, शिक्षक भर्ती और डिजिटल मीडिया नियमन पर मंथन

    शिमला। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक 20 जुलाई को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होगी। इसमें राज्य के…

    2 Min Read
    कृषक गोष्ठी
    उत्तराखंडराज्य

    ऊधमसिंह नगर में कृषक गोष्ठी: मक्का की खेती को बढ़ावा देने पर जोर

    रूद्रपुर। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 वी0के0एस0 यादव ने बताया कि ग्रीष्मकालीन धान को हतोत्साहित किए जाने तथा मक्का की फसल…

    1 Min Read
    Religiousउत्तर प्रदेश

    श्रीराम कथा: 7वें दिन स्वामी पंचमानंद जी ने सुनाया राम का प्रयागराज प्रवास, भक्तों में उमड़ा उत्साह

    नोएडा: सेक्टर 82 में श्रीराम कथा के 7वें दिन प्रयागराज प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन नोएडा के नोएडा सेक्टर 82 स्थित…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: राम मंदिर के पहले CEO के लिए 2 हजार से अधिक ऐप्लिकेशन, आवेदकों में पूर्व IPS और व्यंग्यकार भी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password