jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: चिकित्सा शिक्षा में शामिल हो पोषण और जीवनशैली का पाठ : नीति आयोग सदस्य
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » चिकित्सा शिक्षा में शामिल हो पोषण और जीवनशैली का पाठ : नीति आयोग सदस्य
दिल्लीराज्य

चिकित्सा शिक्षा में शामिल हो पोषण और जीवनशैली का पाठ : नीति आयोग सदस्य

News Desk
Last updated: August 2, 2026 10:27 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली। चिकित्सा शिक्षा केवल उपचार ही नहीं, सही खानपान और जीवनशैली भी सिखाए, इसे भी चिकित्सा शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। यह बात नीति आयोग के सदस्य डा. एम. श्रीनिवास ने एम्स के शरीर क्रिया विज्ञान विभाग की ओर से फूड फ्यूचर फाउंडेशन और कोएलिशन फार फूड सिस्टम्स ट्रांसफार्मेशन इन इंडिया (कोफ्टी) के सहयोग से ‘लाइफस्टाइल एंड डाइट : न्यूट्रिशन, वेलनेस एंड क्लीनिकल प्रैक्टिस’ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में कही।

Contents
About The AuthorNews Desk

उन्होंने कहा कि देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पोषण, संतुलित खानपान और स्वस्थ जीवनशैली को चिकित्सा शिक्षा और इलाज का अहम हिस्सा बनाना होगा।

संगोष्ठी में एम्स के कार्यकारी निदेशक डा. निखिल टंडन, एसोसिएट डीन (रिसर्च) डा. गोविंद मखारिया, फूड फ्यूचर फाउंडेशन के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पवन अग्रवाल सहित देशभर के चिकित्सक, पोषण विशेषज्ञ, चिकित्सा शिक्षक और नीति निर्माता शामिल हुए।

स्वस्थ जीवनशैली बेहतर स्वास्थ्य की बुनियाद

संगोष्ठी में ‘न्यूट्रिशन, डाइट एंड लाइफस्टाइल : लर्निंग एंड टीचिंग डाइट, फूड, न्यूट्रिशन एंड लाइफस्टाइल इन क्लीनिकल प्रैक्टिस’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया। डा. श्रीनिवास ने कहा कि वैज्ञानिक शोध स्पष्ट करते हैं कि अच्छा भोजन, सही पोषण और स्वस्थ जीवनशैली बेहतर स्वास्थ्य की बुनियाद हैं, लेकिन मेडिकल शिक्षा में इन विषयों को अभी भी पर्याप्त महत्व नहीं मिलता।

एम्स के शरीर क्रिया विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डा. रत्ना शर्मा ने कहा कि पोषण विज्ञान और लाइफ स्टाइल मेडिसिन में तेजी से हो रहे नए शोधों के अनुरूप चिकित्सा शिक्षा में बदलाव जरूरी है। पुस्तक के प्रमुख संपादक प्रो. डा. राज कुमार यादव ने कहा कि अब चिकित्सकों को दवा के साथ मरीजों को खानपान और जीवनशैली संबंधी सलाह भी नियमित रूप से देनी चाहिए।

संगोष्ठी में बच्चों में मिर्गी, आटिज्म, मोटापा, चयापचय संबंधी रोग, मांसपेशियों के स्वास्थ्य, मोटापा और मस्तिष्क की सूजन जैसे विषयों पर चर्चा हुई। भोजन में नमक की मात्रा कम करने के लिए मोनोसोडियम ग्लूटामेट (एमएसजी) के उपयोग पर भी वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन प्रस्तुत किए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरीश माथुर हत्याकांड में बड़ी सफलता, टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार
    Next Article पंजाब की 40 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा, ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की राशि खातों में भेजी गई
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। नववर्ष की पूर्व संध्या…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बढ़ेंगी 330 पीजी मेडिकल सीटें, टांडा को मिलेंगी 100 नई सीटें

    नगरोटा बगवां: स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेश सरकार मैडीकल कालेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) सीटों की संख्या बढ़ा रही…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

    स्कूल बस की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, लोनी में मचा कोहराम

    लोनी (गाजियाबाद)। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के नौरसपुर गांव में सोमवार सुबह स्कूल बस की चपेट में आने से तीन वर्षीय…

    2 Min Read
    उत्तराखंड

    देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच जल्द शुरू होगी हवाई सेवा, पहाड़ के लोगों को बड़ी राहत

    सरकार का दावा—कनेक्टिविटी बढ़ेगी, पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा देहरादून: Dehradun से Pithoragarh के बीच हवाई सेवा जल्द शुरू…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: चिकित्सा शिक्षा में शामिल हो पोषण और जीवनशैली का पाठ : नीति आयोग सदस्य
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password