jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल विधानसभा में चार अहम विधेयक पास, स्टांप शुल्क बढ़ोतरी पर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल विधानसभा में चार अहम विधेयक पास, स्टांप शुल्क बढ़ोतरी पर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा में चार अहम विधेयक पास, स्टांप शुल्क बढ़ोतरी पर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 4, 2026 10:16 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। विधानसभा में स्टांप शुल्क में बढ़ोतरी व महिलाओं को छूट देने से संबंधित भारतीय स्टांप (हिमाचल प्रदेश द्वितीय संशोधन), विधेयक 2026 को चर्चा के बाद ध्वनिमत से पारित कर दिया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने संशोधन का विरोध कर कहा कि इस बढ़ोतरी से आम आदमी पर मार पड़ेगी। शपथ पत्र पर 20 के बजाय 100 रुपये शुल्क लगेगा। उन्होंने कहा कि कई शुल्क 1,000 से 2,000 रुपये तक किए हैं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा, महिलाओं की जमीन-जायदाद में भागीदारी बढ़े, इसलिए सरकार यह संशोधन लाई है। विधायक त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि इस संशोधन से सीधे 49 तरह के शुल्क बढ़ जाएंगे, जो तर्कसंगत नहीं है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार ने बिहार और महाराष्ट्र सरकार के समान शुल्क लगाया है।

अतिक्रमण पर बहू को चुनाव लड़ने से रोकने पर भाजपा को आपत्ति

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2026 भी चर्चा के बाद पारित कर दिया। हालांकि अतिक्रमण करने पर बहू के चुनाव लड़ने पर भाजपा ने नाराजगी जताई। रणधीर शर्मा ने कहा कि जब माता-पिता के परिवार के आधार पर महिला की जाति तय होती है तो उस स्थिति में बहू को पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव लड़ने के अधिकार से वंचित करना अलोकतांत्रिक है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि किसी महिला विशेष के चुनाव लड़ने पर सरकार की आपत्ति थी, जिस कारण यह संशोधन लाया गया।

सड़कों को नुकसान पहुंचाने का विधेयक पारित, जुर्माने का प्रविधान

प्रदेश में सड़कों को नुकसान पहुंचाने, किनारे पर मलबा फेंकने, अवैध कब्जा करने या अपने खराब वाहनों को सड़क पर छोड़ने से संबंधित हिमाचल प्रदेश सड़क अवसंरचना संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2026 को भी पारित कर दिया। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य ने इस संशोधन विधेयक को सदन में पारित करने के लिए प्रस्तुत किया। अब सड़क खोदने या नुकसान पहुंचाने, बिना अनुमति सड़क काटने, पुलों या नालियों को तोड़ने, सड़क को वापस ठीक करने में आने वाले खर्च का पांच गुना जुर्माना वसूला जाएगा।

युद्ध जागीर राशि 10 हजार रुपये हुई

स्वास्थ्य एवं सैनिक कल्याण मंत्री डा. धनी राम शांडिल की तरफ से विधानसभा में हिमाचल प्रदेश युद्ध पुरस्कार (संशोधन) विधेयक, 2026 (2026 का विधेयक संख्यांक 15) को पारित कर दिया गया। इसके अनुसार अब युद्ध जागीर राशि को सात हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये वार्षिक किया है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article 2027 से पहले धर्मपुर भाजपा में खींचतान, दो मंडल अध्यक्षों को लेकर उठे विवाद से बढ़ी बेचैनी
    Next Article अब दूर से पहचानी जाएगी विधायकों की गाड़ी, हिमाचल में मिलेगी नीली विशिष्ट झंडी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    सिजोफ्रेनिया पीड़ित बेटे से तंग आकर पिता बना कातिल, दोस्त के साथ मिलकर दी दर्दनाक मौत

    दक्षिणी दिल्ली। दस साल पहले तक जो बेटा परिवार का दुलारा हुआ करता था, जिससे परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ उठाने…

    4 Min Read
    मुख्यमंत्री सुक्खू
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा: राज्य में कैंसर मरीजों के लिए उच्च स्तरीय सुविधा सुनिश्चित

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने हमीरपुर के डॉ. राधाकृष्णन सरकारी…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी BJP की मीडिया टीम का ऐलान; 31 प्रवक्ता, 25 पैनलिस्ट घोषित, 2 सह -संयोजक

    लखनऊ : उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार देर शाम बहुप्रतीक्षित प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ मीडिया पैनलिस्ट की सूची…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, न्याय के लिए मुख्यमंत्री के जनता दरबार पहुंचा गढ़ी चौखंडी का परिवार

    नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का दावा, पुलिस…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल विधानसभा में चार अहम विधेयक पास, स्टांप शुल्क बढ़ोतरी पर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password