jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हाइड्रोजन ट्रेन से एक्सप्रेस-वे तक, PM मोदी आज तीन राज्यों को देंगे 26 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हाइड्रोजन ट्रेन से एक्सप्रेस-वे तक, PM मोदी आज तीन राज्यों को देंगे 26 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात
राज्यहरियाणा

हाइड्रोजन ट्रेन से एक्सप्रेस-वे तक, PM मोदी आज तीन राज्यों को देंगे 26 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात

News Desk
Last updated: July 16, 2026 9:41 am
News Desk
Share
SHARE

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के साथ ही हरियाणा और पंजाब तथा दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में 26 हजार 800 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जींद की धरती से हरियाणा में 14 हजार 700 करोड़, चंडीगढ़ में 6600 करोड़ और फिर जालंधर से पंजाब में 5470 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात मिलेगी।

Contents
About The AuthorNews Desk

प्रधानमंत्री ने बुधवार को एक्स पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की तस्वीरें साझा की। वे शुक्रवार को सबसे पहले जींद पहुंचेंगे, जहां सुबह 11 बजे जींद-सोनीपत के बीच हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। एकलव्य स्टेडियम में दर्जनभर विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण के बाद जनसभा होगी।

20 राज्यों में विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन

यहां से प्रधानमंत्री चंडीगढ़ जाएंगे, जहां दोपहर करीब 1:45 बजे स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क अवसंरचना से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत जालंधर पहुंचकर रेल एवं सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से 20 राज्यों में विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे।

जींद-सोनीपत के बीच देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित ट्रेन को हरी झंडी दिखाते ही भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जहां हाइड्रोजन संचालित ट्रेनें परिचालन में हैं। प्रधानमंत्री हरियाणा में 12 हजार 470 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

दिल्ली से अमृतसर की यात्रा सिर्फ चार घंटे में

157.92 किलोमीटर लंबे चार मार्गी दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे (पैकेज-1 से 5) को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस पर 9680 करोड़ रुपये की लागत आई है। दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे बनने से दिल्ली से कटरा की यात्रा लगभग 14 घंटे से घटकर छह घंटे तथा दिल्ली से अमृतसर की यात्रा आठ घंटे से घटकर चार घंटे रह जाएगी।

प्रधानमंत्री 33.81 किलोमीटर लंबे चार मार्गी अंबाला-कालाअंब हाईवे (एनएच-7 एवं एनएच-344) का उद्घाटन करेंगे, जिससे हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच सड़क संपर्क मजबूत होगा। 40.60 किलोमीटर लंबे जींद-गोहाना ग्रीनफील्ड हाईवे (एनएच-352ए) के उद्घाटन के बाद जींद और गोहाना के बीच यात्रा समय दो घंटे से घटकर 40 मिनट रह जाएगा। साथ ही रोहतक, पानीपत और दिल्ली-एनसीआर से संपर्क बेहतर होगा।

सिख संग्रहालय की आधारशिला

इसके अलावा 24.27 किलोमीटर लंबे हांसी-बरवाला ब्राउनफील्ड हाईवे परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा, जिसमें मौजूदा सड़क को दो/चार लेन में विकसित किया जाएगा। मोदी कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक राष्ट्र को समर्पित करने के बाद कुरुक्षेत्र के उमरी में सिख संग्रहालय की आधारशिला रखेंगे।

पंडित नेकीराम शर्मा सरकारी मेडिकल कालेज भिवानी तथा महर्षि च्यवन मेडिकल कालेज एवं राव तुलाराम अस्पताल कोरियावास (नारनौल) के लोकार्पण से चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा तथा एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ेगी।

एक छत के नीचे मिलेंगी जांच सुविधाएं

प्रधानमंत्री चंडीगढ़ में स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क अवसंरचना से जुड़ी 6600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीजीआइएमईआर चंडीगढ़ में एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर तथा एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर का उद्घाटन करेंगे।

300 बेड वाला मदर एंड चाइल्ड सेंटर उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था, गंभीर रूप से बीमार नवजात एवं बच्चों के उपचार के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर में न्यूरोलाजी, न्यूरोसर्जरी, न्यूरो-क्रिटिकल केयर और अत्याधुनिक जांच सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

पीजीआइएमईआर में 150 बेड के अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लाक की आधारशिला भी रखेंगे। पंजाब इंजीनियरिंग कालेज के कुरुक्षेत्र बायज हास्टल एवं मेस, सरकारी कालेज सेक्टर-46 के हास्टल ब्लाक का उद्घाटन तथा पैक में रिसर्च स्कालर्स हास्टल का शिलान्यास करेंगे।

आइटी सिटी से कुराली तक छह लेन ग्रीनफील्ड हाईवे का उद्घाटन करेंगे और जीरकपुर ग्रीनफील्ड बाइपास तथा अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड हाईवे (एनएच-205ए) के पीआर-7 स्पर की आधारशिला रखेंगे।

आनंदपुर साहिब और माता चिंतपूर्णी तक पहुंच होगी आसान

जालंधर में प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 20 राज्यों के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। करीब 1570 करोड़ की लागत से विकसित इन स्टेशनों को आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ स्थानीय संस्कृति और विरासत के अनुरूप तैयार किया गया है।

दौलतपुर चौक-करटोली नई रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे, जिसका निर्माण करीब 830 करोड़ में हुआ है। यह पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच रेल संपर्क मजबूत करेगी तथा श्री आनंदपुर साहिब और माता चिंतपूर्णी जैसे धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान बनाएगी।

मोदी करटोली-अंबाला ट्रेन सेवा तथा अमृतसर (छेहरटा)-वाराणसी ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अतिरिक्त 3070 करोड़ से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

इनमें दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के 30.9 किलोमीटर लंबे पैकेज-6 का उद्घाटन तथा 25.2 किलोमीटर लंबे छह लेन लुधियाना दक्षिणी ग्रीनफील्ड बाईपास की आधारशिला शामिल है। यह परियोजना लुधियाना और बठिंडा के बीच यात्रा समय कम करने के साथ-साथ प्रदेश के प्रमुख आर्थिक केंद्रों की संपर्क व्यवस्था को और मजबूत करेगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article PM मोदी जींद से दिखाएंगे हरित भविष्य की राह, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिलेगी हरी झंडी
    Next Article यूपी में ‘ऑपरेशन साइबर-वज्र’ का महा-एक्शन: 773 साइबर ठग गिरफ्तार, 1158 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    वित्तविहीन विद्यालयों की मान्यता के नियम हुए आसान, भूमि मानकों में भी मिली राहत

    लखनऊ। प्रदेश में वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय खोलना अब पहले से आसान हो जाएगा। मान्यता के नियमों में बदलाव करते हुए सरकारी,…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    किरंदुल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ तथा यूनिसेफ के संयुक्त निर्देशानुसार शुक्रवार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़ेंनार क्रमांक 02 में “तारुण्य वार्ता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मासिक धर्म स्व-स्वच्छता प्रबंधन और पीरियड से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा की गई।इस दौरान शासकीय हाई स्कूल कोडनार क्रमांक 01 के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए स्कूली बच्चों द्वारा नुक्कड नाटक एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया किशोरियों में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कोड़ेनार में ‘तारुण्य वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने मासिक धर्म से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार तथा स्वच्छ सैनिटरी नैपकिन के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित किशोरियों को बताया गया कि मासिक धर्म एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है और इससे जुड़े किसी भी प्रकार के भ्रम या संकोच को दूर करना आवश्यक है। वक्ताओं ने स्वच्छता अपनाने, समय-समय पर सैनिटरी पैड बदलने तथा स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने खुलकर अपनी जिज्ञासाएं रखीं और विशेषज्ञों ने उनका समाधान किया। अंत में सभी को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी इस संबंध में सकारात्मक संदेश फैलाने का आह्वान किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्या आभा सिंह चौहान,गाइड कैप्टन अंजू साहू,स्काउट मास्टर सुन्नम गंगाराजू,पुष्पा सिंह,पूजा साहू सहित दन्तेवाड़ा के समस्त स्टाफ एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा l

    किरंदुल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ तथा यूनिसेफ के संयुक्त निर्देशानुसार शुक्रवार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़ेंनार क्रमांक 02 में…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी के MSME अब बनेंगे ग्लोबल सप्लायर, उत्तर प्रदेश सरकार और वालमार्ट के बीच MoU पर हुए हस्ताक्षर

    यूपी सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम के…

    4 Min Read
    नवजोत
    पंजाबराज्य

    नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस छोड़ी, भाजपा में शामिल होने के कयास

     अमृतसर। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने आज यानी शनिवार को कांग्रेस छोड़ दी है। इससे पहले…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हाइड्रोजन ट्रेन से एक्सप्रेस-वे तक, PM मोदी आज तीन राज्यों को देंगे 26 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password