jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: फतेहाबाद के BJP विधायक छोटेलाल वर्मा का नोएडा के अस्पताल में निधन, दो दिनों से तेज बुखार से थे पीड़ित
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » फतेहाबाद के BJP विधायक छोटेलाल वर्मा का नोएडा के अस्पताल में निधन, दो दिनों से तेज बुखार से थे पीड़ित
उत्तर प्रदेशराज्य

फतेहाबाद के BJP विधायक छोटेलाल वर्मा का नोएडा के अस्पताल में निधन, दो दिनों से तेज बुखार से थे पीड़ित

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 25, 2026 8:22 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

आगरा जिले के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक छोटेलाल वर्मा का गुरुवार को नोएडा के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। बीते दो दिनों से बुखार से पीड़ित विधायक की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक का माहौल है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

फतेहपुरसीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि छोटेलाल वर्मा को दो दिन से बुखार था। तबीयत अधिक बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें आगरा के राजपुर चुंगी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार नहीं होने पर गुरुवार को परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली ले जा रहे थे। रास्ते में तबीयत और बिगड़ने पर उन्हें नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

संघर्ष और सियासत के तीन दशक से ज्यादा के सफर पर विराम

नवंबर 1993। फतेहाबाद क्षेत्र में राजनीति में रहते हुए संघर्ष कर रहे छोटेलाल वर्मा को भाजपा ने टिकट सौंपी। वह 40 वर्ष की उम्र में पहली बार में ही विधायक चुन लिए गए। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग राजनीतिक दलों के साथ सफर किया, लेकिन फतेहाबाद की राजनीति में उनका प्रभाव लगातार बना रहा। करीब तीन दशक के राजनीतिक सफर में उन्होंने अलग-अलग राजनीतिक परिस्थितियों का सामना किया, लेकिन क्षेत्र की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी।

1993 में भाजपा के टिकट पर जीता था पहला चुनाव

7 जुलाई 1953 को नगला देवहंस में जन्में छोटेलाल वर्मा ने कृषि और कारोबार के साथ सामाजिक सरोकारों से अपनी पहचान बनाई। इसके बाद वह सक्रिय राजनीति में आए। वर्ष 1993 में भाजपा के टिकट पर फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से जीत होने के बाद उनका राजनीतिक सफर लगातार बढ़ता रहा। 1996 में वह भाजपा का के टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन जनता दल के विजय पाल सिंह से चुनाव हार गए। वर्ष 2002 में भाजपा के टिकट पर दोबारा विधायक बने। 2007 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी। उसके बाद उन्होंने दल बदल लिया। 2012 में बसपा के टिकट पर इसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। बाद में भाजपा में वापसी की और 2022 में चौथी बार फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से 50 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज कर विधायक बने।

विधायक से राज्यमंत्री स्तर की जिम्मेदारी तक पहुंचे

वर्ष 2008 में छोटेलाल वर्मा को रामगंगा कमांड परियोजना, कानपुर-लखनऊ के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली। यह पद राज्यमंत्री स्तर का था। इसके अगले ही वर्ष मई 2009 में उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य एकीकरण परिषद का अध्यक्ष बनाया गया। यह पद उपमंत्री स्तर का था। इस तरह विधानसभा की राजनीति के साथ उन्हें प्रदेश स्तर पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलीं।

मुख्यमंत्री छोटे लाल वर्मा के निधन पर दुखी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटे लाल वर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि उनका निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

आज शाम तीन बजे पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

छोटेलाल वर्मा के पुत्र महेंद्र वर्मा ने बताया कि नोएडा में पोस्टमार्टम के बाद देर रात करीब 3 बजे विधायक छोटेलाल वर्मा की पार्थिव देह आगरा पहुंच गई। अंतिम दर्शन की प्रक्रिया विभव नगर स्थित आवास पर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे तक चलेगी। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव नगला देवहंश ले जाया जाएगा। वहां विधायक छोटे लाल वर्मा एक मंदिर का निर्माण करा रहे थे। मंदिर प्रांगण में कुछ देर अंतिम दर्शन के लिए उनके शरीर रखा जाएगा। उसके बाद गांव में यमुना नदी के किनारे स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: मेरठ में अवैध निर्माण और कॉलोनियों पर जांच के आदेश, उल्देपुर के लिए न्यायिक आयोग गठित
    Next Article कारोबारी हत्याकांड: बेटा बोला- पापा चरित्रहीन थे, अय्याशी करते… नौकर को सुपारी देकर करवा दिया कत्ल
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    चचेरे भाई-बहन में प्यार, कोर्ट मैरिज और फिर दर्दनाक अंत… कानपुर में पत्नी का गला घोंट मांग में भरा सिंदूर, फिर खुद फंदे से झूल गया पति!

    यूपी के कानपुर से एक से एक चौंकावाला मामला सामने आया है। जहां लव मैरिज के तीन महीने के भीतर…

    4 Min Read
    प्रशांत किशोर
    बिहार

    बिहार की सच्चाई पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान: “यहां के लोग मजबूरी में पलायन कर रहे हैं”

    बिहार की सच्चाई पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान: “यहां के लोग मजबूरी में पलायन कर रहे हैं” प्रशांत किशोर,…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    BJP MLA की गाड़ी पर हमला, टायर टायर में घुसेड़ा गर्म सरिया, हंगामे के बाद पहुंची कई थानों की पुलिस

    यूपी के शाहजहांपुर में भाजपा विधायक वीर विक्रम प्रिंस की गाड़ी पर किसी ने हमला कर दिया। हमला करने वाले…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    CM सुक्खू की पुश्तैनी जमीन पर विधानसभा में घमासान, बोले- 50 लाख की जमीन 18 लाख में ली गई

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि रक्कड़-परागपुर में उनके परिवार की पुश्तैनी जमीन है। भाजपा शासन में इसमें से…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: फतेहाबाद के BJP विधायक छोटेलाल वर्मा का नोएडा के अस्पताल में निधन, दो दिनों से तेज बुखार से थे पीड़ित
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password