jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में शिक्षक दिवस की धूम, 21 स्कूल, 5 कॉलेज और 5 तकनीकी शिक्षकों को मिला सम्मान
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में शिक्षक दिवस की धूम, 21 स्कूल, 5 कॉलेज और 5 तकनीकी शिक्षकों को मिला सम्मान
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में शिक्षक दिवस की धूम, 21 स्कूल, 5 कॉलेज और 5 तकनीकी शिक्षकों को मिला सम्मान

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 6, 2026 8:21 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को शनिवार को सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस पर लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने शिक्षकों को पुरस्कार दिए। इनमें 21 स्कूल, पांच कालेज और पांच तकनीकी शिक्षा विभाग के शिक्षक हैं। पिछले साल राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले शिक्षक को भी पुरस्कार दिया गया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

राष्ट्रगीत से समारोह की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत में पहले राष्ट्रगीत गाया गया और उसके बाद राष्ट्रगान हुआ। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

सीएम नहीं पहुंचे कार्यक्रम में

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सुक्खू शामिल नहीं हुए। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन आवश्यक कार्यों के चलते नहीं पहुंच पाए। उन्होंने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं।

डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि

पूर्व राष्ट्रपति, शिक्षाविद और दार्शनिक डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि शिक्षक का दायित्व केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने और विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए तैयार करने तक सीमित नहीं है। शिक्षक बच्चों के चरित्र, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और मूल्यों का निर्माण करते हैं। राष्ट्र का भविष्य कक्षाओं में तैयार होता है और शिक्षक उस भविष्य को दिशा देते हैं।

मशीन ज्ञान दे सकती है, संस्कार और सपनों की उड़ान गुरु ही देगा : राज्यपाल

राज्यपाल ने कहा कि मजबूत शिक्षा व्यवस्था केवल शिक्षक से नहीं बनती, इसमें शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी तीनों की समान भागीदारी जरूरी है। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षक के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार कोई पदक या प्रशस्ति पत्र नहीं, बल्कि यह है कि उसके विद्यार्थी उसे जीवनभर याद रखें। जब यही विद्यार्थी आगे बढ़कर परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए सार्थक योगदान देता है तो शिक्षक की मेहनत सही मायने में सफल होती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के बाद शिक्षा का दायरा केवल परीक्षा और डिग्री तक सीमित नहीं रहा है।

तकनीक जानकारी उपलब्ध करा सकती है और पढ़ाई को आसान बना सकती है, लेकिन बच्चे की जिज्ञासा को समझना, उसकी हताशा में उसका हाथ थामना और उसे सही राह दिखाना मशीन के बस की बात नहीं। मशीन जानकारी दे सकती है, लेकिन सीखने की लौ और जीवन में आगे बढ़ने का हौसला गुरु ही जगा सकता है।

सामान्य श्रेणी में इन्हें मिला पुरस्कार

तिलक राज (कांगड़ा), अजय कुमार (किन्नौर), किरण कुमार (किन्नौर), राकेश कुमार (किन्नौर),संजय कुमार नेगी (किन्नौर), मनोज कुमार (किन्नौर), इंदर प्रकाश (किन्नौर), जगदीश कुमार (बिलासपुर), रोहन लाल (मंडी), राकेश सिंह (हमीरपुर),पूर्णिमा कुमारी (हमीरपुर), खेचोक जांगपो (लाहौल-स्पीति), चमन लाल (शिमला), लोकेंद्र सिंह (शिमला) और सृष्टि शर्मा (सिरमौर) को पुरस्कार दिया गया। पिछले साल राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शशिपाल को इस बार राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विशेष पुरस्कार श्रेणी

रोशनी देवी (सोलन), सारिका आहूजा (शिमला), बलवंत जोहटा (शिमला), स्नेह लता (बिलासपुर), ललित कुमार (मंडी) और वीरेंद्र चौहान (शिमला) को पुरस्कार दिया गया।

तकनीकी शिक्षा में इन्हें मिला

डा. विवेक कुमार, डा. रितेश कौंडल, पोहलो राम, सुभाष चंद, रवि दत्त को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उच्च शिक्षा विभाग से 5 शिक्षाविद चुने गए

डा. पंकज बसोतिया, डा. हरबंस लाल शर्मा, डा. समजीत सिंह ठाकुर डा. प्रशांत रमन रवि, रवि कांत को सम्मानित किया गया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article CM सुक्खू का दिल्ली दौरा फिर तय, 10 सितंबर को तीन केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात
    Next Article हिमाचल की मंजरी महाजन को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड भाजपा की दिल्ली में बड़ी बैठक, संगठन और 2027 चुनाव पर फोकस

    देहरादून: उत्तराखंड भाजपा का कोर ग्रुप आज बुधवार को दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय में महत्वपूर्ण बैठक करेगा.…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    हिलजात्रा महोत्सव में CM धामी की बड़ी घोषणा, बाबा गंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण का ऐलान

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से पिथौरागढ़ में आयोजित ऐतिहासिक हिलजात्रा महोत्सव को वर्चुअल माध्यम से…

    5 Min Read
    मुख्यमंत्री
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा की महत्वपूर्ण बैठक

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शुक्रवार को…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    लोनी में खौफनाक वारदात: 17 वर्षीय छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, रेलवे ट्रैक के पास दिया वारदात को अंजाम

    लोनी। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में बंद फाटक के पास शुक्रवार देर शाम विवाद में 17 वर्षीय किशोर की चाकू से…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में शिक्षक दिवस की धूम, 21 स्कूल, 5 कॉलेज और 5 तकनीकी शिक्षकों को मिला सम्मान
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password