jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गणेश गोदियाल ने 24-25 जनवरी को प्रदेशभर में दो घंटे का मौन उपवास करने का आह्वान किया
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गणेश गोदियाल ने 24-25 जनवरी को प्रदेशभर में दो घंटे का मौन उपवास करने का आह्वान किया
उत्तराखंडराज्य

गणेश गोदियाल ने 24-25 जनवरी को प्रदेशभर में दो घंटे का मौन उपवास करने का आह्वान किया

Tripty Srivastava
Last updated: January 24, 2026 9:01 am
Tripty Srivastava
Share
गणेश गोदियाल
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रयागराज में ज्योतिर्मठ पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निन्दा की है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य जैसे पूज्य संत के साथ दुर्व्यवहार न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक व धार्मिक परंपराओं और सनातनी मूल्यों पर सीधा प्रहार है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

उन्होंने कहा कि संत समाज हमेशा से देश को दिशा देने का कार्य करता आया है और उनके प्रति सम्मान रखना प्रत्येक सरकार और समाज की जिम्मेदारी है। शंकराचार्य के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी 24 और 25 जनवरी को प्रदेशभर के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मन्दिर प्रांगणों में दो घंटे का मौन उपवास रखेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि दुख की बात है कि आज उत्तर प्रदेश में सत्ता के संरक्षण में ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जो राज्य एवं देश की छवि को कलंकित कर रही हैं। यह भाजपा सरकारों की प्रशासनिक असंवेदनशीलता और अहंकार का परिणाम है कि देश में सनातन धर्म के सर्वोच्च पद पर बैठे पूज्य संतों को भी अपमानित होना पड़ रहा है।

कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों, संत समाज के सम्मान और सनातन धर्म की गरिमा की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ हुए दुर्व्यवहार की इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है।

कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि शंकराचार्य के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्रवान पर 24 एवं 25 जनवरी 2026 को प्रदेशभर के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मन्दिर प्रांगणों में 2 घंटे का मौन उपवास कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के कांग्रेसजन सभी विधानसभा क्षेत्रों में 24 एवं 25 जनवरी 2026 को मन्दिर प्रांगणों में 2 घंटे का मौन उपवास रखते हुए जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ हुए दुर्व्यवहार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करेंगे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article नेताजी सुभाष चंद्र बोस देहरादून में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर भव्य रक्तदान शिविर आयोजित
Next Article हिमाचल प्रदेश कांग्रेस हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने अनुशासनहीन नेताओं पर सख्त कार्रवाई का ऐलान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

कन्हैया लाल डीएवी महाविद्यालय
उत्तराखंडराज्य

कन्हैया लाल डीएवी महाविद्यालय के सम्मान समारोह को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित

रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कन्हैया लाल डीएवी महाविद्यालय, रुड़की में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम को वर्चुअल…

4 Min Read
गगनदीप रंधावा सुसाइड केस में गिरफ्तार मंत्री लालजीत भुल्लर के सौंपे गए विभाग, इन्हें मिली जिम्मेदारी
पंजाब

गगनदीप रंधावा सुसाइड केस में गिरफ्तार मंत्री लालजीत भुल्लर के सौंपे गए विभाग, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Gagandeep Randhawa Suicide Case: अमृतसर में पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा द्वारा आत्महत्या के बाद लालजीत…

4 Min Read
जम्मू कश्मीर

डोडा में बादल फटा: 10 से अधिक घर बर्बाद, राहत कार्य तेज़ी से जारी

जम्मू-कश्मीर: डोडा में बादल फटने से तबाही, हाईवे बंद, राहत कार्य तेज़ डोडा, जम्मू-कश्मीर (26 अगस्त 2025): जम्मू-कश्मीर के डोडा…

2 Min Read
उत्तर प्रदेशराजनीति

लखनऊ में भड़के सांसद चंद्रशेखर आजाद, विवादित बयान से सियासत गरम

लखनऊ। चंद्रशेखर आजाद एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: गणेश गोदियाल ने 24-25 जनवरी को प्रदेशभर में दो घंटे का मौन उपवास करने का आह्वान किया
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password