jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पर्यावरण और विकास में संतुलन जरूरी: सीएम धामी ने जीईपी (GEP) की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पर्यावरण और विकास में संतुलन जरूरी: सीएम धामी ने जीईपी (GEP) की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन
उत्तराखंडराज्य

पर्यावरण और विकास में संतुलन जरूरी: सीएम धामी ने जीईपी (GEP) की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 27, 2026 9:39 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जीईपी के माध्यम से राज्य की प्राकृतिक एवं पर्यावरणीय संपदा के योगदान का वैज्ञानिक एवं आर्थिक आकलन किया जा सकता है। इससे पर्यावरणीय संसाधनों के महत्व को समझने तथा राज्य की विकास योजनाओं एवं नीतियों में उनके योगदान को प्रभावी ढंग से शामिल करने में मदद मिलेगी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

उन्होंने शनिवार देर शाम मुख्यमंत्री आवास में जीईपी की तकनीकी रिपोर्ट के विमोचन के अवसर पर विशेषज्ञों के साथ हुई बैठक में कहा कि राज्य की भौगोलिक एवं पर्यावरणीय परिस्थितियां विशिष्ट हैं। इसलिए राज्य के लिए जीईपी का ऐसा मॉडल विकसित किया जाना चाहिए, जो स्थानीय परिस्थितियों, आवश्यकताओं एवं संसाधनों के अनुरूप हो। उन्होंने विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिक संस्थानों से इस दिशा में आवश्यक तकनीकी सुझाव एवं सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की।

विकास और पर्यावरण में संतुलन जरूरी

मुख्यमंत्री ने विकास और पर्यावरण संरक्षण में संतुलन पर बल देते कहा कि हिमालय, वन, जलस्रोत, नदियां, जैव विविधता एवं अन्य प्राकृतिक संसाधन राज्य की महत्वपूर्ण ताकत हैं। इनका संरक्षण पर्यावरणीय संतुलन के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था, आजीविका एवं सतत विकास के लिए जरूरी है। विकास योजनाएं बनाते समय प्राकृतिक संसाधनों की क्षमता, पर्यावरणीय संवेदनशीलता और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखना होगा।

आंकड़ाें को नीति निर्माण से जोड़ने पर बल

बैठक में विशेषज्ञों ने जीईपी के वैज्ञानिक आधार, पर्यावरणीय आंकड़ों के संकलन और उनके विश्लेषण को लेकर सुझाव दिए। इस दौरान वैज्ञानिक अध्ययनों और तकनीकी आंकड़ों को नीति निर्माण से जोड़ने और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने वाटर हार्वेस्टिंग को आमजन के लिए सरल और कम लागत वाला बनाने पर जोर दिया।

बैठक में पीएमओ के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो.अजय सूद, हेस्को के संस्थापक पद्मभूषण डा. अनिल प्रकाश जोशी, राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो.शिव कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. परमिंदर मैन, आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. केके. पंत, यूकास्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, शिक्षाविद् डॉ.रीमा पंत, सुरेंद्र सिंह मनराल, डा विपिन सती उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article UKSSSC भर्ती घोटाला: पूर्व सीएम हरीश रावत से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, बाहर आकर बोले- ‘बीजेपी का राजनीतिक प्रपंच’
    Next Article उत्तराखंड में ‘मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार’ योजना शुरू: बहादुर बच्चों को मिलेगा 51-51 हजार रुपये का इनाम
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    मोहननगर जंगल में युवक की हत्या का आरोप, पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज

    साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में मोहननगर के पास एक जंगल में मिले युवक के शव के मामले में नया मोड़ सामने…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘स्मार्टफोन से बनाएं दूरी, अच्छी किताबें पढ़ें’, सीएम योगी ने स्कूली छात्राओं को दिया सफलता का मंत्र

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूली बच्चों को स्मार्टफोन के अत्यधिक इस्तेमाल से बचने की सलाह देते हुए…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    IIT रुड़की के 1,277 छात्रों को मिली डिग्री, मेधावी छात्रों को मिला गोल्ड मेडल

    रुड़की: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की में दो दिवसीय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है. समारोह के पहले…

    4 Min Read
    जिलाध्यक्षों
    उत्तराखंड

    बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव, सीएम धामी का आया बयान

    देहरादून। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ और केदारनाथ धाम को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है। बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी)…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पर्यावरण और विकास में संतुलन जरूरी: सीएम धामी ने जीईपी (GEP) की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password