jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: आरएमएल अस्पताल में दवाओं की गुणवत्ता पर उठे सवाल: ऑक्सीटोसिन समेत 10 बैच की दवाएं अमानक, वापस करने के निर्देश
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » आरएमएल अस्पताल में दवाओं की गुणवत्ता पर उठे सवाल: ऑक्सीटोसिन समेत 10 बैच की दवाएं अमानक, वापस करने के निर्देश
दिल्लीराज्य

आरएमएल अस्पताल में दवाओं की गुणवत्ता पर उठे सवाल: ऑक्सीटोसिन समेत 10 बैच की दवाएं अमानक, वापस करने के निर्देश

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 3, 2026 8:20 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

नई दिल्ली। राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) में आपूर्ति होने वालीं दवाओं की गुणवत्ता को लेकर लगातार सामने आ रही घटनाओं ने दवा आपूर्ति और गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जुलाई में अस्पताल में प्रसव के दौरान इस्तेमाल होने वाली आक्सीटोसिन की 2675 शीशियां दिल्ली औषधि नियंत्रण विभाग ने जब्त कर सील की थीं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

जांच में दवा नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी (गुणवत्ता मानक में खामी) मिली थी। दो महीने बाद सितंबर में अस्पताल को 10 अलग-अलग बैच की दवाएं वापस करनी पड़ीं। इनमें आठ बैच नाट आफ स्टैंडर्ड क्वालिटी पाए गए, जबकि दो बैच में गोलियां स्ट्रिप के अंदर पाउडर के रूप में मिलीं।

ऑक्सीटोसिन में सक्रिय तत्व मानक से कम

जुलाई में दिल्ली औषधि नियंत्रण विभाग ने आरएमएल से आक्सीटोसिन की 2675 शीशियां जब्त कर सील की थीं। संबंधित बैच का निर्माण जैक्सन लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड, अमृतसर ने किया था। जून में ड्रग इंस्पेक्टरों ने अस्पताल से नमूने लेकर सरकारी प्रयोगशाला में जांच कराई।

इसमें आक्सीटोसिन का सक्रिय तत्व निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं मिला। आक्सीटोसिन का इस्तेमाल प्रसव पीड़ा शुरू कराने और प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव नियंत्रित करने में होता है।

10 बैच की दवाएं वापस

आरएमएल ने सात से 14 सितंबर के बीच जारी चार नोटिस में 10 बैच की दवाओं का इस्तेमाल रोककर उन्हें वापस करने के निर्देश दिए। इनमें सोडियम वैल्प्रोएट 200 मिलीग्राम, स्पाइरोनोलैक्टोन 50 मिलीग्राम, इमिप्रामाइन 25 मिलीग्राम की गोलियां तथा एडेनोसिन, मिथाइल एर्गोमेट्रिन, मल्टीविटामिन, फेनिरामाइन मैलेट और एस्कार्बिक एसिड के इंजेक्शन शामिल हैं।

इन आठ बैच को जांच में नाट आफ स्टैंडर्ड क्वालिटी पाया गया। वहीं, आइसोसार्बाइड मोनोनाइट्रेट 20 मिलीग्राम और मेटोप्रोलोल 50 मिलीग्राम की गोलियां स्ट्रिप के अंदर पाउडर के रूप में मिलीं। दोनों बैच का निर्माण ग्लोसन इंडिया लैब्स प्राइवेट लिमिटेड ने किया था।

दवा मरीज तक पहुंचने से पहले जांच जरूरी

इन घटनाओं के बीच सवाल है कि अस्पताल में आपूर्ति दवाओं की गुणवत्ता जांच व्यवस्था को और मजबूत क्यों नहीं किया जा रहा है। दवा मरीज को देने से पहले बैच स्तर पर खामी पकड़ना जरूरी है। खासकर इंजेक्शन जैसी महत्वपूर्ण दवाओं में गुणवत्ता की निगरानी मजबूत होनी चाहिए।

आरएमएल के अनुसार, प्रभावित दवाओं का इस्तेमाल रोक दिया गया है और वैकल्पिक दवाओं की व्यवस्था की गई है। इन दवाओं के कारण किसी गंभीर प्रतिकूल प्रभाव की सूचना नहीं है। इसके बावजूद या सवाल अब भी बना हुआ है कि दावों की गुणवत्ता जांच की व्यवस्था मजबूत क्यों नहीं की जा रही। लगातार मामले सामने आ रहे हैं पर प्रशासन इन पर छपी साधे हुए हैं।

अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी से अस्पताल का पक्ष जानने के लिए फोन और वाट्सएप पर संदेश भेजा गया, लेकिन जवाब प्राप्त नहीं हुआ।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद: लगातार चोरियों से बेबस लोग सड़कों पर उतरे, पुलिस के बजाय अब खुद करेंगे इलाकों में गश्त
    Next Article पंजाब में फिल्मों की शूटिंग से लेकर पोस्ट-प्रोडक्शन तक का काम: न्यू चंडीगढ़ में फिल्म सिटी बनाने को लेकर प्रोड्यूसरों से हुई बात
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    बारिश के बीच अलर्ट मोड में उत्तराखंड सरकार, सीएम धामी ने संभाली आपदा प्रबंधन की कमान

    देहरादून। लगातार हो रही वर्षा और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए सरकार सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में तेज रफ्तार थार ने PRV में मारी जोरदार टक्कर, होमगार्ड पायलट की मौत

    गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात तेज रफ्तार थार ने डायल-112 की पीआरवी में जोरदार टक्कर मार दी।…

    1 Min Read
    सुक्खू
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    CM सुक्खू ने 800 पुलिस भर्ती और 58 साल की नौकरी की घोषणा, युवाओं को मिलेगा रोजगार

    सुलह (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि सुलह विधानसभा क्षेत्र में दो लाख से कम…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली में महिला सुरक्षा के लिए बनेगी विशेष ‘पिंक फोर्स’: LG तरनजीत सिंह संधू ने दिए निर्देश, मेट्रो स्टेशन और कॉलेजों में होगी तैनाती

    नई दिल्ली: दिल्ली में महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए उपराज्यपाल (एलजी) तरनजीत सिंह संधू…

    6 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: आरएमएल अस्पताल में दवाओं की गुणवत्ता पर उठे सवाल: ऑक्सीटोसिन समेत 10 बैच की दवाएं अमानक, वापस करने के निर्देश
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password