jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गोरखपुर में देर रात एनकाउंटर, मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़ा 1 लाख का इनामी बदमाश मुस्तफिजुल ढेर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गोरखपुर में देर रात एनकाउंटर, मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़ा 1 लाख का इनामी बदमाश मुस्तफिजुल ढेर
उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

गोरखपुर में देर रात एनकाउंटर, मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़ा 1 लाख का इनामी बदमाश मुस्तफिजुल ढेर

News Desk
Last updated: July 14, 2026 7:11 am
News Desk
Share
SHARE

यूपी में गोरखपुर में एक बार फिर गोलियां तड़तड़ाईं हैं। पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर हुआ है। खोराबार थाना क्षेत्र के रामनगर करजहा में सोमवार की देर रात एसटीएफ और पुलिस की टीम से हुए एनकाउंटर में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू पुत्र जमालुद्दीन को ढेर कर दिया गया है। मुठभेड़ में एक सिपाही को भी चोट लगी है। आजमगढ़ जिले के रहने वाले बदमाश पर बसपा नेता की हत्या के जुर्म में एडीजी वाराणसी ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके साथ ही हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस कस्टडी से भागने समेत दस से ज्याद मुकदमे दर्ज थे। यूपी में पुलिस का शिकंजा बढ़ने के बाद रहमान गुजरात भाग गया था।

Contents
About The AuthorNews Desk

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे एसटीएफ गोरखपुर यूनिट के प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह को सूचना मिली कि आजमगढ़ के थाना मेहनगर के खुन्दनपुर निवासी वांछित अपराधी मुस्तफिजुल रहमान रामनगर करजहा से कुशीनगर की ओर जाने वाला है। इस पर एसटीएफ और खोराबार पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी कर दी। रोकने के प्रयास पर उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आजमगढ़ में की थी बसपा नेता की हत्या

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आपराधिक षड्यंत्र, धमकी, चोरी तथा पुलिस हिरासत से फरार होने सहित कुल 10 मुकदमे दर्ज थे। वह वर्ष 2011 से कई मामलों में फरार चल रहा था। वर्ष 2021 में आजमगढ़ के मेहनगर थाने में दर्ज बसपा नेता कमालू की हत्या के मामले में उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसके बाद गुजरात फरार हो गया था। वर्ष 2024 में महाराष्ट्र के अमरावती ग्रामीण जिले की पुलिस हिरासत से फरार होने का मामला भी उसके खिलाफ दर्ज है।

पिस्टल, कारतूस और खोखे बरामद

मौके से पुलिस ने एक पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस-खोखे और मोटरसाइकिल बरामद की। सूचना पर एसपी सिटी निमिष पाटिल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मुठभेड़ में घायल मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हुआ था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मौत हो गई। बरामद हथियार और अन्य सामग्री कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के साथ ही बदमाश के आपराधिक नेटवर्क और उसके सहयोगियों के संबंध में भी जांच की जा रही है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सेवा, समर्पण और सम्मान का अविस्मरणीय पल: मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) किरंदुल ने अपने चार कर्मयोगी सदस्यों के NMDC सेवानिवृत्त होने पर दी सम्मान एवं विदाई
    Next Article राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बढ़ा विवाद, चंपत राय और अनिल मिश्रा पर FIR के लिए कोर्ट जाएंगे वकील
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    अंकिता भंडारी प्रकरण: उत्तराखंड पुलिस ने स्पष्ट किया, वीआईपी संलिप्तता का आरोप बेबुनियाद

    देहरादून। अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया और कुछ माध्यमों में फैल रही भ्रामक सूचनाओं, आधे-अधूरे तथ्यों और निराधार…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    नरेन्द्र मोदी कैबिनेट ने वाराणसी को बड़ी सौगात, पीएम के संसदीय क्षेत्र को दो एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को केंद्रीय कैबिनेट ने बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में…

    4 Min Read
    छत्तीसगढ़

    हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर किरन्दुल में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

    हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर किरन्दुल में निकाली गई भव्य शोभायात्रा किरंदुल से भूपेश्वर साहू की रिपोर्ट— लौह नगरी किरंदुल…

    2 Min Read
    Editorialउत्तर प्रदेशताजा खबरराष्ट्रीय

    2025 की 5 बड़ी घटनाएं, जिन्होंने भारत का इतिहास बदल दिया

    महाकुंभ से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक — याद रखा जाएगा यह साल साल 2025 भारत के इतिहास में एक बेहद…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गोरखपुर में देर रात एनकाउंटर, मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़ा 1 लाख का इनामी बदमाश मुस्तफिजुल ढेर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password