jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: किच्छा में सरकार आपके द्वार! 550 लोगों ने लिया सरकारी योजनाओं का लाभ, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » किच्छा में सरकार आपके द्वार! 550 लोगों ने लिया सरकारी योजनाओं का लाभ, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
उत्तराखंडराज्य

किच्छा में सरकार आपके द्वार! 550 लोगों ने लिया सरकारी योजनाओं का लाभ, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: July 19, 2026 9:06 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

किच्छा। दर्जा मंत्री कै0 गम्भीर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को नगर पालिका सभागार में सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पिछले पांच वर्षों की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई व जन समस्याओं का निराकरण किया गया।
कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए दर्जा मंत्री कै0 गम्भीर सिंह धामी ने कहा कि यह जन जन की सरकार जन जन के द्वार सेवा शिविर राज्य सरकार की उस सोच का सशक्त उदाहरण है, जिसके केंद्र में जनता तक योजनाओं की सीधी पहुंच, समस्याओं का त्वरित समाधान और सुशासन की भावना है। सरकार का प्रयास है कि विकास और जनसेवा का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा प्रत्येक नागरिक को सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा की सरकार द्वारा जनता को सरकार द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी देने व योजनाओं का सीधे जनता को लाभ मिल सके उसी उद्देश्य से स्थानीय स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने जनता से शिविरो का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
शिविर में मुख्य रूप से ग्राम्य विकास विभाग, पंचायतीराज, जल निगमध्जल संस्थान,विद्युत, समाज कल्याण विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, चिकित्सा , महिला सशक्तिकरण एवम् बाल विकास विभाग, पशुपालन, उद्योग , कृषि ,उद्यान , मत्स्य विभाग, ग्राम्य विकास विभाग सहित अनेक सेद्वारा स्टाल लगाकर जनकल्याणकरी योजनाओं की विस्तृत जानकारियां दी गई।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा शिविर का उद्देश्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और सेवाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना तथा स्थानीय स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कहा सरकार द्वारा किच्छा के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने किच्छा में एम्स, हाईटेक बस स्टेशन, इन्डस्ट्रीयल काॅरिडोर, माॅडल डिग्री कालेज जैसे अनेक विकास कार्य करने के लिए सरकार व माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
शिविर के दौरान आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का भी संज्ञान लिया गया। शिविर में लगभग 550 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया व कुल 09 लिखित शिकायतें दर्ज हुई सभी शिकायतों को त्वरित निस्तारण सम्बन्धित विभागों को भेजा गया तथा मौखिक शिकायतों को मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में बाल विकास द्वारा 10 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, 10 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी कीट वितरित किये गए तथा 05 बच्चों का अन्न प्रसन्न किया गया । शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल विद्यार्थियों को कॉपियां वितरण की गयी व स्वास्थ्य, आयुष, होम्योपैथिक विभाग द्वारा लोगों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाईयां वितरित की गयी।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना,अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षद व ओसी कलक्ट्रेट हिमांशु कागलिया, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी दीपक शुक्ला, नोडल अधिकारी/पूर्ति अधिकारी विनोद चन्द्र तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: गुलरभोज के ANK इंटर कॉलेज में लगा भव्य सेवा शिविर, उमड़ी भारी भीड़
    Next Article कड़ा एक्शन: काशीपुर में जलभराव वाले खाली प्लॉटों के स्वामियों को नोटिस, एक हफ्ते में फेंसिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘विश्वविद्यालय गोद लिए गांवों में चलाएं नशामुक्ति अभियान’, हॉस्टलों में नशे पर राज्यपाल ने जताई चिंता

    राज्यपाल आनंदी बेन पटेल डीडीयू के दीक्षांत समारोह में गुरुवार को टॉपरों को मेडल देकर विश्वविद्यालय के कार्यों-प्रयासों की सराहना…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    एशियन हॉकी फेडरेशन के न्योते पर जापान दौरे की तैयारी में CM भगवंत मान, विदेश मंत्रालय के फैसले पर टिकी निगाहें

    चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एशियन गेम्स में भारतीय हाकी टीम का मैच देखने के लिए जापान की अपनी प्रस्तावित…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

    गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिस पर हमला: बिना नंबर प्लेट के ऑटो का चालान काटने पर TSI से मारपीट, वर्दी फाड़ी

    गाजियाबाद। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सड़क पर मुस्तैद ट्रैफिक पुलिस को अक्सर लोगों के गुस्से का शिकार होना…

    2 Min Read
    ओवरलोड ट्रक
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ओवरलोड ट्रक और डंफर न चलें, मीटिंग में सीएम योगी का अफसरों को सख्त निर्देश

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क निधि प्रबन्धन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। मुख्यमंत्री…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: किच्छा में सरकार आपके द्वार! 550 लोगों ने लिया सरकारी योजनाओं का लाभ, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password