jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में जल्द हो सकती हैं संवैधानिक संस्थाओं के प्रमुख पदों पर नियुक्तियां
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में जल्द हो सकती हैं संवैधानिक संस्थाओं के प्रमुख पदों पर नियुक्तियां
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में जल्द हो सकती हैं संवैधानिक संस्थाओं के प्रमुख पदों पर नियुक्तियां

News Desk
Last updated: August 2, 2026 9:50 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द ही संवैधानिक संस्थाओं के रिक्त और रिक्त होने वाले प्रमुख पदों पर नियुक्तियां कर सकती है। मुख्य सूचना आयुक्त (सीआइसी) का पद लंबे समय से खाली है, जबकि राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची का कार्यकाल इसी माह और हिमाचल प्रदेश जल आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल 11 अगस्त को समाप्त हो रहा है। इस कारण प्रशासनिक हलकों में नई नियुक्तियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Contents
About The AuthorNews Desk

वरिष्ठ अधिकारियों के नाम चर्चा में

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार के रूप में राम सुभग सिंह का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाए जाने के बाद अब राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के नाम चर्चा में हैं। सूत्रों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के अध्यक्ष प्रबोध सक्सेना को इस पद की जिम्मेदारी मिल सकती है।

मुख्य सूचना आयुक्त का पद लंबे समय से खाली

मुख्य सूचना आयुक्त के लंबे समय से रिक्त पद को भरने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, सरकार इस बार पात्रता की सभी शर्तें पूरी करने वाले किसी गैर-आइएएस अधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंपने पर विचार कर रही है।

जल आयोग के भविष्य पर संशय

उधर, 18 हजार करोड़ रुपये के जल उपकर के उद्देश्य से गठित हिमाचल प्रदेश जल आयोग के भविष्य पर भी संशय बना हुआ है। शुरुआती दौर में सरकार को अपने उपक्रमों से करीब 200 करोड़ रुपये का उपकर मिला था, लेकिन 41 जल विद्युत कंपनियों द्वारा उच्च न्यायालय में चुनौती दिए जाने के बाद मामला लंबित है और आयोग का कामकाज लगभग ठप है। ऐसे में 11 अगस्त को अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद आयोग की अवधि आगे न बढ़ाकर इसे निष्क्रिय ही छोड़ सकती है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article बोर्ड परीक्षा-2027: डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि बढ़कर 4 अगस्तदेहरादून/रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2027 के संस्थागत परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 अगस्त 2026 कर दी है। परिषद ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय सीमा के भीतर विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत विवरण बोर्ड पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए। विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल ने बताया कि संस्थागत परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन के लिए पोर्टल 15 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक खोला गया था, लेकिन कुछ विद्यालय निर्धारित अवधि में प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके। विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए परिषद ने अंतिम अवसर के रूप में तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 4 अगस्त 2026 के बाद डाटा अपडेशन की समय सीमा किसी भी परिस्थिति में आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। इसके बाद विद्यार्थियों के विवरण में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विसंगति पाए जाने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। परिषद ने बताया कि 4 अगस्त से विद्यालयों को विद्यार्थियों की नामावली तैयार करने का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा कक्षा 10 और 12 के संस्थागत विद्यार्थियों के नवीन पंजीकरण एवं स्थानांतरण के लिए पोर्टल 11 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक खुला रहेगा। वहीं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के नवीन पंजीकरण की प्रक्रिया 25 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक पूरी की जा सकेगी। विद्यालयी शिक्षा परिषद ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में डाटा अपडेशन की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी कराएं, ताकि बोर्ड परीक्षा की तैयारियां सुचारु और त्रुटिरहित तरीके से पूरी हो सकें। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि बोर्ड परीक्षार्थियों का डाटा समय पर और पूरी तरह सही तरीके से अपलोड होना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी विद्यालयों से निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत डाटा अपडेट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी, समयबद्ध और छात्रहितैषी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    Next Article आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है सरकार, राहत कार्यों में तेजी के निर्देश : सुक्खू
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्ली

    दिल्ली में AAP को बड़ा झटका: 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, नई पार्टी ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’

    नई दिल्ली – राजधानी दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी (AAP) के 13…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हड़ताल पर सख्त हुई हरियाणा सरकार, सफाई कर्मचारियों को काम पर लौटने का अल्टीमेटम

    चंडीगढ़। हरियाणा में छह अगस्त से हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों की 13 में से 12 मांगें मान चुकी प्रदेश…

    3 Min Read
    धोखाधड़ी
    उत्तर प्रदेश

    Vindhya Telelinks Ltd के साथ PRONTASTIC IT SERVICES पर 10 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

    Vindhya Telelinks Ltd के साथ PRONTASTIC IT SERVICES पर 10 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं…

    2 Min Read
    Ambuj Hotel
    उत्तर प्रदेश

    Ambuj Hotel द्वारा ₹8 करोड़ की पेमेंट धोखाधड़ी का आरोप – IRCTC वेंडरों का फूटा गुस्सा

    Ambuj Hotel द्वारा ₹8 करोड़ की पेमेंट धोखाधड़ी का आरोप – IRCTC वेंडरों का फूटा गुस्सा 📅 तारीख: 1 जुलाई…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में जल्द हो सकती हैं संवैधानिक संस्थाओं के प्रमुख पदों पर नियुक्तियां
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password