jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब में सरकारी कामकाज ठप! 3 लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर, अस्पताल-स्कूल भी प्रभावित
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब में सरकारी कामकाज ठप! 3 लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर, अस्पताल-स्कूल भी प्रभावित
पंजाबराज्य

पंजाब में सरकारी कामकाज ठप! 3 लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर, अस्पताल-स्कूल भी प्रभावित

News Desk
Last updated: August 27, 2026 11:00 am
News Desk
Share
SHARE

चंडीगढ़। राज्य में सरकारी कामकाज कराने वाले लोगों के लिए 27 अगस्त का दिन परेशानी वाला रहेगा। साझा मुलाजिम मंच पंजाब एंड यूटी के महाहड़ताल के आह्वान पर प्रदेश के करीब तीन लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी सामूहिक छुट्टी लेकर एक दिवसीय हड़ताल करेंगे।

Contents
About The AuthorNews Desk

इसका असर विभिन्न सरकारी दफ्तरों, अस्पतालों, स्कूलों और कार्यालयों में देखने को मिलेगा। हालांकि संगठन ने स्पष्ट किया है कि यह पंजाब बंद नहीं, बल्कि सरकारी कर्मचारियों की महाहड़ताल है। बाजार, और निजी संस्थान सामान्य रूप से खुले रहेंगे। सरकारी व निजी बसें नियमित रूप से चलेंगी।

साझा मुलाजिम मंच के प्रधान सुखचैन सिंह खैहरा ने कहा कि कर्मचारियों की मांग केवल डीए तक सीमित नहीं है। उनके अनुसार डीए का मामला कर्मचारी अदालत से हासिल कर चुके हैं और अब सरकार से अदालत के आदेश लागू करवाने का दबाव बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 27 अगस्त को मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ साझा मुलाजिम फ्रंट की बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें कर्मचारियों की सभी मांगों पर चर्चा होगी। पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन के मुख्य सलाहकार सुनील कुमार के अनुसार हड़ताल के दौरान जिला स्तर पर सरकारी कार्यालयों में कामकाज बंद करके सरकार के पुतले फूंके जाएंगे। चंडीगढ़ में सचिवालय के सामने धरना दिया जाएगा।

क्या रहेगा बंद?

  • अस्पतालों, आयुष्मान आरोग्य केंद्रों और आम आदमी क्लिनिक में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी।
  • सरकारी स्कूल, कालेज, यूनिवर्सिटी में काम नहीं रहेगा।
  • सिविल सचिवालय, डीसी कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, तहसील, पटवारखाने और सेवा केंद्रों में नियमित कामकाज नहीं होगा।
  • पीडब्लूडी, नहरी विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य तथा वाटर एंड सैनिटेशन विभागों के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल होंगे।
  • पावरकाम के दफ्तरों, कैश काउंटर और ट्रेजरी बंद रहेगी।

क्या खुला रहेगा

  • प्राइवेट स्कूल, कालेज, अस्पताल, निजी कार्यालय और निजी बस सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी।
  • बाजार, दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहेंगे। दूध की सप्लाई, सब्जियों की आवाजाही और रेल यातायात पर भी असर नहीं पड़ेगा।

क्या हैं कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

लंबित महंगाई भत्ता जारी करना, नई पेंशन स्कीम खत्म कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करना, कच्चे, कान्ट्रैक्ट और आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करना, एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (एसीपी) स्कीम बहाल करना और वेतन विसंगतियां दूर करना।

17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती कर्मचारियों को पुराने और संशोधित वेतनमान का पूरा लाभ देना, मानदेय कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन लागू करने तथा पेंशनभोगियों के लंबित वित्तीय लाभ जारी करना

एसआईआर ड्यूटी वाले कर्मचारी भी रहेंग हड़ताल पर

सुखचैन सिंह खैहरा ने बताया कि यूनियन ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर एसआइआर ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर रहने की जानकारी दी है। उन्होंने कर्मचारियों को हड़ताल के दिन काम के लिए बाध्य नहीं करने की मांग की है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पंजाब में कर्मचारियों की महाहड़ताल, सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप; CM मान आज करेंगे बैठक
    Next Article हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी की तैयारी तेज, विभागों से मांगा आरक्षित पदों का ब्योरा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    तेजस्वी यादव
    बिहार

    तेजस्वी यादव के घर के बाहर चलीं गोलियां, बिहार में जंगलराज चरम पर

    0 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बनेगा एआई विश्वविद्यालय, स्कूल निरीक्षण के लिए जम्मू-कश्मीर मॉडल अपनाएगा विभाग

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में एआइ विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। स्कूलों के निरीक्षण के लिए विभाग जम्मू कश्मीर के माडल को अपनाएगा।…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में बदलेगा लुक, हरी यूनिफॉर्म और नए रंग में दिखेंगे स्कूल

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबंद्ध सरकारी स्कूल अब दूर से ही अपनी अलग पहचान में…

    2 Min Read
    image
    उत्तर प्रदेश

    बसपा में आकाश आनंद की वापसी: युवा नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारी

    नई दिल्ली – बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने एक बार फिर से नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए आकाश आनंद…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पंजाब में सरकारी कामकाज ठप! 3 लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर, अस्पताल-स्कूल भी प्रभावित
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password