डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, किरंदुल में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर प्राचार्य श्री एस. के. श्रीवास्तव जी के कुशल मार्गदर्शन में ‘रन फॉर डी.ए.वी.’ दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश के साथ दौड़ लगाई। प्रतियोगिता के नतीजे इस प्रकार रहे:
बालक वर्ग:
प्रथम स्थान: भूपेश कुमार ठाकुर कक्षा 12वीं ‘अ’ द्वितीय स्थान: मनीष कुमार सोरी कक्षा 8वीं ‘ब’*तृतीय स्थान: मयंक झाड़ी कक्षा 9वीं ‘ब’
सांत्वना पुरस्कार: चंद्रभान साहू (12वीं ‘स’), दुर्गेश ठाकुर (9वीं ‘ब’), अहेम निर्मलकर (8वीं ‘अ’), तुलसीराम ठाकुर (11वीं ‘स’) एवं पिंटू बघेल (11वीं ‘स’)।
बालिका वर्ग:
प्रथम स्थान: खुशिता ठाकुर कक्षा 8वीं ‘ब’*द्वितीय स्थान: भूमि ठाकुर कक्षा 9वीं ‘ब’ तृतीय स्थान: अपूर्वा मंडल कक्षा 8वीं ‘ब’
सांत्वना पुरस्कार: शीतल कड़ती (7वीं ‘ब’), देविका साहू (8वीं ‘अ’), हिमांशी यादव (11वीं ‘स’), गंगोत्री (9वीं ‘ब’) एवं तोषणी राणा (8वीं ‘ब’)।
‘रन फॉर डी.ए.वी.’ के सफल संचालन में खेल शिक्षक श्री मनोज कुमार, शिक्षिका तृप्ति श्रीवास्तव एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। इसके पश्चात् राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर भारत सरकार स्काउट्स एवं गाइड्स इकाई (किरंदुल) के तत्त्वावधान में प्राचार्य के मार्गदर्शन में एक विशेष सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में विभिन्न धर्मों की प्रार्थनाओं के माध्यम से आपसी भाई चारे, शांति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।
इस गरिमामय अवसर पर प्राचार्य श्री
एस. के. श्रीवास्तव ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और विद्यार्थियों को गाँधी जी एवं शास्त्री जी के बताए आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर रेंजर लीडर तृप्ति श्रीवास्तव, गाइड कैप्टन सुश्री अनामिका एक्का, स्काउट मास्टर श्री नारायण प्रसाद, कब मास्टर श्री राकेश कुमार, गाइड कैप्टन श्रीमती सुरभी राव, रेंजर लीडर श्रीमती रुक्मणी साहू तथा रोवर लीडर श्री दिनेश कुमार यादव एवं विद्यालय के सभी शिक्षक -शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। स्काउट्स -गाइड्स और रोवर-रेंजर छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

