jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बड़ी राहत: काडर बदलने पर नहीं खत्म होगी वरिष्ठता, सरकार ने दूर किया संशय
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बड़ी राहत: काडर बदलने पर नहीं खत्म होगी वरिष्ठता, सरकार ने दूर किया संशय
राज्यहरियाणा

हरियाणा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बड़ी राहत: काडर बदलने पर नहीं खत्म होगी वरिष्ठता, सरकार ने दूर किया संशय

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 2, 2026 10:00 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा में विज्ञापन संख्या 4/2018 के अंतर्गत चयनित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का संशय खत्म करते हुए प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह जरूरी नहीं है कि कामन काडर बदलने से उनकी वरिष्ठता प्रभावित हो। साथ ही पोर्टल को फिर से पांच से 20 अक्टूबर तक खोलने का निर्देश दिया है ताकि कर्मचारी काडर बदलने को लेकर अपना विकल्प दे सकें।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

कर्मचारियों में थी गलत धारणा

उक्त विकल्प का प्रयोग करने के लिए पोर्टल 15 अगस्त को बंद कर दिया गया था। सरकार के संज्ञान में आया है कि उक्त पोर्टल पर विकल्प माड्यूल ने यह संदेश दिया कि कर्मचारी अपनी वरिष्ठता खो देगा, चाहे उसने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा उसे मूल रूप से आवंटित विभाग का विकल्प चुना हो या किसी अन्य विभाग का।

कई कर्मचारियों ने इस गलत धारणा के तहत अपना विकल्प चुना कि उनकी वरिष्ठता हर हाल में समाप्त हो जाएगी। सरकार ने पोर्टल खोलते हुए स्पष्ट किया है कि वे कर्मचारी, जो सामान्य काडर में बने रहने का विकल्प चुनते हैं, उनकी सेवाएं हरियाणा समूह-डी कर्मचारी (भर्ती और सेवा की शर्तें) अधिनियम, 2018-संशोधित रूप में, द्वारा शासित होंगी और उनकी वरिष्ठता एचएसएससी द्वारा तैयार की गई संयुक्त योग्यता सूची के अनुसार निर्धारित की जाएगी।

वरिष्ठता सूची में रखा जाएगा सबसे नीचे 

यदि किसी कर्मचारी की नियुक्ति एचएसएससी की अनुशंसाओं के अंतर्गत किसी विभाग में हुई थी और जिन्हें 24 जून 2019 के माध्यम से विभाग परिवर्तन का एक बार का अवसर दिया गया था, तो वरिष्ठता निर्धारण के उद्देश्य से उस विभाग को कर्मचारी का प्रारंभिक विभाग माना जाएगा।

यदि ऐसा कर्मचारी 2024 के सामान्य स्थानांतरण अभियान के दौरान स्थानांतरित हुए बिना उसी विभाग में सेवा जारी रखता है और सामान्य काडर से बाहर रहने का विकल्प चुनता है, तो उसकी वरिष्ठता उस विभाग पर लागू एचएसएससी योग्यता/चयन सूची और संबंधित सेवा नियमों के अनुसार विनियमित की जाएगी।

यदि किसी कर्मचारी की नियुक्ति प्रारंभ में किसी विभाग में हुई थी और बाद में 2024 के सामान्य तबादला अभियान के दौरान उसका तबादला किसी अन्य विभाग में कर दिया गया और अब उसने वर्तमान विभाग में ही रहने का विकल्प चुना है, तो ऐसे कर्मचारी को वर्तमान विभाग में वरिष्ठता निर्धारण के उद्देश्य से नव नियुक्त कर्मचारी माना जाएगा।

उसे लागू सेवा नियमों के अनुसार उस विभाग की वरिष्ठता सूची में सबसे नीचे रखा जाएगा। अर्थात उस विभाग में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि पर उस काडर में कार्यरत सभी कर्मचारियों से नीचे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा के 12 हजार गेस्ट टीचरों के लिए बड़ी राहत: शिक्षा मंत्री ढांडा ने दिए नियमितीकरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश
    Next Article डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, किरंदुल में गाँधी एवं शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर ‘रन फॉर डी.ए.वी.’ और सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भव्य आयोजन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा
    पंजाबराज्य

    पंजाब में ऐतिहासिक पहल: ‘आप’ ने शुरू की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा, हर परिवार को 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज

    आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा के अपने वादे को पूरा करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय…

    22 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा के वन मित्रों को 15 सितंबर तक मिलेगा बकाया भुगतान, मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    चंडीगढ़। हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने वन मित्रों की वित्तवर्ष 2025-26 और 2026-27 की बकाया मैनटेनेंस…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार का एक्शन, दो दिन में 62 बर्खास्त और 10 निलंबित

    चंडीगढ़। हरियाणा में सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन की एक महीने से अधिक समय से जारी हड़ताल अब टकराव के अगले दौर…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    नोएडा सेफ सिटी परियोजना को लेकर प्री-बिड बैठक, 130 से अधिक MSI और OEM प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

    नोएडा। शहर में सार्वजनिक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में नोएडा सेफ सिटी परियोजना को लेकर…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरियाणा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बड़ी राहत: काडर बदलने पर नहीं खत्म होगी वरिष्ठता, सरकार ने दूर किया संशय
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password