jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा लोक सेवा आयोग को मिला नया प्रमुख: सतीश सैनी ने संभाली HPSC चेयरमैन की कमान; पारदर्शी भर्तियों पर रहेगा जोर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा लोक सेवा आयोग को मिला नया प्रमुख: सतीश सैनी ने संभाली HPSC चेयरमैन की कमान; पारदर्शी भर्तियों पर रहेगा जोर
राज्यहरियाणा

हरियाणा लोक सेवा आयोग को मिला नया प्रमुख: सतीश सैनी ने संभाली HPSC चेयरमैन की कमान; पारदर्शी भर्तियों पर रहेगा जोर

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 30, 2026 11:15 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) को नया अध्यक्ष मिल गया है। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने बुधवार को हरियाणा लोक भवन में आयोजित समारोह में निवर्तमान एचसीएस अधिकारी सतीश कुमार सैनी को आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां भी उपस्थित रहे।

सतीश सैनी ने हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है और वे आयोग में उप सचिव के पद पर कार्यरत थे। सतीश कुमार सैनी ने पद, निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ ली। 2011 बैच के एचसीएस अधिकारी रहे सतीश कुमार सैनी मूल रूप से सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के गांव वजीरपुरा के निवासी हैं।

प्रशासनिक सेवा में आने से पहले उन्होंने माध्यमिक शिक्षा विभाग में शिक्षक के रूप में भी सेवाएं दीं। वह जनवरी 2020 से फरवरी 2022 तक तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) रहे। इसके बाद उन्होंने हरियाणा लोक सेवा आयोग में उप सचिव के रूप में कार्य किया।

आयोग के अध्यक्ष के रूप में उनके सामने सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया को नियमानुसार, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। अभ्यर्थियों की अपेक्षाओं के बीच आयोग के कामकाज और चयन प्रक्रियाओं पर भरोसा बनाए रखना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

सतीश सैनी ने कुछ समय हरियाणा विधानसभा में भी अपनी सेवाएं दी। समारोह में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, एचपीएससी के सदस्य और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह समेत कई अधिकारी शामिल हुए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: सीएम भगवंत मान ने की भारतीय हॉकी टीम की मेजबानी, खिलाड़ियों को गले लगाकर बोले– ‘पंजाब को बनाएंगे विश्व हॉकी का केंद्र’
    Next Article दीवाली पर किसानों को तोहफा: हरियाणा में गन्ने के भाव 35 रुपये बढ़े; CM नायब सैनी ने 2 साल के नए रेट घोषित किए
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा होगी और सशक्त, रिस्पॉन्स टाइम होगा कम

    देहरादून। प्रदेश में 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा को और अधिक सशक्त, प्रभावी व जवाबदेह बनाया जाएगा। इसके लिए नई और…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    लखनऊ में डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी मामले में FIR दर्ज

    लखनऊ में डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी मामले में FIR दर्ज, राजनीतिक और सामाजिक विवाद तेज लखनऊ, 28 जुलाई 2025…

    2 Min Read
    छत्तीसगढ़

    जगदलपुर: तीर्थगढ़ से लौटते वक्त कांगेर नाले में कार बहने से चार लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार उजड़ गया

    जगदलपुर: तीर्थगढ़ से लौटते वक्त कांगेर नाले में कार बहने से चार लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार उजड़…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    भक्ति और एकता का संगम बना नोएडा मीडिया क्लब: श्रद्धाभाव से हुआ सुंदरकांड पाठ

    भक्ति और एकता का संगम बना नोएडा मीडिया क्लब: श्रद्धाभाव से हुआ सुंदरकांड पाठ नोएडा, अगस्त 2025 – नोएडा मीडिया…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरियाणा लोक सेवा आयोग को मिला नया प्रमुख: सतीश सैनी ने संभाली HPSC चेयरमैन की कमान; पारदर्शी भर्तियों पर रहेगा जोर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password