jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: सीएम भगवंत मान ने की भारतीय हॉकी टीम की मेजबानी, खिलाड़ियों को गले लगाकर बोले– ‘पंजाब को बनाएंगे विश्व हॉकी का केंद्र’
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: सीएम भगवंत मान ने की भारतीय हॉकी टीम की मेजबानी, खिलाड़ियों को गले लगाकर बोले– ‘पंजाब को बनाएंगे विश्व हॉकी का केंद्र’
पंजाबराज्य

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: सीएम भगवंत मान ने की भारतीय हॉकी टीम की मेजबानी, खिलाड़ियों को गले लगाकर बोले– ‘पंजाब को बनाएंगे विश्व हॉकी का केंद्र’

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 30, 2026 10:56 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन के बीच मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भारतीय हॉकी खिलाड़ियों से मिलकर भावुक नजर आए।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

बुधवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित रात्रिभोज में उन्होंने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह समेत विभिन्न देशों के खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। मान ने खिलाड़ियों से बातचीत की और भारतीय टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए हरमनप्रीत की पीठ थपथपाकर हौसला बढ़ाया। भारतीय टीम ने मुख्यमंत्री को हस्ताक्षर वाली जर्सी और हॉकी स्टिक भेंट की।

रात्रिभोज में भारत के अलावा मलेशिया, चीन, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश और जापान की हॉकी टीमों के खिलाड़ी व अधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलविंदर शम्मी और जालंधर के उपायुक्त वरजीत वालिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पंजाब में विश्व कप कराने की पैरवी

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब को दोबारा अंतरराष्ट्रीय हॉकी के बड़े केंद्र के रूप में स्थापित करने की इच्छा जताई। वह वर्ष 2030 में होने वाले हॉकी विश्व कप की मेजबानी पंजाब को दिलाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने हॉकी इंडिया से पंजाब के पक्ष में पैरवी करने का आग्रह किया है। हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने भी भविष्य में भारत को बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की मेजबानी मिलने पर पंजाब को प्राथमिकता दिलाने के प्रयास करने की बात कही।

बेटे को कप्तानी करते देख नम हुईं पिता की आंखें

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह के परिवार के लिए भी भावुक पल लेकर आया। जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम में बेटे को अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में खेलते और भारतीय टीम की कप्तानी करते देख पिता सरबजीत सिंह की आंखें नम हो गईं। जिस बेटे को वह कभी छोटी उम्र में हॉकी अकादमी छोड़ने जाया करते थे, उसे देश की टीम का नेतृत्व करते देखना उनके लिए गर्व का क्षण रहा। पंजाब में हो रही इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता ने राज्य की हॉकी विरासत को फिर चर्चा में ला दिया है। मुख्यमंत्री की कोशिश है कि जालंधर में सफल आयोजन के बाद पंजाब को हॉकी विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी मिले और राज्य की पहचान विश्व हॉकी में और मजबूत हो।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पंजाब चुनाव को लेकर AAP में हलचल तेज: सीएम भगवंत मान और केजरीवाल की दिल्ली में अहम बैठक, नवंबर के पहले हफ्ते में आ सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची
    Next Article हरियाणा लोक सेवा आयोग को मिला नया प्रमुख: सतीश सैनी ने संभाली HPSC चेयरमैन की कमान; पारदर्शी भर्तियों पर रहेगा जोर
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    विधानमंडल मानसून सत्र आज से, छाया रहेगा चढ़ावा चोरी व पेपर लीक मामला

    लखनऊ। सोमवार से शुरू हो रहे विधानमंडल के मानसून सत्र में समाजवादी पार्टी पेपर लीक व शिक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘औरगंजेब ने पिता शाहजहां को पानी तक के लिए तरसा दिया था’, सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने समझाई सनातन धर्म की ताकत

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पितृ पक्ष के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम एक पाती लिखी है. इसमें…

    3 Min Read
    संपत्ति
    उत्तर प्रदेशराज्य

    UP में संपत्ति छिपाने में ‘बड़े साहब’ और बताने में आगे निकले ‘बाबू’, 47 हजार कर्मचारियों का वेतन रुका

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा राज्यकर्मियों की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा जुटाने को लेकर अपनाए गए सख्त रुख…

    5 Min Read
    कन्हैया लाल डीएवी महाविद्यालय
    उत्तराखंडराज्य

    कन्हैया लाल डीएवी महाविद्यालय के सम्मान समारोह को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित

    रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कन्हैया लाल डीएवी महाविद्यालय, रुड़की में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम को वर्चुअल…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: सीएम भगवंत मान ने की भारतीय हॉकी टीम की मेजबानी, खिलाड़ियों को गले लगाकर बोले– ‘पंजाब को बनाएंगे विश्व हॉकी का केंद्र’
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password