jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में हरियाणा का बढ़ा कद, छह चेहरों को मिली अहम जिम्मेदारी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में हरियाणा का बढ़ा कद, छह चेहरों को मिली अहम जिम्मेदारी
राज्यहरियाणा

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में हरियाणा का बढ़ा कद, छह चेहरों को मिली अहम जिम्मेदारी

News Desk
Last updated: August 18, 2026 10:42 am
News Desk
Share
SHARE

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में हरियाणा को उम्मीद से अधिक प्रतिनिधित्व मिला है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा में हरियाणा से जुड़े छह प्रमुख चेहरों को जगह मिली है, जबकि अभी तक राष्ट्रीय सचिव के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे ओमप्रकाश धनखड़ को भाजपा की नई टीम में जगह नहीं मिल पाई है।

Contents
About The AuthorNews Desk

हरियाणा से राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया को नितिन नवीन की नई टीम में राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। हरियाणा भाजपा के प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. सतीश पुनिया, हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रभारी बिप्लब कुमार देब और पूर्व प्रभारी विनोद तावडे को भी नई टीम में राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।

केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य एवं पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव के बेटे सिद्धार्थ यादव को मीडिया सह संयोजक बनाया गया है। सिद्धार्थ यादव भाजपा की नई टीम में सबसे युवा चेहरे हैं और अभी तक राष्ट्रीय प्रवक्ता का दायित्व संभाल रहे थे। हरियाणा भाजपा सोशल मीडिया के प्रमुख अरुण यादव को नई टीम में सोशल मीडिया सह संयोजक का कार्यभार सौंपा गया है।

खास बात यह है कि भाजपा की राष्ट्रीय टीम में हरियाणा की मौजूदगी केवल संख्या तक सीमित नहीं है, बल्कि संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर राज्य से जुड़े नेताओं को जिम्मेदारी मिली है।

इन नियुक्तियों में राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया के रूप में हरियाणा को राष्ट्रीय संगठन में ऐसा चेहरा मिला है, जिसके पास चुनावी अनुभव के साथ-साथ संगठन की लंबी पारी खेलने का अनुभव है। भाटिया की नियुक्ति को हरियाणा भाजपा के लिए विशेष महत्व इसलिए भी दिया जा रहा है क्योंकि राष्ट्रीय महामंत्री पार्टी के सबसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक पदों में शामिल होता है।

संजय भाटिया की गिनती केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल के भरोसेमंद सहयोगियों में होती है। भाटिया की राजनीतिक पहचान केवल सांसद के तौर पर नहीं रही है। संगठन में लंबे समय तक सक्रिय रहने वाले भाटिया ने 2019 में करनाल लोकसभा सीट से ऐसी जीत दर्ज की थी, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर सभी का ध्यान खींचा था।

उन्होंने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 6 लाख 56 हजार 142 वोटों के अंतर से हराया था। 9 लाख 11 हजार 594 वोट हासिल करने वाले संजय भाटिया की यह जीत 2019 के लोकसभा चुनाव में देश की सबसे बड़ी जीत थी।

हरियाणा से जुड़े तीन पूर्व प्रभारी भी राष्ट्रीय महामंत्री

हरियाणा के लिए दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रदेश की राजनीति और संगठन से गहराई से जुड़े रहे तीन नेताओं को भी राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। हरियाणा भाजपा के मौजूदा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया को राजस्थान से राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है।

इसी तरह हरियाणा के पूर्व प्रभारी विनोद तावड़े को महाराष्ट्र से और पूर्व प्रभारी बिप्लब कुमार देब को त्रिपुरा से राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। यह संयोग भर नहीं है कि हरियाणा भाजपा के संगठनात्मक अनुभव से जुड़े इतने नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

भाजपा में किसी प्रदेश के प्रभारी की भूमिका केवल औपचारिक नहीं होती। प्रभारी राज्य संगठन, चुनावी रणनीति, केंद्रीय नेतृत्व और स्थानीय नेतृत्व के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होता है। ऐसे में हरियाणा से जुड़े तीन पूर्व एवं मौजूदा प्रभारियों का राष्ट्रीय संगठन में महामंत्री बनना प्रदेश की संगठनात्मक कार्यशैली और राजनीतिक महत्व को भी रेखांकित करता है।

सुधा यादव के बेटे सिद्धार्थ यादव और अरुण यादव को मीडिया की जिम्मेदारी

राष्ट्रीय टीम में हरियाणा की हिस्सेदारी का एक और पहलू नई पीढ़ी और आधुनिक राजनीतिक संचार से जुड़ा है। भाजपा संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य एवं पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव के बेटे सिद्धार्थ यादव को राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक बनाया गया है। सिद्धार्थ यादव इससे पहले राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

वहीं, हरियाणा भाजपा के सोशल मीडिया प्रमुख रह चुके अरुण यादव को राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया है। राज्य में सोशल मीडिया के मोर्चे पर उनकी सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी भाजपा के बदलते राजनीतिक संचार माडल की झलक भी देती है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा को मिला भाजपा की राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व
    Next Article यूपी के प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों-कर्मचारियों को एरियर मिलेगा, वापस होंगे इस कटौती के रुपए
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    बजट
    उत्तर प्रदेशराज्य

    आम नागरिकों के जीवन में बदलाव लाने वाला हो यूपी बजट का हर प्रावधान: सीएम योगी

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों पर विस्तार से…

    4 Min Read
    सीएम योगी
    उत्तर प्रदेशराज्य

    फंड की कोई कमी नहीं, यूपी के हर जिले में होगा ये काम; सीएम योगी का बड़ा ऐलान

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चंदौली में इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स के शिलान्यास अवसर पर बड़ा ऐलान करते हुए कहा…

    4 Min Read
    हिमाचल प्रदेश

    AAP ने हिमाचल में संगठन मजबूत करने की दिशा में उठाया कदम, 48 विधानसभा अध्यक्ष और 43 महामंत्री नियुक्त

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए Aam Aadmi Party (AAP) ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी…

    1 Min Read
    फार्मेसी
    उत्तराखंडराज्य

    फार्मेसी सेवाओं में सुधार के लिए उत्तराखंड रजिस्ट्रार ने राष्ट्रीय स्तर पर सख्त कदमों का सुझाव दिया

    नई दिल्ली/ देहरादून। उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार के.एस. फर्स्वाण ने फार्मेसी सेवाओं को और अधिक जनोपयोगी एवं सुदृढ़ बनाने…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में हरियाणा का बढ़ा कद, छह चेहरों को मिली अहम जिम्मेदारी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password