jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: वोटर लिस्ट से कट गया नाम? फॉर्म-6 भरने से पहले जान लें ये जरूरी बात, चुनाव आयोग ने दिया बड़ा अपडेट
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » वोटर लिस्ट से कट गया नाम? फॉर्म-6 भरने से पहले जान लें ये जरूरी बात, चुनाव आयोग ने दिया बड़ा अपडेट
उत्तर प्रदेशराज्य

वोटर लिस्ट से कट गया नाम? फॉर्म-6 भरने से पहले जान लें ये जरूरी बात, चुनाव आयोग ने दिया बड़ा अपडेट

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 11, 2026 7:13 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बीच उन लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है, जिनका नाम पहले मतदाता सूची में दर्ज था, लेकिन अब वर्तमान वोटर लिस्ट से गायब है. ऐसे पूर्व मतदाता अब बिना किसी डर या संकोच के फॉर्म-6 भरकर दोबारा अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

भारत निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल पूर्व में मतदाता सूची में पंजीकृत होने के आधार पर फॉर्म-6 भरने वाले व्यक्ति के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-31 के तहत कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने 10 नवंबर को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आयोग ने SIR से पहले की मतदाता सूची में पंजीकृत रहे, लेकिन वर्तमान सूची में नाम नहीं होने वाले मतदाताओं को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इसके तहत ऐसे मतदाताओं को फॉर्म-6 भरने पर मिथ्या घोषणा के मामले में कार्रवाई की आशंका से राहत दी गई है.

फॉर्म-6 में घोषणा को लेकर थी मतदाताओं में आशंका

दरअसल, फॉर्म-6 में पहली बार मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से संबंधित घोषणा करनी होती है. ऐसे में पहले से मतदाता रहे लोगों को यह आशंका थी कि दोबारा फॉर्म-6 भरने पर उनके खिलाफ गलत घोषणा करने के आरोप में कार्रवाई हो सकती है. इसी आशंका को दूर करते हुए चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि केवल इस वजह से कि संबंधित व्यक्ति का नाम पहले मतदाता सूची में दर्ज था, उसके खिलाफ धारा-31 के तहत कार्रवाई नहीं की जाएगी.

इन शर्तों का करना होगा पालन

चुनाव आयोग की यह राहत कुछ शर्तों के साथ दी गई है. संबंधित व्यक्ति का नाम किसी अन्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में पहले से पंजीकृत नहीं होना चाहिए. इसके अलावा फॉर्म-6 में की गई अन्य सभी घोषणाएं भी विधि सम्मत होनी चाहिए. यानी एक से अधिक स्थानों पर मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने की अनुमति नहीं है.

सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश जारी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEO) को आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया है. इन दिशा-निर्देशों को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए गए हैं.

CEO की मतदाताओं से अपील

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे वर्तमान मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांच लें. यदि SIR से पहले की मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद वर्तमान सूची में नाम नहीं है, तो बिना किसी भय या संकोच के फॉर्म-6 भरकर आवेदन करें, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके.

चुनावी नजरिये से क्यों अहम है यह फैसला?

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण बेहद महत्वपूर्ण है. ऐसे में बड़ी संख्या में उन मतदाताओं के सामने दोबारा पंजीकरण का सवाल है, जिनके नाम पुरानी सूची में तो थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं मिल रहे हैं. आयोग की इस स्पष्टता से ऐसे मतदाताओं की आशंका दूर होगी और वे बिना कानूनी कार्रवाई के डर के अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article कार्तिक पूर्णिमा मेला 2026: सीएम योगी की अफसरों को दो-टूक, लापरवाही बर्दाश्त नहीं, ड्यूटी पर रील न बनाएं पुलिसकर्मी
    Next Article उत्तराखंड: आज शीतकाल के लिए बंद होंगे केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट, व्यापक इंतजाम में जुटा प्रशासन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा में बनेगा 609 करोड़ का इंटरनेशनल जूलॉजिकल पार्क, 244.92 हेक्टेयर जमीन पर हो रहा निर्माण

    शिमला: क्या यह सच है कि कांगड़ा जिले में एक चिड़ियाघर बनाया जा रहा है, यदि हां, तो कहां और…

    5 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली में कॉलेजों को बम धमकी: 20 से अधिक संस्थानों को मिला धमकी भरा ईमेल, पुलिस ने शुरू की जांच

    दिल्ली में कॉलेजों को बम धमकी: 20 से अधिक संस्थानों को मिला धमकी भरा ईमेल, पुलिस ने शुरू की जांच…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- हिमाचल की संपदा लूटी, कांग्रेस जनता से धोखा नहीं होने देगी

    शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचली अधिकारों की लड़ाई के लिए वह विधानसभा के मानसून सत्र के…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में खुलेंगी नई ट्रैकिंग चोटियां, अक्टूबर तक तैयार होंगी नौ इको-टूरिज्म साइटें

    देहरादून। उत्तराखंड में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: वोटर लिस्ट से कट गया नाम? फॉर्म-6 भरने से पहले जान लें ये जरूरी बात, चुनाव आयोग ने दिया बड़ा अपडेट
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password