jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- हिमाचल की संपदा लूटी, कांग्रेस जनता से धोखा नहीं होने देगी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- हिमाचल की संपदा लूटी, कांग्रेस जनता से धोखा नहीं होने देगी
राज्यहिमाचल प्रदेश

सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- हिमाचल की संपदा लूटी, कांग्रेस जनता से धोखा नहीं होने देगी

News Desk
Last updated: August 21, 2026 8:56 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचली अधिकारों की लड़ाई के लिए वह विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दिल्ली जाएंगे। राज्य से जुड़े विषयों को केंद्र सरकार के साथ मजबूती से उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने हिमाचल की संपदा को लुटाया, लेकिन कांग्रेस जनता से धोखा नहीं होने देगी।

Contents
About The AuthorNews Desk

बीबीएमबी और किशाऊ बांध से जुड़े मामले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि फैसला हिमाचल प्रदेश के पक्ष में आने से बड़ा आर्थिक लाभ होगा। राज्य को अपना अधिकार मिलने से हर वर्ष करीब 1,500 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होगी। हिमाचली अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं की टीम तैयार की है। उन्होंने कहा कि पानी का लाभ हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान को मिलने से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन राज्य को जल संसाधनों पर उचित अधिकार और लाभ मिलना चाहिए।

जनक राज बताए पुरुष की बच्चेदानी का बिल कैसे बना

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा नेताओं पर बदले की भावना से काम करने के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि यदि शिकायत के आधार पर किसी को बुलाया जाता है, तो उसे अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। भाजपा विधायक डा. जनकराज जो आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक रहे हैं, उनको भी बताना चाहिए पुरुष की बच्चेदानी के आप्रेशन का बिल कैसे बना? उन्होंने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार को समाप्त करने का संकल्प लिया है।

पेपर लीक होने व बिकने पर भाजपा ने नहीं की कार्रवाई

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पेपर लीक व बिकने पर भाजपा ने कोई कार्रवाई नहीं की। कांग्रेस जब सत्ता में आई तो चयन बोर्ड को भंग किया गया तथा पेपर बेचने वालों को जेल की सलाखों के पीछे डाला गया, जो आज भी सजा काट रहे हैं। इसके लिए सरकार किसी के दबाव में नहीं आई तथा आज पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से हो रही है। शिक्षकों और सहायक नर्सों की भर्ती में पूरी पारदर्शिता बरती गई है।

आऊटसोर्स व्यवस्था खत्म करना चाहती है सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आऊटसोर्स व्यवस्था व एसएमसी पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को बंद करना चाहती है। इसी कारण नई भर्ती प्रक्रिया में मैरिट के आधार पर भर्ती की जा रही है। अब लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार दोनों के अंक जोड़कर अंतिम मैरिट होती है, जिससे सिफारिश और पक्षपात की संभावना नहीं रहती। डॉक्टरों सहित अन्य भर्तियों में भी इसी व्यवस्था को लागू किया गया है।

सीबीआई-ईडी अपने अनुसार कार्रवाई करती है

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सीबीआई और ईडी अपने अनुसार कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि इन जांच एजैंसियों की तरफ से प्रदेश सरकार को कार्रवाई करने के निर्देश मिलने की बात भ्रामक है।

सोशल मीडिया में फर्जी खबरों पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी खबरों को चलाए जाने पर कार्रवाई हुई। यह कार्रवाई भाजपा कार्यकाल में बनाए गए कानून के आधार पर होती है, जिसकी आम आदमी भी शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित ब्लैकमेलिंग की बढ़ती प्रवृत्ति पर भी चिंता जताई।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सुक्खू का बड़ा ऐलान: भर्तियों में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंक जुड़ेंगे, पक्षपात पर लगेगी रोक
    Next Article हिमाचल में जल्द होगा आदिवासी सम्मेलन, राहुल गांधी को किया जाएगा आमंत्रित
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    PRAGATI
    राज्यहरियाणा

    PRAGATI से हरियाणा में कनेक्टिविटी, ऊर्जा, औद्योगिक और स्वास्थ्य अवसंरचना मजबूत

    चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भारत सरकार के प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म PRAGATI (प्रो-एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन) की…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में शुरू होगा एयर एंबुलेंस नेटवर्क, पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे हेलीपैड

    चंडीगढ़। देश में तेजी से विकसित हो रही एयर मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं की कड़ी में अब हरियाणा भी बड़ा कदम उठाने…

    4 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा विधानसभा में हंगामे पर CM सैनी का पलटवार, बोले- कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय था

    चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत विपक्षी…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा मॉडल से प्रेरित: CM सैनी ने पंजाब में किसानों, युवाओं और श्रमिकों के लिए की उपलब्धियों की घोषणा

    चंडीगढ़ (संजय अरोड़ा): पड़ोसी राज्य पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर माहौल अभी से बनता हुआ दिखाई…

    14 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- हिमाचल की संपदा लूटी, कांग्रेस जनता से धोखा नहीं होने देगी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password