jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड में खुलेंगी नई ट्रैकिंग चोटियां, अक्टूबर तक तैयार होंगी नौ इको-टूरिज्म साइटें
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड में खुलेंगी नई ट्रैकिंग चोटियां, अक्टूबर तक तैयार होंगी नौ इको-टूरिज्म साइटें
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में खुलेंगी नई ट्रैकिंग चोटियां, अक्टूबर तक तैयार होंगी नौ इको-टूरिज्म साइटें

News Desk
Last updated: July 14, 2026 7:46 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में वन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अगस्त तक नई ट्रैकिंग पॉलिसी तैयार कर कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी वन क्षेत्रों में स्थित ट्रैकिंग रूट, माउंटेनियरिंग स्थलों, पर्यटन स्थलों और वन विश्राम गृहों की बुकिंग व्यवस्था को पूरी तरह ऑनलाइन करने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि उत्तराखंड में इको-टूरिज्म की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। इसे स्थानीय लोगों की आजीविका से जोड़ते हुए प्रकृति संरक्षण के साथ विकसित किया जाना चाहिए।

उन्होंने ट्रैकिंग के लिए नई चोटियों को खोलने की प्रक्रिया शुरू करने और चिन्हित चोटियों का ऑडिट जल्द पूरा करने के निर्देश उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दिए।

बैठक में जबरखेत मॉडल की तर्ज पर विकसित की जा रही नौ इको-टूरिज्म साइटों को अक्टूबर तक जनता के लिए शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

इसके अलावा प्रदेश में स्थायी नेचर गाइड ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने और भारत सरकार के निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार सर्टिफिकेशन कोर्स शुरू करने के निर्देश दिए गए। यह कोर्स अक्टूबर में आयोजित होने वाले वन्यजीव सप्ताह के दौरान शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्य सचिव ने वन विश्राम गृहों, ट्रेकिंग के लिए चिन्हित 31 साइटों, इको कैंप और इको हब के संचालन के लिए वन विभाग या वन निगम में से किसी एक एजेंसी का चयन कर एक माह के भीतर विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा।

उन्होंने वन निगम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक प्रस्ताव जल्द शासन को भेजने के निर्देश भी दिए।

बैठक में वन प्रमुख (हॉफ) कपिल लाल, सचिव वन सी. रविशंकर, धीराज गर्ब्याल, पीसीसीएफ नीना ग्रेवाल, सीसीएफ (इको-टूरिज्म) पी.के. पात्रो, अपर सचिव हिमांशु खुराना सहित वन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मुख्यमंत्री धामी करेंगे HINDUSTHAN 2.0 का शुभारंभ, पर्यटन को मिलेगी नई दिशा
    Next Article हरिद्वार में बनेगा आधुनिक ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी’, शिक्षा और कौशल विकास पर रहेगा फोकस
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंड

    बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन: यात्रा प्रभावित, राहत कार्य जारी

    बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन: यात्रा प्रभावित, राहत कार्य जारी उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर इलाके में भारी बारिश के…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    हमीरपुर पॉक्सो केस: हाईकोर्ट के जजों में मतभेद के बाद अब चीफ जस्टिस करेंगे तीसरे जज का फैसला

    इलाहाबाद हाईकोर्ट के दो जजों की खंडपीठ ने हमीरपुर जिले में बुलडोजर कार्रवाई और पाक्सो एक्ट के बहुचर्चित मामले में…

    7 Min Read
    दिल्लीराज्य

    पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि पर फैसला आज, सदस्यता बहाली की उम्मीद

    नई दिल्ली। ग्रामीण विकास बैंक एफडी घोटाला मामले में दोषी ठहराए गए मध्य प्रदेश के दतिया से पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    तिरंगे में लिपटकर पहुंचा बलिदानी का पार्थिव शरीर, गम और गर्व में डूबा नंदग्राम

    गाजियाबाद। नंदग्राम के उत्तरांचल नगर में बुधवार की रात शायद ही किसी की आंख में नींद आई हो। हर किसी की…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड में खुलेंगी नई ट्रैकिंग चोटियां, अक्टूबर तक तैयार होंगी नौ इको-टूरिज्म साइटें
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password