jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: High Court का UP सरकार को निर्देश, ई-रिक्शा के नए पंजीकरण पर रोक लगाने पर चार हफ्ते में करें फैसला
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » High Court का UP सरकार को निर्देश, ई-रिक्शा के नए पंजीकरण पर रोक लगाने पर चार हफ्ते में करें फैसला
उत्तर प्रदेशराज्य

High Court का UP सरकार को निर्देश, ई-रिक्शा के नए पंजीकरण पर रोक लगाने पर चार हफ्ते में करें फैसला

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 3, 2026 7:37 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने ई-रिक्शों की संख्या नियंत्रित करने और प्रतिबंधित मार्गों पर उनके संचालन पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने कहा कि लखनऊ की सड़कों पर लगभग 1.33 लाख ई-रिक्शों का संचालन यातायात जाम का मुख्य कारण है। ऐसे में इनकी संख्या निर्धारित सीमा से अधिक होने पर नए पंजीकरण रोकने की जरूरत है। न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई 9 दिसंबर को नियत की है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

न्यायमूर्ति आलोक माथुर और न्यायमूर्ति एके चौधरी की खंडपीठ ने स्थानीय अधिवक्ता सूरज सिंह विसेन की ओरसे दाखिल एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है। न्यायालय ने राज्यसरकार को निर्देश दिया है कि यदि लखनऊ अथवा प्रदेश के किसी अन्य शहर में ई-रिक्शों की संख्या आवश्यकता से अधिक है तो मोटर वाहन अधिनियम की धारा 39 के तहत नए ई-रिक्शों के पंजीकरण पर रोक लगाने का निर्णय लिया जाए। न्यायालय ने इस संबंध में चार सप्ताह के भीतर निर्णय लेने को कहा है।

ई-रिक्शों के पंजीकरण के लिए अनिवार्य व्यवस्था जरूरी

न्यायालय ने कहा कि ई-रिक्शों के पंजीकरण के लिए अनिवार्य व्यवस्था का पालन जरूरी है। सुनवायी के दौरान कोर्ट के सामने आया कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को ई-रिक्शा पंजीकरण के मुददे पर जो जानकारी दी है उससे स्पष्ट है कि केंद्र ने सिर्फ पंजीकरण शुल्क में छूट की बात कही है, लेकिन मोटर वाहन अधिनियम की धारा 39 के तहत पंजीकरण की अनिवार्यता समाप्त करने की बात नहीं की गई है इसलिए बिना वैध पंजीकरण के ई-रिक्शों का संचालन स्वीकार्य नहीं है। न्यायालय ने मोटर वाहन नियमावली, 1998 के नियम 178 के तहत ई-रिक्शों के संचालन को नियंत्रित करने की राज्य सरकार की शक्ति का भी उल्लेख किया। इस संबंध में 12 मई 2022 का आदेश पहले से लागू है,जिसके तहत राजधानी के कई मार्गों पर ई-रिक्शों के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

नागरिकों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित करे सरकार

खंडपीठ ने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद आदेश का पूरी तरह पालन नहीं हो रहा है। लिहाजा विशेष जांच दल (एसआइटी) कोआदेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। एसआइटी को पूर्वआदेश की समीक्षा कर अन्य उपयुक्त क्षेत्रों में भी प्रतिबंध लागू करने पर विचार करने को कहा गया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि ई-रिक्शों के संचालन पर प्रतिबंध लगाते समय वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए जाए, ताकि आम नागरिकों को परेशानी न हो। इस संबंध में अनुपालन रिपोर्ट अगली सुनवाई पर प्रस्तुत करने कानिर्देश दिया गया है। वहीं इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने कहा कि कमता चौराहे और पॉलीटेक्निक-कमता-चिनहट मार्ग पर यातायात की समस्या का स्थायी और दीर्घकालीन समाधान आवश्यक है। न्यायालय के सामने आया कि आईआईटी बीएचयू यातायात के बहुदिशीय प्रवाह, यातायात अनुकरण अध्ययन तथातकनीकी और वित्तीय प्रस्तावों का स्वतंत्र मूल्यांकन करेगा और इसके आधार पर कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

चाइनीज मांझा पर रोक को लेकर प्रभावी कदम न उठाने पर हाईकोर्ट नाराज

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने चाइनीज मांझा को लेकर राज्य सरकार द्वारा अब तक कोई प्रभावी न उठाए जाने पर नाराजगी जताई है। न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 6 नवंबर की तिथि नियत करते हुए यह भी निर्देश दिया है कि याचिका को अगली सुनवाई पर पहले केस के तौर पर प्रस्तुत किया जाए। यह आदेश न्यायमूर्ति राजन रॉय व न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने स्थानीय अधिवक्ता मोतीलाल यादव की जनहित याचिका पर पारित किया। वहीं राज्य सरकार की ओर से न्यायालय को जानकारी दी गई कि ऐसे मांझे की खरीद-बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए प्रावधान बनाए जा रहे हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 1.89 करोड़ परिवारों के खातों में पहुंचेंगे 1500 करोड़ रुपये
    Next Article ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ…’ विपक्ष को घेरने के लिए आज बीजेपी की यूपी में पदयात्रा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    हरिद्वार से राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी: बोले— ‘PM मोदी की माता और NSA डोभाल का अपमान कर बेनकाब हुई राहुल की सोच’

    हरिद्वार: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर पीएम मोदी की माता…

    4 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा सरकार के बड़े फैसले और उपलब्धियां: ऑस्ट्रेलिया से करार, विलेज नॉलेज सेंटर और रक्तदान में देश का नंबर-1 राज्य

    चंडीगढ़। हरियाणा में हाल ही में सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं और प्रदेश ने कई मामलों में बड़ी…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    हरिद्वार-ऋषिकेश बनेंगे ‘सनातन पवित्र नगरी’?105 घाटों पर गैर-हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक!

    हरिद्वार: 2027 अर्धकुंभ मेले से पूर्व धर्मनगरी हरिद्वार में कुंभ मेला क्षेत्र को गैर हिंदू प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किए जाने की…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी के 12 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दिवाली से पहले मिलेगा 7000 तक बोनस, DA-DR में भी 3% बढ़ोतरी तय

    लखनऊ। यूपी के 12 लाख से ज्यादा राज्य कर्मियों को राहत मिलने वाली है। योगी सरकार दीपावली से पहले इन…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: High Court का UP सरकार को निर्देश, ई-रिक्शा के नए पंजीकरण पर रोक लगाने पर चार हफ्ते में करें फैसला
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password