jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरिद्वार से राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी: बोले— ‘PM मोदी की माता और NSA डोभाल का अपमान कर बेनकाब हुई राहुल की सोच’
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरिद्वार से राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी: बोले— ‘PM मोदी की माता और NSA डोभाल का अपमान कर बेनकाब हुई राहुल की सोच’
उत्तराखंडराज्य

हरिद्वार से राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी: बोले— ‘PM मोदी की माता और NSA डोभाल का अपमान कर बेनकाब हुई राहुल की सोच’

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 22, 2026 8:04 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

हरिद्वार: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर पीएम मोदी की माता का उपहास उड़ाने का आरोप लगाया. सीएम धामी ने राहुल गांधी को जमकर घेरा है. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयु और अनुभव में बहुत बड़े हैं, उन्होंने देश को बहुत कुछ दिया, जो आज तक किसी ने नहीं दिया. प्रधानमंत्री की मां के प्रति श्रद्धा और आदर होना चाहिए लेकिन राहुल गांधी के मंच पर उनकी मां का उपहास उड़ाया जा रहा है. उनके इस बयान से उनकी सोच और गरिमा, पूरे देश के सामने बेनकाब हो गई है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

वहीं एनएसए अजीत डोभाल को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अजीत डोभाल ने देश को पूरी दुनिया में मजबूत करने का काम किया है. उन्होंने देश की सीमाओं को ताकत देने का काम किया है. अजीत डोभाल उत्तराखंड के लाल हैं. राहुल गांधी का उनको लेकर दिया गया बयान निंदनीय है. राहुल गांधी की आदत सेना और सेना से जुड़े लोगों का अपमान करना है.

उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर तक भी सवाल उठाए. उन्हें लगता है कि पूरे देश की सत्ता पर राहुल गांधी का अधिकार और एक साधारण परिवार से आने वाले प्रधानमंत्री बनकर देश चला रहे हैं, यह बात उनके गले नहीं उतर रही है. राहुल गांधी अपने हिसाब से देश और देश की संसद को चलाना चाहते हैं. उन्होंने अजीत डोभाल का अपमान करके निम्नता की पराकाष्ठा को पर कर दिया है. दरअसल अभी हाल ही में एक छात्रों से जुड़े कार्यक्रम में पीएम मोदी की माता और एनएसए अजीत डोभाल को लेकर टिप्पणी को लेकर वो भाजपा के निशाने पर आ गए हैं.

बता दें कि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज का 75वां जन्मदिन हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया. यहां ऋषिकुल मैदान में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोज हुआ. सोमवार को आयोजित जन्मदिवस समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शिरकत करने पहुंचे थे. मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी राहुल गांधी पर जमकर बरसे और उन पर पीएम मोदी की स्वर्गीय माता व एसएसए अजीत डोभाल का अपमान करने का आरोप लगाया.

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सतपाल महाराज को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने लाखों श्रद्धालुओं, अनुयायियों के मन में धर्म और आध्यात्मिक की अलख जला कर उनके जीवन को दिशा प्रदान की है. दो दिवसीय इस समारोह में देश और विदेश से हजारों श्रद्धालु सतपाल महाराज को शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे. मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि समारोह में शामिल होकर उन्हें बहुत आनंद की अनुभूति हुई. साथ ही आज यहां मौजूद सभी लोगों ने 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने को लेकर संकल्प लिया है. वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सतपाल महाराज को 75 वे जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि सतपाल महाराज ने सादगी, सरलता और अनुशासन के साथ जीवन जिया है, और उसी अनुशासन के साथ आज भी वे देवभूमि उत्तराखंड की सेवा कर रहे हैं.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article चौधरी अजीत सिंह के नाम से जाना जाएगा जनता पीजी कॉलेज, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया ऐलान
    Next Article दिल्ली से लौटे हरीश रावत के भव्य रोड शो पर गरमाई सियासत: भाजपा बोली— ‘हाशिये पर धकेले जाने के डर से शक्ति प्रदर्शन कर रहे हरदा’
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    किशाऊ बांध से हिमाचल को हर साल 600 करोड़ रुपये की आय होगी: सीएम सुक्खू

    शिमला। हिमाचल में यदि भाजपा की सरकार होती तो किशाऊ बांध को लेकर पुराने समझौते को स्वीकार कर लिया जाता। इससे…

    3 Min Read
    गणतंत्र दिवस
    उत्तराखंडराज्य

    गणतंत्र दिवस पर गांधी पार्क में सामूहिक वंदे मातरम् गायन, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल

    देहरादून। गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम…

    3 Min Read

    स्कॉलर्स साइंटिफिक इंस्टीट्यूट के सहयोग से 40 बीएन सीआरपीएफ ने अनंतनाग में हर घर तिरंगा अभियान रैली आयोजित की।

    राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक उत्सव के प्रदर्शन में, स्कॉलर्स साइंटिफिक इंस्टीट्यूट के सहयोग से 40 बटालियन सीआरपीएफ ने एक हर…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    प्रेमानंद महाराज के केली कुंज से गायब हुआ 16 साल का अनुज, बरसाना पुलिस को लाडली आश्रम से मिला

    मथुरा। हाथरस जिले के सादाबाद थाना के बारामनी निवासी संत प्रेमानंद का दीक्षित शिष्य अनुज चौधरी शनिवार को बरसाना में…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरिद्वार से राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी: बोले— ‘PM मोदी की माता और NSA डोभाल का अपमान कर बेनकाब हुई राहुल की सोच’
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password