jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल कैबिनेट की बैठक 13 नवंबर को: युवाओं को रोजगार और चुनावी गारंटियों को लेकर बड़े फैसलों की उम्मीद, सचिवालय में तैयारियां तेज
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल कैबिनेट की बैठक 13 नवंबर को: युवाओं को रोजगार और चुनावी गारंटियों को लेकर बड़े फैसलों की उम्मीद, सचिवालय में तैयारियां तेज
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल कैबिनेट की बैठक 13 नवंबर को: युवाओं को रोजगार और चुनावी गारंटियों को लेकर बड़े फैसलों की उम्मीद, सचिवालय में तैयारियां तेज

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 10, 2026 7:49 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सियासी और प्रशासनिक लिहाज से अगले कुछ दिन बेहद अहम रहने वाले हैं. प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार अब बड़े फैसलों के जरिए जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है. खासकर युवाओं को रोजगार देने और चुनावी गारंटियों को धरातल पर उतारने के मोर्चे पर सरकार कोई बड़ा कदम उठा सकती है. इसी कड़ी में 13 नवंबर को होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक पर सभी की निगाहें टिक गई हैं.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

शीतकालीन सत्र से पहले हिमाचल कैबिनेट की अहम बैठक

इस बैठक में जहां विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होगी, वहीं सरकारी नौकरियों को लेकर भी कोई बड़ा ऐलान होने की उम्मीद है. इसके अलावा महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये और गरीब परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की गारंटी को पूरा करने की दिशा में भी सरकार महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की यह बैठक 13 नवंबर को दोपहर बाद प्रदेश सचिवालय में आयोजित होगी. सामान्य प्रशासन विभाग ने बैठक को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है. नोटिस जारी होने के बाद मुख्य सचिव ने सभी प्रशासनिक सचिवों को कैबिनेट के लिए अपने-अपने विभागों से संबंधित एजेंडा तैयार करने के निर्देश दिए हैं.

इस कैबिनेट बैठक को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि अगले साल चुनाव होने हैं और सरकार के पास युवाओं को रोजगार देने के साथ अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा करने का दबाव है. ऐसे में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने और नई भर्तियों को मंजूरी देने से जुड़े प्रस्ताव मंत्रिमंडल के सामने आ सकते हैं. यदि सरकार नौकरियों को लेकर कोई बड़ा फैसला लेती है तो इसका सीधा असर आगामी विधानसभा सत्र में भी देखने को मिल सकता है. विपक्ष के रोजगार से जुड़े सवालों पर सरकार अपने फैसलों और प्रस्तावित भर्तियों के आधार पर जवाब दे सकेगी.

शीतकालीन सत्र से पहले विधेयकों पर भी होगा मंथन

16 से 21 नवंबर तक धर्मशाला में विधानसभा का शीतकालीन सत्र प्रस्तावित है. राज्य सरकार इस सत्र के लिए धर्मशाला रवाना होने से पहले ही मंत्रिमंडल की बैठक में महत्वपूर्ण विधायी मामलों को निपटाने की तैयारी में है. विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेश और पारित किए जाने वाले विधेयकों से संबंधित प्रस्ताव भी कैबिनेट के एजेंडे में शामिल किए जा सकते हैं. ऐसे में 13 नवंबर की बैठक सरकार के लिए विधायी और राजनीतिक दोनों ही दृष्टि से अहम रहने वाली है.

चंबा दौरे की घोषणाओं और चुनावी गारंटियों पर भी नजर

मुख्यमंत्री के ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत चंबा दौरे के दौरान की गई घोषणाओं को भी मंत्रिमंडल के समक्ष लाया जा सकता है. इसके अलावा मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना को लेकर भी कैबिनेट में महत्वपूर्ण निर्णय संभव है. इस योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने और गरीब परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाने की चुनावी गारंटी पूरी करने की दिशा में सरकार कदम बढ़ा सकती है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंबा दौरे के दौरान इसी महीने से इस योजना को शुरू करने की घोषणा कर चुके हैं. ऐसे में 13 नवंबर की कैबिनेट बैठक में योजना के स्वरूप, पात्रता और क्रियान्वयन से जुड़े फैसलों पर सबकी नजर रहेगी.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article कर्मचारियों में हलचल: नियुक्ति की तिथि से सीनियोरिटी के मामले में नया मोड़, ‘फेंस सिटर’ को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी तीखी बहस
    Next Article सीएम भगवंत मान का पट्टी दौरा: 16 नवंबर को ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री, लोगों से करेंगे सीधा संवाद
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड के कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा: CM धामी ने 3% DA बढ़ोतरी के प्रस्ताव को दी मंजूरी

    देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने दिवाली से पहले राज्य के कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दे दिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा बिजली निगम कर्मियों को कम्यूनिकेशन और प्रोफेशनल स्किल्स की ट्रेनिंग

    चंडीगढ़ : हरियाणा के बिजली निगम कर्मियों के कम्यूनिकेशन स्किल को सुधार के लिए अब उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। पंचकूला के…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, 10 लाख रुपये ठगे

    गाजियाबाद। साइबर अपराधी अभी तक दिल्ली या मुंबई क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बनकर या सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों के साथ ठगी…

    4 Min Read
    राज्यहरियाणा

    ‘विकसित हरियाणा @2047’ सम्मेलन में बोले CM नायब सैनी: बिना अतिरिक्त टैक्स लगाए बढ़ाएंगे राज्य का राजस्व

    चंडीगढ़ः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में आयोजित "विकसित हरियाणा @2047 के लिए हरियाणा के…

    6 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल कैबिनेट की बैठक 13 नवंबर को: युवाओं को रोजगार और चुनावी गारंटियों को लेकर बड़े फैसलों की उम्मीद, सचिवालय में तैयारियां तेज
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password