jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल को केंद्र की बड़ी सौगात, पूंजी निवेश योजना के तहत मिले 403.92 करोड़ रुपये
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल को केंद्र की बड़ी सौगात, पूंजी निवेश योजना के तहत मिले 403.92 करोड़ रुपये
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल को केंद्र की बड़ी सौगात, पूंजी निवेश योजना के तहत मिले 403.92 करोड़ रुपये

News Desk
Last updated: August 5, 2026 10:46 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल में आधारभूत ढांचे और विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी वित्तीय सहायता प्रदान की है। वित्त मंत्रालय ने 2026-27 के लिए पूंजी निवेश की विशेष सहायता योजना के तहत 403.92 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की है।

Contents
About The AuthorNews Desk

इस योजना के तहत हिमाचल के लिए 3,049.20 करोड़ की 50-वर्षीय ब्याजमुक्त ऋण सहायता स्वीकृत की गई है, जिसमें यह पहली किस्त शामिल है। यदि इस फंड का उपयोग अन्य कार्यों में किया गया या दिशानिर्देशों का उल्लंघन हुआ तो भविष्य में राज्य को मिलने वाले केंद्रीय करों से संबंधित राशि काट ली जाएगी।

केंद्र ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार को राशि को सिंगल नोडल एजेंसी (एसएनए) खाते के माध्यम से 10 कार्य दिवसों के भीतर और अधिकतम 30 दिन में संबंधित कार्यान्वयन एजेंसियों को हस्तांतरित करना होगा। यदि समय सीमा का पालन नहीं किया गया, तो विलंब अवधि का ब्याज राज्य सरकार को केंद्र को देना होगा।

एसएनए खाते पर अर्जित ब्याज भी केंद्र को वापस जमा कराना होगा। इस सहायता से प्रदेश में सड़कों, पुलों, जल शक्ति और अन्य आधारभूत ढांचा परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है। मौजूदा वित्तीय परिस्थितियों में इसे विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण राहत माना जा रहा है।

फंड पार्किंग और नियम उल्लंघन पर सख्ती

वित्त मंत्रालय ने निर्देश दिए हैं कि अंतिम लाभार्थी तक भुगतान पहुंचे बिना किसी खाते में राशि रोककर रखना (फंड पार्किंग) खर्च नहीं माना जाएगा। पूरी राशि का उपयोग 31 मार्च 2027 तक करना अनिवार्य होगा। साथ ही जिन परियोजनाओं के लिए यह सहायता स्वीकृत हुई है, उनमें केंद्र की पूर्व अनुमति के बिना कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सुक्खू का दावा— भाजपा के 16 विधायक नहीं जीतेंगे, जयराम बोले- भविष्यवक्ता बन गए हैं सीएम
    Next Article परमार जयंती पर सियासत से विकास तक चर्चा, सुक्खू ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    Dehradun
    उत्तराखंड

    Dehradun: इसरो अध्यक्ष का बड़ा एलान: 5 साल में बनेगा भारत का खुद का अंतरिक्ष केंद्र, 2040 तक भेजेंगे यात्री चंद्रमा पर

    इसरो अध्यक्ष का बड़ा एलान: 5 साल में बनेगा भारत का खुद का अंतरिक्ष केंद्र, 2040 तक भेजेंगे यात्री चंद्रमा…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ’55-60 साल देश को लूटा, युवाओं को क्या दिया?’ सिद्धार्थनगर में राहुल-अखिलेश पर जमकर बरसे CM योगी

    यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर के कार्यक्रम में कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी और…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    हिमालय दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, हिमालय परिषद को 1 करोड़ और हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य…

    7 Min Read
    राज्यहरियाणा

    गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण पर सरकार हरकत में, 12 हजार शिक्षकों की उम्मीद जगी

    चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पिछले 20-21 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे लगभग 12 हजार अतिथि अध्यापकों (गेस्ट टीचर्स)…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल को केंद्र की बड़ी सौगात, पूंजी निवेश योजना के तहत मिले 403.92 करोड़ रुपये
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password