jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सुक्खू का दावा— भाजपा के 16 विधायक नहीं जीतेंगे, जयराम बोले- भविष्यवक्ता बन गए हैं सीएम
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सुक्खू का दावा— भाजपा के 16 विधायक नहीं जीतेंगे, जयराम बोले- भविष्यवक्ता बन गए हैं सीएम
राज्यहिमाचल प्रदेश

सुक्खू का दावा— भाजपा के 16 विधायक नहीं जीतेंगे, जयराम बोले- भविष्यवक्ता बन गए हैं सीएम

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 5, 2026 10:43 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

 शिमला। हिमाचल प्रदेश के निर्माता और प्रथम मुख्यमंत्री डा. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को जहां पूरा प्रदेश उन्हें नमन कर रहा था। तो वहीं इस मौके पर प्रदेश की राजनीति भी पूरी तरह गरमा गई। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थापित डॉ. परमार की प्रतिमा और हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधानसभा पुस्तकालय में डा. परमार को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

हालांकि, श्रद्धांजलि समारोह के मंच के बाद दोनों शीर्ष नेताओं के बीच तीखी राजनीतिक बयानबाजी और आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया। हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर रिज मैदान पर परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। रिज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सहित प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री व विधायक विधानसभा में हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए।

सुक्खू का एलान: भाजपा के 16 विधायक दोबारा नहीं जीतेंगे

समारोह के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के आगामी राजनीतिक परिदृश्य को लेकर बड़ा दावा किया। भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में भाजपा का जनाधार पूरी तरह खिसकने वाला है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के मौजूदा 28 विधायकों में से 16 विधायक अगले विधानसभा चुनाव में अपनी सीट नहीं बचा पाएंगे और वापस सदन में नहीं आ सकेंगे।

उपचुनाव नतीजों का मिलेगा फायदा

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की हार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद भाजपा का ग्राफ तेजी से गिरा है। युवाओं में भाजपा के प्रति भारी नाराजगी है। सीएम ने कहा कि चुनाव परिस्थितियों के अनुरूप होते हैं और देश-प्रदेश में बन रहे मौजूदा राजनीतिक माहौल का सीधा फायदा आगामी समय में कांग्रेस को मिलेगा।

परमार के विचारों की बदौलत हिमाचल आज तरक्की पर 

विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि डा. यशवंत सिंह परमार के दूरदर्शी विचारों और संघर्ष की बदौलत ही हिमाचल आज विकास की बुलंदियों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार डा. परमार के आदर्शों पर चलते हुए आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण की दिशा में धरातल पर काम कर रही है। सरकार का विशेष ध्यान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने पर है, ताकि डा. परमार के पैतृक गांव से लेकर प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

सुक्खू बने हैं भविष्यवक्ता, कोई नहीं लेता गंभीरता से : जयराम

मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा भाजपा के 16 विधायकों के हारने के दावे पर तीखा पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री इन दिनों भविष्यवक्ता की भूमिका में आ गए हैं। जयराम ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के बयानों को अब प्रदेश की जनता तो दूर, उनकी अपनी कांग्रेस पार्टी के लोग और नेता भी गंभीरता से नहीं लेते। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री भाजपा की नहीं, बल्कि खुद कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी दुर्दशा और भविष्य की तस्वीर बता रहे हैं। आने वाले समय में कांग्रेस की स्थिति प्रदेश में और भी ज्यादा दयनीय होने वाली है।

हिमाचल निर्माता की जयंती पर हो भव्य कार्यक्रम

दूसरी ओर डा. परमार को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने मांग की कि हिमाचल निर्माता की जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों का स्वरूप और अधिक भव्य एवं व्यापक होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार कार्यक्रमों में केवल अपनी नीतियों और उपलब्धियों का महिमामंडन कर रही है, जबकि प्रदेश के विकास में पूर्ववर्ती सरकारों के ऐतिहासिक योगदान को पूरी तरह अनदेखा किया जा रहा है, जो कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा सरकार के दौरान आयोजित स्वर्णिम हिमाचल समारोह में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी पूर्व सरकारों और मुख्यमंत्रियों के योगदान को उचित सम्मान दिया गया था।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन पर योग और आयुर्वेद का संदेश, 40 पुस्तकों का हुआ विमोचन
    Next Article हिमाचल को केंद्र की बड़ी सौगात, पूंजी निवेश योजना के तहत मिले 403.92 करोड़ रुपये
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    करेरी गांव का दशकों पुराना इंतजार खत्म, पहली बार शुरू हुई बस सेवा

    शाहपुर/कांगड़ा: कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले करेरी गांव के लिए शनिवार का दिन एक ऐतिहासिक सौगात…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सुक्खू का दावा- हिमाचल में दोबारा बनेगी कांग्रेस सरकार, भाजपा गलतफहमी में न रहे

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के 'गूंज' कार्यक्रम में भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए दावा…

    5 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 3 महीने में 2,000 शिक्षक होंगे भर्ती

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के अर्की में राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह में सरकारी सीबीएसई…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    2100 दीपों से जगमगाया हरिपुर कालसी: सीएम धामी ने किया 7.52 करोड़ की लागत से बने नए यमुना घाट का लोकार्पण

    देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर हरिपुर कालसी में माँ यमुना का तट आस्था, संस्कृति और विकास के रंग…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सुक्खू का दावा— भाजपा के 16 विधायक नहीं जीतेंगे, जयराम बोले- भविष्यवक्ता बन गए हैं सीएम
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password