jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: Himachal Transfer Policy: हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर बड़ा अपडेट, सुक्खू सरकार ने गठित की कैबिनेट सब कमेटी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Himachal Transfer Policy: हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर बड़ा अपडेट, सुक्खू सरकार ने गठित की कैबिनेट सब कमेटी
राज्यहिमाचल प्रदेश

Himachal Transfer Policy: हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर बड़ा अपडेट, सुक्खू सरकार ने गठित की कैबिनेट सब कमेटी

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 5, 2026 8:47 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक हटने की उम्मीद के बीच सरकार ने पूरी तबादला व्यवस्था को नए सिरे से कसने की तैयारी कर ली है। तबादलों के मार्गदर्शक सिद्धांत-2013 (सीजीपी-2013) में बदलाव की समीक्षा के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी गठित की गई है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

कमेटी की सिफारिशों के आधार पर गृह जिले और एक ही जिले के भीतर तबादलों के लिए नए दिशा-निर्देश बनेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कमेटी के अध्यक्ष होंगे।

जबकि कृषि मंत्री चंद्र कुमार, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी समिति के सदस्य होंगे। प्रधान सचिव (कार्मिक) एम सुधा देवी कमेटी की सदस्य सचिव होगी। समिति मौजूदा तबादला नीति के प्रविधानों की समीक्षा कर सरकार को अपनी सिफारिशें देगी। अंतिम निर्णय कैबिनेट में होगा

छह हजार आवेदन, फैसले का इंतजार

तबादलों पर लगे प्रतिबंध हटने की राह देख रहे कर्मचारियों को फिलहाल और इंतजार करना पड़ सकता है। प्रदेश में छह हजार से अधिक तबादला आवेदन लंबित हैं और नई व्यवस्था का फैसला इन आवेदनों के भविष्य को भी प्रभावित करेगा।

सामान्य तबादलों पर प्रतिबंध के कारण नियमित स्थानांतरण नहीं हो पा रहे हैं। विशेष परिस्थितियों और रिक्त पदों के आधार पर ही कुछ तबादले किए जा रहे हैं। अब नियमों की समीक्षा के लिए समिति बनने से कर्मचारियों की उम्मीदें उसके फैसले पर टिक गई हैं।

कैबिनेट में उठा था हस्तक्षेप का मामला

बीते 11 अक्टूबर को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कर्मचारियों के तबादलों में कथित हस्तक्षेप का मुद्दा उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें विश्वास में लिए बिना स्थानांतरण करवाए जा रहे हैं और एक युवा नेता अपनी मर्जी से तबादले करवा रहा है।

कैबिनेट में जब यह मामला सामने आया तो अन्य मामलों को भी रखा गया। बैठक में न्यायालय के आदेशों और प्रशासनिक पहलुओं पर भी चर्चा हुई थी। इसके बाद ही तबादला व्यवस्था की समीक्षा के लिए कैबिनेट सब कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया।

जनवरी में खुली, अप्रैल में फिर लगी रोक

प्रदेश सरकार ने 14 जनवरी को सामान्य तबादलों पर लगा प्रतिबंध हटाया था, लेकिन छह अप्रैल को फिर से रोक लगा दी गई। चार जून को मुख्य सचिव ने आदेश जारी कर प्रतिबंध जारी रखने के निर्देश दिए थे। तब से कर्मचारी रोक हटने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

अक्टूबर-नवंबर में राहत की उम्मीद भी पूरी नहीं हुई। अब सरकार ने नियमों की समीक्षा की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में कर्मचारियों के सामने दोहरी अनिश्चितता है कि तबादलों पर प्रतिबंध कब हटेगा और नई नीति में उनके लिए क्या शर्तें तय होंगी। हिमाचल में 1.77 लाख सरकारी कर्मचारी हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल का रामपुर उपचुनाव: सुक्खू सरकार का रिपोर्ट कार्ड या वीरभद्र सिंह की विरासत की परीक्षा? जानिए पूरा सियासी समीकरण
    Next Article कैंब्रिज स्कूल में नन्हे विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मिट्टी की कलाकृतियों और विज्ञान के मॉडलों ने किया प्रभावित
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    सपा नोएडा महानगर ने मान्यवर कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर संगठन की ओर से महानगर महासचिव विकास यादव की अध्यक्षता में सेक्टर-53 स्थित कंचनजंगा मार्केट के…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सपा नोएडा महानगर ने मनाई बैरिस्टर शिवदयाल सिंह चौरसिया की जयंती, नेताओं ने उनके विचारों पर चलने का लिया संकल्प

    नोएडा। समाजवादी पार्टी (सपा) नोएडा महानगर संगठन द्वारा सेक्टर-72 स्थित पार्टी कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रखर समाजवादी नेता…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    जंतर-मंतर प्रदर्शन में डिजिटल नेटवर्क सक्रिय, टेलीग्राम-व्हाट्सएप से जुट रही भीड़

    नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर जो भीड़ दिख रही है, उसमें लोग अपने आप ही नहीं आ रहे, बल्कि उन्हें यहां तक…

    6 Min Read
    दिल्लीराज्य

    सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें, आज ‘संसद चलो’ मार्च का आह्वान

    नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपने अनशन को समाप्त करने के लिए तीन शर्तें रखी हैं। सोमवार को सोशल…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: Himachal Transfer Policy: हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर बड़ा अपडेट, सुक्खू सरकार ने गठित की कैबिनेट सब कमेटी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password