jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल का रामपुर उपचुनाव: सुक्खू सरकार का रिपोर्ट कार्ड या वीरभद्र सिंह की विरासत की परीक्षा? जानिए पूरा सियासी समीकरण
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल का रामपुर उपचुनाव: सुक्खू सरकार का रिपोर्ट कार्ड या वीरभद्र सिंह की विरासत की परीक्षा? जानिए पूरा सियासी समीकरण
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल का रामपुर उपचुनाव: सुक्खू सरकार का रिपोर्ट कार्ड या वीरभद्र सिंह की विरासत की परीक्षा? जानिए पूरा सियासी समीकरण

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 5, 2026 8:42 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल की सत्ता का अगला सियासी संकेत रामपुर से मिल सकता है। विधायक नंद लाल के निधन से रिक्त हुई इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। यह मुकाबला कांग्रेस के लिए केवल अपना परंपरागत गढ़ बचाने की चुनौती नहीं, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की राजनीतिक विरासत और मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की मौजूदा सियासत के बीच जनसमर्थन की परीक्षा भी होगा।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

दिसंबर में सुक्खू सरकार के चार साल पूरे होने हैं। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले होने वाला यह उपचुनाव सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड भी बनेगा। कांग्रेस के सामने पुराने गढ़ में जनाधार बनाए रखने की चुनौती होगी, जबकि भाजपा इसे सरकार के चार साल के कामकाज पर जनता की राय जानने के अवसर के रूप में देखेगी।

सुक्खू सरकार का तीसरा उपचुनाव

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में यह पहला उपचुनाव होगा। सरकार गठन के बाद तीसरी बार सुक्खू सरकार उपचुनावी परीक्षा से गुजरेगी। इससे पहले दो चुनावी दौर में कांग्रेस को सफलता मिली थी। ऐसे में रामपुर का परिणाम सरकार और संगठन दोनों के लिए महत्वपूर्ण होगा और इसके राजनीतिक संकेत 2027 के विधानसभा चुनाव तक जा सकते हैं।

567 मतों के अंतर ने बदले चुनावी समीकरण

रामपुर लंबे समय से कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह का गृह क्षेत्र होने के कारण इसका राजनीतिक महत्व भी विशेष रहा है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट होने से वीरभद्र सिंह यहां से चुनाव नहीं लड़ सके, लेकिन उनकी लोकप्रियता और राजनीतिक पकड़ का लाभ कांग्रेस को मिलता रहा। वर्ष 1977 में जनता पार्टी ने यहां जीत दर्ज की थी। इसके बाद कांग्रेस ने अपनी पकड़ बनाए रखी।

वर्ष 2007 से 2022 तक नंदलाल लगातार विधायक चुने गए। हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने युवा चेहरे कौल नेगी को मैदान में उतारकर मुकाबला कड़ा कर दिया। नंदलाल और कौल नेगी के बीच जीत-हार का अंतर महज 567 मतों का रहा। इस नतीजे ने संकेत दिया कि वीरभद्र सिंह की विरासत और परंपरागत जनसमर्थन के बावजूद रामपुर में चुनावी मुकाबला अब आसान नहीं रहा है।

टिकट चयन में विरासत और संगठन के समीकरण अहम

उपचुनाव में कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रत्याशी चयन की होगी। वीरभद्र सिंह के गृह क्षेत्र में टिकट का फैसला राजनीतिक और संगठनात्मक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। इस दौरान वीरभद्र परिवार की पसंद-नापसंद पर भी नजर रहेगी। पार्टी में चार से पांच दावेदार सक्रिय बताए जा रहे हैं। हाल ही में पूर्व कैलाश फेडरेशन अध्यक्ष बृजलाल का करीब 300 समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल होना भी नए समीकरणों की ओर संकेत करता है। इससे टिकट की दौड़ और दिलचस्प हो गई है।

भाजपा के पास एक विकल्प

दूसरी ओर, भाजपा के पास कौल नेगी के रूप में पहले से चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी का विकल्प मौजूद है। वर्ष 2022 में नंदलाल को कड़ी टक्कर देने के बाद पार्टी उनके नाम पर दोबारा विचार कर सकती है। भाजपा के सामने पिछली चुनावी बढ़त को उपचुनाव में राजनीतिक सफलता में बदलने की चुनौती रहेगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बन चुकी-बीएसएल कंसलटिंग कंपनी ने आज अपनी यात्रा में एक नए अध्याय को जोड़ा
    Next Article Himachal Transfer Policy: हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर बड़ा अपडेट, सुक्खू सरकार ने गठित की कैबिनेट सब कमेटी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    पंजाब को अंतरराष्ट्रीय सम्मान: एशियाई हॉकी फेडरेशन ने सीएम भगवंत मान को एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान आमंत्रित किया

    चंडीगढ़ : अंतरराष्ट्रीय हॉकी के नक्शे पर पंजाब की बढ़ती प्रधानता को मान्यता देते हुए एशियाई हॉकी फेडरेशन (ए.एच.एफ.) ने…

    3 Min Read
    बरेली सिटी मजिस्ट्रेट
    उत्तर प्रदेशराज्य

    UGC और शंकराचार्य को लेकर इस्तीफा देने वाले बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पर यूपी सरकार का एक्शन, किया सस्पेंड, जांच कमेटी गठित

    उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से बड़ी खबर है. बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, जिन्होंने नाराजगी जताते हुए गणतंत्र दिवस…

    4 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली में दर्दनाक हादसा, DTC बस की चपेट में आने से स्कूली छात्रा की मौत

    पूर्वी दिल्ली। मयूर विहार फेज तीन इलाके में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में डीटीसी बस की चपेट में आने से…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में खेल महाकुंभ-2026 का समापन: 3.17 लाख खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, बांटे जाएंगे 11.50 करोड़ रुपये के पुरस्कार

    देहरादून: खेल महाकुंभ-2026 के तहत 1 नवंबर को मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का समापन हुआ. समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल का रामपुर उपचुनाव: सुक्खू सरकार का रिपोर्ट कार्ड या वीरभद्र सिंह की विरासत की परीक्षा? जानिए पूरा सियासी समीकरण
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password